दिल्ली में अप्रैल की गर्मी ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, लगातार पांचवें दिन लू का कहर

news image

दिल्ली में अप्रैल की गर्मी ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, लगातार पांचवें दिन लू का कहर

Delhi Weather Update : दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा

नई दिल्ली :

दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन लू का कहर बरपा. सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल में 5 साल में सबसे अधिक है. वहीं हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा. दोनों राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.मौसम विभाग के अनुसार,  राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक लगातार पांच दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं, जब लू चली है और यह संख्या 12 वर्षों में सबसे अधिक हैं. इससे पहले अप्रैल, 2017 में ऐसे चार दिन दर्ज किए थे.
मंगलवार से बादल छाये रहने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है. हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी भी जारी की गई है.

सफदरजंग आर्ब्जवेटरी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है.राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. महीने का अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

यह भी 72 साल में पहली बार हुआ है कि दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन शहर का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतर स्थानों पर तामपान 42 डिग्री से ज्यादा रहा. दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से लू चल रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है.

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बोपणी में सबसे अधिक 45.3 डिग्री सेल्सियस  रहा. गुरुग्राम और हिसार में भी  अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया.हरियाणा के नारनौल, भिवानी, रोहतक, अंबाला और सिरसा में भी अधिकतम तापमान क्रमश: ,43.5 डिग्री,42.5 डिग्री, 43.2 डिग्री,41.2 डिग्री और 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में भी अधिकतम तापमान क्रमश: 41.2 डिग्री,41.5 डिग्री, 42.6 डिग्री और 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा. जम्मू में सोमवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा जब तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक था.

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू शहर में भी सबसे गर्म रात दर्ज की गई जब तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के दौरान औसत से 3.7 डिग्री अधिक था.वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि शहर में दिन का तापमान औसत से 8.8 डिग्री अधिक रहा, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा.

Delhi Weather Update : दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचानई दिल्ली : दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन लू का कहर बरपा. सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल में 5 साल में सबसे अधिक है. वहीं हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा. दोनों राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.मौसम विभाग के अनुसार,  राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक लगातार पांच दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं, जब लू चली है और यह संख्या 12 वर्षों में सबसे अधिक हैं. इससे पहले अप्रैल, 2017 में ऐसे चार दिन दर्ज किए थे. मंगलवार से बादल छाये रहने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है. हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी भी जारी की गई है.सफदरजंग आर्ब्जवेटरी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है.राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. महीने का अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.यह भी 72 साल में पहली बार हुआ है कि दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन शहर का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतर स्थानों पर तामपान 42 डिग्री से ज्यादा रहा. दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से लू चल रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है.हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बोपणी में सबसे अधिक 45.3 डिग्री सेल्सियस  रहा. गुरुग्राम और हिसार में भी  अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया.हरियाणा के नारनौल, भिवानी, रोहतक, अंबाला और सिरसा में भी अधिकतम तापमान क्रमश: ,43.5 डिग्री,42.5 डिग्री, 43.2 डिग्री,41.2 डिग्री और 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में भी अधिकतम तापमान क्रमश: 41.2 डिग्री,41.5 डिग्री, 42.6 डिग्री और 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा. जम्मू में सोमवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा जब तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक था.मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू शहर में भी सबसे गर्म रात दर्ज की गई जब तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के दौरान औसत से 3.7 डिग्री अधिक था.वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि शहर में दिन का तापमान औसत से 8.8 डिग्री अधिक रहा, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *