कश्मीरी पंडितों ने किसी पर हमला नहीं किया, मारा नहीं, रेप नहीं किया…अर्नब गोस्वामी के शो में चीख-चीखकर कहने लगे फिल्ममेकर

news image

फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कश्मीर फाइल्स की जी खोलकर सराहना की है। उनका कहना है कि ये एक फिल्म नहीं एक आंदोलन है।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर सियासी घमासान जारी है। फिल्म की कहानी को लेकर देश में दो पक्ष बंट चुके हैं। एक पक्ष का कहना है कि फिल्म की कहानी साल 1990 के दौरान कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार की सच्चाई दर्शाती है। वहीं दूसरा पक्ष फिल्म को देश में नफरत फैलाने की साजिश बता रहा है। इसी बीच अरनब गोस्वामी के शो फिल्ममेकर अशोक पंडित ने चिल्ला-चिल्लाकर सच्चाई बयान करने की कोशिश की।

अशोक पंडित ने व्यक्त किया कश्मीरी पंडितों का दर्द: उन्होंने कहा कि साल 1986 से लेकर आज तक अगर कश्मीरी पंडित को मारा गया, किसी कश्मीरी पंडित का बलात्कार हुआ, किसी कश्मीरी पंडित का मंदिर तोड़ा गया, वो सिर्फ और सिर्फ इसलिए क्योंकि वो हिंदू थे। कश्मीरी पंडितों ने कभी किसी को नहीं मारा, कभी किसी पर हमला नहीं किया। तो हमें क्यों मारा गया है? अशोक पंडित ने आगे कहा कि हमें धर्म के नाम पर मारा गया है। हमपर अत्याचार किए गए। आज भी वो लोग नहीं चाहते कश्मीरी पंडित वहां वापस जाए।

बता दें कि ये फिल्म कश्मीर से अल्पसंख्यक हिंदू पंडितों का पलायन और उनकी दुर्दशा पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे 1990 के दशक की कश्मीर घाटी से हिंदू पंडितों को भगाया गया था। इतना ही नहीं फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि उनको भगाने के साथ-साथ कैसे उनपर अत्याचार किया गया। उनकी महिलाओं को पीड़ित किया गया था।

The killings of #KashmiriPandits since 1986 till today has been only because they were Hindus . @republic pic.twitter.com/YKJgQZEHAq

— Ashoke Pandit (@ashokepandit) April 4, 2022

फिल्म को लेकर जारी विवाद: रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में घिर चुकी थी। फिल्म की कहानी को लेकर इसपर रोक लगाने के लिए भी याचिका दायर की गई थी। विवेक अग्निहोत्री ने ये फिल्म काफी कम बजट में बनाकर तैयार की है। जिसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी के अलावा कई छोटे कलाकार भी हैं। लेकिन फिल्म अपनी लागत से कई गुना अधिक कमाई कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज के 25 दिनों के भीतर ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 235.85 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म के प्लॉट को देखते हुए इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया। हालांकि दिल्ली में इस फिल्म को लेकर काफी घमासान हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री करने से इनकार तो किया ही। साथ ही फिल्म को झूठा बताते हुए मजाक भी बनाई। जिसके बाद उन्हें जनता के गुस्से का सामना भी करना पड़ा।

वहीं कई बॉलीवुड अभिनेता इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कश्मीर फाइल्स की जी खोलकर सराहना की है। उनका कहना है कि ये एक फिल्म नहीं एक आंदोलन है। नए डायरेक्टर्स को इससे काफी कुछ सीखना चाहिए।

फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कश्मीर फाइल्स की जी खोलकर सराहना की है। उनका कहना है कि ये एक फिल्म नहीं एक आंदोलन है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर सियासी घमासान जारी है। फिल्म की कहानी को लेकर देश में दो पक्ष बंट चुके हैं। एक पक्ष का कहना है कि फिल्म की कहानी साल 1990 के दौरान कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार की सच्चाई दर्शाती है। वहीं दूसरा पक्ष फिल्म को देश में नफरत फैलाने की साजिश बता रहा है। इसी बीच अरनब गोस्वामी के शो फिल्ममेकर अशोक पंडित ने चिल्ला-चिल्लाकर सच्चाई बयान करने की कोशिश की। अशोक पंडित ने व्यक्त किया कश्मीरी पंडितों का दर्द: उन्होंने कहा कि साल 1986 से लेकर आज तक अगर कश्मीरी पंडित को मारा गया, किसी कश्मीरी पंडित का बलात्कार हुआ, किसी कश्मीरी पंडित का मंदिर तोड़ा गया, वो सिर्फ और सिर्फ इसलिए क्योंकि वो हिंदू थे। कश्मीरी पंडितों ने कभी किसी को नहीं मारा, कभी किसी पर हमला नहीं किया। तो हमें क्यों मारा गया है? अशोक पंडित ने आगे कहा कि हमें धर्म के नाम पर मारा गया है। हमपर अत्याचार किए गए। आज भी वो लोग नहीं चाहते कश्मीरी पंडित वहां वापस जाए। बता दें कि ये फिल्म कश्मीर से अल्पसंख्यक हिंदू पंडितों का पलायन और उनकी दुर्दशा पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे 1990 के दशक की कश्मीर घाटी से हिंदू पंडितों को भगाया गया था। इतना ही नहीं फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि उनको भगाने के साथ-साथ कैसे उनपर अत्याचार किया गया। उनकी महिलाओं को पीड़ित किया गया था। The killings of #KashmiriPandits since 1986 till today has been only because they were Hindus . @republic pic.twitter.com/YKJgQZEHAq— Ashoke Pandit (@ashokepandit) April 4, 2022 फिल्म को लेकर जारी विवाद: रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में घिर चुकी थी। फिल्म की कहानी को लेकर इसपर रोक लगाने के लिए भी याचिका दायर की गई थी। विवेक अग्निहोत्री ने ये फिल्म काफी कम बजट में बनाकर तैयार की है। जिसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी के अलावा कई छोटे कलाकार भी हैं। लेकिन फिल्म अपनी लागत से कई गुना अधिक कमाई कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज के 25 दिनों के भीतर ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 235.85 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के प्लॉट को देखते हुए इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया। हालांकि दिल्ली में इस फिल्म को लेकर काफी घमासान हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री करने से इनकार तो किया ही। साथ ही फिल्म को झूठा बताते हुए मजाक भी बनाई। जिसके बाद उन्हें जनता के गुस्से का सामना भी करना पड़ा। वहीं कई बॉलीवुड अभिनेता इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कश्मीर फाइल्स की जी खोलकर सराहना की है। उनका कहना है कि ये एक फिल्म नहीं एक आंदोलन है। नए डायरेक्टर्स को इससे काफी कुछ सीखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *