हिमाचल में भयंकर गर्मी से मिल सकती है राहत:12 व 13 अप्रैल को बारिश की संभावना, मौसम विभाग की कल और परसों लू की चेतावनी

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Weather May Change In Himachal, Rain Forecast On April 12 And 13, Relief Expected From Heat, Warning Of Heat Wave Tomorrow Or Day After Tomorrow. Himachal Weather

शिमला10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शिमला के रिज पर सैलानी। - Dainik Bhaskar

शिमला के रिज पर सैलानी।

हिमाचल में लोगों को भयंकर गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 12 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद की है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 अप्रैल को मध्य व अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। 13 अप्रैल को कुछेक स्थानों पर आंधी एवं तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 10 व 11 अप्रैल को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मैदानी व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में मार्च और अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है।

प्रदेश में बन रहे सूखे जैसे हालात

ड्राई-स्पेल के कारण प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति पनप रही है। पेयजल और सिंचाई के स्त्रोत सूखते जा रहे हैं। कई ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट शुरू हो गया है। मार्च महीने में ही गर्मी बीते 69 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इससे पहले कभी भी प्रदेशवासियों ने मार्च महीने में इतनी भयंकर गर्मी नहीं देखी। अब अप्रैल महीने में भी राहत नहीं मिल रही है। ऊना का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का शनिवार का अधिकतम तापमान

चंबा- 33.6 डिग्री

डलहौजी- 25 डिग्री

केलोंग- 16 डिग्री

धर्मशाला- 34.2 डिग्री

कांगड़ा- 35.4 डिग्री

भुंतर- 34.2 डिग्री

हमीरपुर- 36.1 डिग्री

ऊना- 39.8 डिग्री

सुंदरनगर- 35.2 डिग्री

बिलासपुर- 37.5 डिग्री

शिमला- 26.6 डिग्री

सोलन- 34.5 डिग्री

कुफरी- 20.6 डिग्री

नाहन- 35.0 डिग्री

Hindi NewsLocalHimachalShimlaWeather May Change In Himachal, Rain Forecast On April 12 And 13, Relief Expected From Heat, Warning Of Heat Wave Tomorrow Or Day After Tomorrow. Himachal Weatherशिमला10 घंटे पहलेकॉपी लिंकशिमला के रिज पर सैलानी।हिमाचल में लोगों को भयंकर गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 12 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद की है।मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 अप्रैल को मध्य व अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। 13 अप्रैल को कुछेक स्थानों पर आंधी एवं तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 10 व 11 अप्रैल को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मैदानी व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में मार्च और अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है।प्रदेश में बन रहे सूखे जैसे हालातड्राई-स्पेल के कारण प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति पनप रही है। पेयजल और सिंचाई के स्त्रोत सूखते जा रहे हैं। कई ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट शुरू हो गया है। मार्च महीने में ही गर्मी बीते 69 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इससे पहले कभी भी प्रदेशवासियों ने मार्च महीने में इतनी भयंकर गर्मी नहीं देखी। अब अप्रैल महीने में भी राहत नहीं मिल रही है। ऊना का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।प्रदेश के प्रमुख शहरों का शनिवार का अधिकतम तापमानचंबा- 33.6 डिग्रीडलहौजी- 25 डिग्रीकेलोंग- 16 डिग्रीधर्मशाला- 34.2 डिग्रीकांगड़ा- 35.4 डिग्रीभुंतर- 34.2 डिग्रीहमीरपुर- 36.1 डिग्रीऊना- 39.8 डिग्रीसुंदरनगर- 35.2 डिग्रीबिलासपुर- 37.5 डिग्रीशिमला- 26.6 डिग्रीसोलन- 34.5 डिग्रीकुफरी- 20.6 डिग्रीनाहन- 35.0 डिग्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *