फतेहाबाद में युवक का अपहरण कर नंगा करके पीटा:मोचीवाला की महिला ने पपीहा पार्क बुलाया; पत्नी से संबंध के शक में पति-दोस्तों ने उठाया, VIDEO बनाया

news image

फतेहाबाद8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मोचीवाला निवासी अंकित के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार पांच युवक पुलिस हिरासत में। - Dainik Bhaskar

मोचीवाला निवासी अंकित के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार पांच युवक पुलिस हिरासत में।

हरियाणा के फतेहाबाद में एक महिला से मिलने आए युवक अंकित का महिला के पति और उसके दोस्तों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि उसे अलग-अलग स्थान पर बंधक बना कर रखा गया। उसको नंगा करके बुरी तरह से बार बार पीट गया और इसका वीडियो भी बनाया गया। अपहरण की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को गांव फूलां से मुक्त करा कर अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने अपहरण और मारपीट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंकित का एक आरोपी पंकज की पत्नी से फोन करना बताया गया है।

पत्नी को छोड़ कर आया था

फतेहाबाद के गांव मोचीवाली निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी की हिसार कालेज में परीक्षा थी। वह पत्नी को छोड़ने हिसार गया था। वह वापस लौट रहा था तो उसी के गांव मोचीवाली निवासी पंकज की पत्नी ने उसके वॉट्सऐप पर काल करके उसे पपीहा पार्क के पास मिलने के लिए बुलाया। वह अपनी गाड़ी में फतेहाबाद पहुंच कर सीधा पपीहा पार्क पहुंचा। वहां पर वह पंकज की पत्नी से बात कर ही रहा था कि इसी दौरान महिला का पति पंकज, बिजालांबा निवासी अमित, सुमित और फूलां निवासी राजकुमार तथा शहर के गुरुनानकपुरा निवासी अभिषेक वहां पहुंच गए। वे पहले से ही वहां पर छिप कर उसका इंतजार कर रहे थे।

अपहरण के बाद नंगा करके पीटा

अंकित का कहना है कि इन लोगों ने पिस्तौल के बल पर उसका अपहरण कर लिया। युवक उसी की गाड़ी में डाल कर उसे सबसे पहले शहर की आफिसर कालोनी में लेकर गए। वहां पर अंकित को नंगा करके पीटा और उसकी वीडियो भी बनाई। यहां पर पीटने के बाद गांव फुलां लेकर गए जो राजकुमार का गांव है। युवक को वहां पर बांध दिया। युवकों ने वहां पर भी उसे नंगा करके बुरी तरह से पीटा और इसकी वीडियो बनाई।

मोबाइल लोकेशन के सहारे पहुंची पुलिस

इसी बीच पुलिस को अंकित का अपहरण हाेने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच शुरू करके मोबाइल फोन लोकेशन के सहारे उस जगह का पता लगाया, जहां अंकित को बंधक बनाया गया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बंधक अंकित को गांव फूलां के कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को शहर के हांसपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

तीन घंटे बाद कराया मुक्त- SHO

शहर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चुघ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अंकित निवासी मोचीवाला का अपहरण हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौका स्थल पहुंचे और अपहरणकर्ताओं का पीछा करते करीब ढाई- तीन घंटे की मश्क्कत के बाद अंकित को उनके चंगुल से छु़ड़वा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में पांच पंकज, अमित, सुमित व राजकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच जारी है।

फतेहाबाद8 घंटे पहलेकॉपी लिंकमोचीवाला निवासी अंकित के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार पांच युवक पुलिस हिरासत में।हरियाणा के फतेहाबाद में एक महिला से मिलने आए युवक अंकित का महिला के पति और उसके दोस्तों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि उसे अलग-अलग स्थान पर बंधक बना कर रखा गया। उसको नंगा करके बुरी तरह से बार बार पीट गया और इसका वीडियो भी बनाया गया। अपहरण की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को गांव फूलां से मुक्त करा कर अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने अपहरण और मारपीट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंकित का एक आरोपी पंकज की पत्नी से फोन करना बताया गया है।पत्नी को छोड़ कर आया थाफतेहाबाद के गांव मोचीवाली निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी की हिसार कालेज में परीक्षा थी। वह पत्नी को छोड़ने हिसार गया था। वह वापस लौट रहा था तो उसी के गांव मोचीवाली निवासी पंकज की पत्नी ने उसके वॉट्सऐप पर काल करके उसे पपीहा पार्क के पास मिलने के लिए बुलाया। वह अपनी गाड़ी में फतेहाबाद पहुंच कर सीधा पपीहा पार्क पहुंचा। वहां पर वह पंकज की पत्नी से बात कर ही रहा था कि इसी दौरान महिला का पति पंकज, बिजालांबा निवासी अमित, सुमित और फूलां निवासी राजकुमार तथा शहर के गुरुनानकपुरा निवासी अभिषेक वहां पहुंच गए। वे पहले से ही वहां पर छिप कर उसका इंतजार कर रहे थे।अपहरण के बाद नंगा करके पीटाअंकित का कहना है कि इन लोगों ने पिस्तौल के बल पर उसका अपहरण कर लिया। युवक उसी की गाड़ी में डाल कर उसे सबसे पहले शहर की आफिसर कालोनी में लेकर गए। वहां पर अंकित को नंगा करके पीटा और उसकी वीडियो भी बनाई। यहां पर पीटने के बाद गांव फुलां लेकर गए जो राजकुमार का गांव है। युवक को वहां पर बांध दिया। युवकों ने वहां पर भी उसे नंगा करके बुरी तरह से पीटा और इसकी वीडियो बनाई।मोबाइल लोकेशन के सहारे पहुंची पुलिसइसी बीच पुलिस को अंकित का अपहरण हाेने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच शुरू करके मोबाइल फोन लोकेशन के सहारे उस जगह का पता लगाया, जहां अंकित को बंधक बनाया गया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बंधक अंकित को गांव फूलां के कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को शहर के हांसपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है।तीन घंटे बाद कराया मुक्त- SHOशहर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चुघ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अंकित निवासी मोचीवाला का अपहरण हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौका स्थल पहुंचे और अपहरणकर्ताओं का पीछा करते करीब ढाई- तीन घंटे की मश्क्कत के बाद अंकित को उनके चंगुल से छु़ड़वा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में पांच पंकज, अमित, सुमित व राजकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *