झारखंड के लोहरदगा-बोकारो में पथराव:उपद्रवियों ने 18 वाहन फूंके, मेले में लगाई आग, राजधानी एक्सप्रेस पर बरसाए पत्थर

news image

लोहरदगाएक घंटा पहले

उपद्रवियों की ओर से लगाई गई आग।

झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में रविवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पहली घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई। इसमें रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए।

वहीं, बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंके गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

हिरही और आसपास के गांवों में उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगा दी।

हिरही और आसपास के गांवों में उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगा दी।

लोहरदगा में वाहन फूंके, दुकानों में लगाई आग
लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने की सूचना के बाद हिरही और उसके आसपास के गांवों में बवाल मच गया है। उपद्रवियों ने दर्जनभर वाहन फूंक डाले। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया। इसके बाद मेला स्थल पर 10 मोटरसाइकिल, तीन ठेले, एक टेंपो, चार साइकिल और मेले में लगी कई दुकानों में आग लगा दी। इस घटना में लाखों रुपए की क्षति हुई है।

मौके पर मौजूद पुलिस बल के जवान।

मौके पर मौजूद पुलिस बल के जवान।

हंगामा बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भोक्ता बगीचा के समीप दो अलग-अलग घरों में आग लगा दी है। उपद्रव की सूचना मिलने के बाद डीसी-एसपी, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी के साथ-साथ लोहरदगा जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।

जलाई गई बाइक।

जलाई गई बाइक।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हिरही, कुजरा, भोक्ता बगीचा आदि गांवों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि, लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अब तक स्थिति सामान्य है। पुलिस प्रशासन हिंसा रोकने में जुटा है।

बोकारो में मौके पर पहुंचे अधिकारी।

बोकारो में मौके पर पहुंचे अधिकारी।

बाइक शोभायात्रा पर पथराव
बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में बाइक शोभायात्रा पर पथराव किया गया। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित एसडीओ, डीएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाइक शोभायात्रा को वहीं रोक दिया। इसके विरोध में शोभायात्रा में शामिल लोग बाइक छोड़कर चले गए।

मौके पर खड़ी शोभायात्रा में शामिल लोगों की बाइक।

मौके पर खड़ी शोभायात्रा में शामिल लोगों की बाइक।

लोहरदगाएक घंटा पहलेकॉपी लिंकवीडियोउपद्रवियों की ओर से लगाई गई आग।झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में रविवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पहली घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई। इसमें रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए।वहीं, बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंके गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।हिरही और आसपास के गांवों में उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगा दी।लोहरदगा में वाहन फूंके, दुकानों में लगाई आगलोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने की सूचना के बाद हिरही और उसके आसपास के गांवों में बवाल मच गया है। उपद्रवियों ने दर्जनभर वाहन फूंक डाले। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया। इसके बाद मेला स्थल पर 10 मोटरसाइकिल, तीन ठेले, एक टेंपो, चार साइकिल और मेले में लगी कई दुकानों में आग लगा दी। इस घटना में लाखों रुपए की क्षति हुई है।मौके पर मौजूद पुलिस बल के जवान।हंगामा बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भोक्ता बगीचा के समीप दो अलग-अलग घरों में आग लगा दी है। उपद्रव की सूचना मिलने के बाद डीसी-एसपी, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी के साथ-साथ लोहरदगा जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।जलाई गई बाइक।भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हिरही, कुजरा, भोक्ता बगीचा आदि गांवों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि, लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अब तक स्थिति सामान्य है। पुलिस प्रशासन हिंसा रोकने में जुटा है।बोकारो में मौके पर पहुंचे अधिकारी।बाइक शोभायात्रा पर पथरावबोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में बाइक शोभायात्रा पर पथराव किया गया। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित एसडीओ, डीएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाइक शोभायात्रा को वहीं रोक दिया। इसके विरोध में शोभायात्रा में शामिल लोग बाइक छोड़कर चले गए।मौके पर खड़ी शोभायात्रा में शामिल लोगों की बाइक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *