रामनवमी पर 4 राज्यों के 6 शहरों में हिंसा:झारखंड में एक की मौत, मध्य प्रदेश में 70 परिवार बेघर; गुजरात-बंगाल में भी हालात बिगड़े

news image

  • Hindi News
  • National
  • One Dead In Jharkhand, 70 Families Homeless In Madhya Pradesh; The Situation Worsened In Gujarat Bengal As Well.

नई दिल्ली2 घंटे पहले

राम नवमी रविवार को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। लेकिन, चार राज्यों के छह शहरों में शोभायात्रा पर पथराव हो गया। इससे हालात इस कदर बिगड़े कि झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के खरगौन में 70 परिवार बेघर हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दंगाइयों के घर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए हैं। गुजरात-बंगाल में भी हालात बिगड़ने के बाद धारा 144 लगाई गई।

खबर पढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…

झारखंड: लोहरदगा में एक की मौत, बोकारो में भी पथराव

झारखंड के हिरही और आसपास के गांवों में उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगा दी।

झारखंड के हिरही और आसपास के गांवों में उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगा दी।

झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में रविवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पहली घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई। इसमें रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए। लोहरदगा जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंके गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

मध्य प्रदेश: खरगोन में 30 मकान-दुकान फूंके गए, CM ने दंगाइयों के घर बुलडोजर चलवाया

मध्य प्रदेश के खरगोन में दंगाइयों ने पुलिस पर भी पथराव किया।

मध्य प्रदेश के खरगोन में दंगाइयों ने पुलिस पर भी पथराव किया।

मध्यप्रदेश के खरगोन में श्रीराम शोभायात्रा पर रविवार शाम को तालाब चौक के पास पथराव किया गया। उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी। रात करीब 9 बजे मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन देर रात 12 बजे फिर हिंसा भड़क गई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई। इससे 70 से अधिक परिवारों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा।

इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। SP सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने सोमवार सुबह तक 70 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस-प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी करेंगे। CM के आदेश के बाद खरगोन में मोहन टाकीज इलाके में दंगाइयों के मकान तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

गुजरात: हिम्मतनगर और खंभात में रामनवमी जुलूस पर पत्थर फिंके

गुजरात के हिम्मतनगर में पथराव के बाद उग्र हुई भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी।

गुजरात के हिम्मतनगर में पथराव के बाद उग्र हुई भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी।

उत्तर (पूरी खबर यहां पढ़ें)

बंगाल: हावड़ा में हिंसक झड़प में पुलिस वाले भी घायल

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के शिवपुर में हिंसा के दौरान लोग सड़कों पर भागते नजर आए। ये फोटो वायरल हो रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के शिवपुर में हिंसा के दौरान लोग सड़कों पर भागते नजर आए। ये फोटो वायरल हो रहे हैं।

बंगाल के हावड़ा के शिवपुर इलाके में भी राम नवमी की शोभायात्रा में हिंसक झड़प हुई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हमले में पुलिस के सिपाही और अफसर सहित कई लोग जख्मी हो गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि क्या राज्य में सनातन धर्म पर प्रतिबंध लग गया है? इस घटना पर हावड़ा पुलिस कहा- शिवपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में हम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि वे संयम बनाए रखें और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ चीजें शेयर न करें।

Hindi NewsNationalOne Dead In Jharkhand, 70 Families Homeless In Madhya Pradesh; The Situation Worsened In Gujarat Bengal As Well.नई दिल्ली2 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोराम नवमी रविवार को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। लेकिन, चार राज्यों के छह शहरों में शोभायात्रा पर पथराव हो गया। इससे हालात इस कदर बिगड़े कि झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के खरगौन में 70 परिवार बेघर हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दंगाइयों के घर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए हैं। गुजरात-बंगाल में भी हालात बिगड़ने के बाद धारा 144 लगाई गई।खबर पढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…झारखंड: लोहरदगा में एक की मौत, बोकारो में भी पथरावझारखंड के हिरही और आसपास के गांवों में उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगा दी।झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में रविवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पहली घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई। इसमें रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए। लोहरदगा जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंके गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। (पूरी खबर यहां पढ़ें)मध्य प्रदेश: खरगोन में 30 मकान-दुकान फूंके गए, CM ने दंगाइयों के घर बुलडोजर चलवायामध्य प्रदेश के खरगोन में दंगाइयों ने पुलिस पर भी पथराव किया।मध्यप्रदेश के खरगोन में श्रीराम शोभायात्रा पर रविवार शाम को तालाब चौक के पास पथराव किया गया। उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी। रात करीब 9 बजे मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन देर रात 12 बजे फिर हिंसा भड़क गई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई। इससे 70 से अधिक परिवारों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा।इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। SP सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने सोमवार सुबह तक 70 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस-प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी करेंगे। CM के आदेश के बाद खरगोन में मोहन टाकीज इलाके में दंगाइयों के मकान तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)गुजरात: हिम्मतनगर और खंभात में रामनवमी जुलूस पर पत्थर फिंकेगुजरात के हिम्मतनगर में पथराव के बाद उग्र हुई भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी।उत्तर (पूरी खबर यहां पढ़ें)बंगाल: हावड़ा में हिंसक झड़प में पुलिस वाले भी घायलपश्चिम बंगाल में हावड़ा के शिवपुर में हिंसा के दौरान लोग सड़कों पर भागते नजर आए। ये फोटो वायरल हो रहे हैं।बंगाल के हावड़ा के शिवपुर इलाके में भी राम नवमी की शोभायात्रा में हिंसक झड़प हुई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हमले में पुलिस के सिपाही और अफसर सहित कई लोग जख्मी हो गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि क्या राज्य में सनातन धर्म पर प्रतिबंध लग गया है? इस घटना पर हावड़ा पुलिस कहा- शिवपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में हम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि वे संयम बनाए रखें और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ चीजें शेयर न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *