‘मैं भारत विरोधी नहीं’… कुर्सी बचाने में लगे इमरान ने फिर की हमदर्दी की कोशिश

news image

Pakistan Political Crisis: इमरान खान ने कहा- मैं किसी देश के खिलाफ नहीं हूं। मैं भारत विरोधी या अमेरिका विरोधी नहीं हूं, लेकिन हम नीतियों के खिलाफ हो सकते हैं। मैं उनसे दोस्ती चाहता हूं और सम्मान की भावना होनी चाहिए।’ खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज हो चुका है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री पगद की कुर्सी बचाने में लगे इमरान खान (Imran Khan) ने दावा किया है कि वह ‘भारत विरोधी या अमेरिका विरोधी’ या फिर किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं हैं। वह सभी देशों के साथ आपसी सम्मान पर आधारित अच्छे संबंध चाहते हैं। खान ने टेलीविजन पर प्रसारित एक जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि नेशनल असेंबली भंग होने के बाद चुनाव की तैयारी करने के बजाय उच्चतम न्यायालय की ओर देखने की संयुक्त विपक्ष की रणनीति इस बात का संकेत है कि वह ‘जनता की प्रतिक्रिया से डरता है।’ किसी कथित विदेशी पत्र को लेकर विवाद से जुड़े सवाल के जवाब में खान ने कहा कि वह किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं हैं। ‘डॉन’ समाचार पत्र ने खान के हवाले से कहा, ‘मैं किसी देश के खिलाफ नहीं हूं। मैं भारत विरोधी या अमेरिका विरोधी नहीं हूं, लेकिन हम नीतियों के खिलाफ हो सकते हैं। मैं उनसे दोस्ती चाहता हूं और सम्मान की भावना होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि वह उन देशों के खिलाफ हैं जो अन्य संप्रभु देशों का अनादर करते हैं और केवल आदेश जारी करते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कर्ज में डूबे रहने के कारण एक राष्ट्र को कभी भी किसी देश का “गुलाम” नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ऐसे में, मौत गुलामी से बेहतर है।’

नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने रविवार को प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। उसके बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने खान की सिफारिश पर निचले सदन को भंग कर दिया था। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और उसके बाद संसद को भंग करने के मामले में सुनवाई सोमवार को एक दिन के लिए स्थगित कर दी। न्यायालय ने इस हाई प्रोफाइल मामले में ‘उचित आदेश’ देने की बात कही।

उन्होंने कहा, ‘विपक्षी दल जनता की प्रतिक्रिया से डरते हैं और चुनाव से बचते हैं जिसकी वे मांग कर रहे थे।’ लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए उन्होंने राजधानी के रेड जोन के ठीक बाहर डी-चौक पर अपने समर्थकों द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की घोषणा की। खान ने कहा, ‘विपक्षी नेताओं के राजद्रोह के खिलाफ रात की नमाज के बाद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।’

इमरान खान (फाइल फोटो)

इमरान खान (फाइल फोटो)

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : pakistan pm imran khan says he is not against india and usa after praising foreign policy
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Pakistan Political Crisis: इमरान खान ने कहा- मैं किसी देश के खिलाफ नहीं हूं। मैं भारत विरोधी या अमेरिका विरोधी नहीं हूं, लेकिन हम नीतियों के खिलाफ हो सकते हैं। मैं उनसे दोस्ती चाहता हूं और सम्मान की भावना होनी चाहिए।’ खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज हो चुका है।इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री पगद की कुर्सी बचाने में लगे इमरान खान (Imran Khan) ने दावा किया है कि वह ‘भारत विरोधी या अमेरिका विरोधी’ या फिर किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं हैं। वह सभी देशों के साथ आपसी सम्मान पर आधारित अच्छे संबंध चाहते हैं। खान ने टेलीविजन पर प्रसारित एक जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि नेशनल असेंबली भंग होने के बाद चुनाव की तैयारी करने के बजाय उच्चतम न्यायालय की ओर देखने की संयुक्त विपक्ष की रणनीति इस बात का संकेत है कि वह ‘जनता की प्रतिक्रिया से डरता है।’ किसी कथित विदेशी पत्र को लेकर विवाद से जुड़े सवाल के जवाब में खान ने कहा कि वह किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं हैं। ‘डॉन’ समाचार पत्र ने खान के हवाले से कहा, ‘मैं किसी देश के खिलाफ नहीं हूं। मैं भारत विरोधी या अमेरिका विरोधी नहीं हूं, लेकिन हम नीतियों के खिलाफ हो सकते हैं। मैं उनसे दोस्ती चाहता हूं और सम्मान की भावना होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि वह उन देशों के खिलाफ हैं जो अन्य संप्रभु देशों का अनादर करते हैं और केवल आदेश जारी करते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कर्ज में डूबे रहने के कारण एक राष्ट्र को कभी भी किसी देश का “गुलाम” नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ऐसे में, मौत गुलामी से बेहतर है।’ नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने रविवार को प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। उसके बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने खान की सिफारिश पर निचले सदन को भंग कर दिया था। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और उसके बाद संसद को भंग करने के मामले में सुनवाई सोमवार को एक दिन के लिए स्थगित कर दी। न्यायालय ने इस हाई प्रोफाइल मामले में ‘उचित आदेश’ देने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘विपक्षी दल जनता की प्रतिक्रिया से डरते हैं और चुनाव से बचते हैं जिसकी वे मांग कर रहे थे।’ लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए उन्होंने राजधानी के रेड जोन के ठीक बाहर डी-चौक पर अपने समर्थकों द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की घोषणा की। खान ने कहा, ‘विपक्षी नेताओं के राजद्रोह के खिलाफ रात की नमाज के बाद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।’ इमरान खान (फाइल फोटो)Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : pakistan pm imran khan says he is not against india and usa after praising foreign policyHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *