
Treasure In Field: टोनी ने उल्कापिंड को खोजने के लिए अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो 18 महीनों तक जारी रहा। अब वह इसे सर्टिफाइड कराने का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह पता किया जा सके कि इसकी वास्तविक कीमत कितनी है।

हाइलाइट्स
- शख्स को खेत में मिला उल्कापिंड का टुकड़ा, करोड़ों में कीमत
- 18 महीने तक खोजने के बाद मिली कामयाबी, गिरते हुए देखा था
- उल्कापिंड का वजन 1 किग्रा है, ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स में गिरा था
द सन की रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ वेल्स के रेक्सहैम में रहने वाले 38 साल के टोनी व्हिल्डिंग के घर के ऊपर से एक जलती हुई गेंद गुजरी और एक खेत में गायब हो गई। इसके बाद टोनी ने अपना खोजी अभियान शुरू किया जो 18 महीनों तक जारी रहा। अब वह इसे सर्टिफाइड कराने का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह पता किया जा सके कि इसकी वास्तविक कीमत कितनी है। टोनी ने बताया कि उन्होंने इसे पहली बार तब देखा जब वह अपने घर के पीछे बगीचे में आधीरात को सिगरेट पी रहे थे।
![]()
(फोटो साभार : ट्विटर)
बेहद नीचे था जलता हुआ उल्कापिंड
उन्होंने कहा कि मुझे महसूस हुआ कि मेरे सिर के ऊपर का आसमान चमक रहा है। मैंने ऊपर देखा तो पाया कि एक आग की धधकती हुई गेंद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए नीचे आ रही है जिसके पीछे धुएं की लंबी पूंछ है। जैसे-जैसे यह मेरे घर की तरफ बढ़ी और ज्यादा चमकदार होती गई। यह इतनी नीचे थी कि अगर मैं हवा में फुटबॉल किक करता तो वह इस तक पहुंच जाती। जैसे ही यह धरती पर गिरी कुछ ही सेकेंड में बुझ गई। बिना किसी शोर के यह गायब हो गई और सिर्फ धुआं ही रह गया।
Alien Footprint: मंगल ग्रह पर एलियंस के पांव का निशान है क्या? नासा की तस्वीर से हैरान-परेशान पूरी दुनिया
2014 में धरती पर गिरा था सौर मंडल के बाहर का उल्का
इसी तरह का एक उल्कापिंड 2014 में हमारी धरती से टकराया था जो सौर मंडल के बाहर से आया था। वैज्ञानिकों की खोज के आधार पर अमेरिकी सेना ने इसकी जानकारी दी है। इस उल्कापिंड का नाम CNEOS 2014-01-08 था, जो जनवरी 2014 में पापुआ न्यू गिनी के तट पर गिरा था। यह पृथ्वी से टकराने वाला पहला ज्ञात ‘एक्सट्रा सोलर’ उल्कापिंड था। इंटरस्टेलर मेटियोरॉइड वह खगोलीय चट्टान होती है जो सौर मंडल के बाहर से आती है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : discovery of treasure from field meteorite falls on earth from space man found after 18 months of searching
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Curated by योगेश मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Apr 15, 2022, 10:38 AMTreasure In Field: टोनी ने उल्कापिंड को खोजने के लिए अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो 18 महीनों तक जारी रहा। अब वह इसे सर्टिफाइड कराने का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह पता किया जा सके कि इसकी वास्तविक कीमत कितनी है।(फोटो साभार : ट्विटर)हाइलाइट्सशख्स को खेत में मिला उल्कापिंड का टुकड़ा, करोड़ों में कीमत18 महीने तक खोजने के बाद मिली कामयाबी, गिरते हुए देखा थाउल्कापिंड का वजन 1 किग्रा है, ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स में गिरा थावॉशिंगटन : अंतरिक्ष से हर रोज अनेक उल्कापिंड धरती पर गिरते हैं। इनमें से कई समुद्र तो कई निर्जन इलाकों में खो जाते हैं। अगर किसी को उल्कापिंड के टुकड़े मिलते हैं तो वह बेहद दुर्लभ होता है। कई बार इन खगोलीय पत्थरों की कीमत करोड़ों में भी हो सकती है। इसी तरह के एक पत्थर ने ब्रिटेन के एक शख्स की जिंदगी बदल दी। 18 महीने तक खोजने के बाद शख्स को एक खेत से 1 किग्रा का एक उल्कापिंड मिला जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए तक हो सकती है।द सन की रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ वेल्स के रेक्सहैम में रहने वाले 38 साल के टोनी व्हिल्डिंग के घर के ऊपर से एक जलती हुई गेंद गुजरी और एक खेत में गायब हो गई। इसके बाद टोनी ने अपना खोजी अभियान शुरू किया जो 18 महीनों तक जारी रहा। अब वह इसे सर्टिफाइड कराने का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह पता किया जा सके कि इसकी वास्तविक कीमत कितनी है। टोनी ने बताया कि उन्होंने इसे पहली बार तब देखा जब वह अपने घर के पीछे बगीचे में आधीरात को सिगरेट पी रहे थे।(फोटो साभार : ट्विटर)बेहद नीचे था जलता हुआ उल्कापिंडउन्होंने कहा कि मुझे महसूस हुआ कि मेरे सिर के ऊपर का आसमान चमक रहा है। मैंने ऊपर देखा तो पाया कि एक आग की धधकती हुई गेंद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए नीचे आ रही है जिसके पीछे धुएं की लंबी पूंछ है। जैसे-जैसे यह मेरे घर की तरफ बढ़ी और ज्यादा चमकदार होती गई। यह इतनी नीचे थी कि अगर मैं हवा में फुटबॉल किक करता तो वह इस तक पहुंच जाती। जैसे ही यह धरती पर गिरी कुछ ही सेकेंड में बुझ गई। बिना किसी शोर के यह गायब हो गई और सिर्फ धुआं ही रह गया।Alien Footprint: मंगल ग्रह पर एलियंस के पांव का निशान है क्या? नासा की तस्वीर से हैरान-परेशान पूरी दुनिया2014 में धरती पर गिरा था सौर मंडल के बाहर का उल्काइसी तरह का एक उल्कापिंड 2014 में हमारी धरती से टकराया था जो सौर मंडल के बाहर से आया था। वैज्ञानिकों की खोज के आधार पर अमेरिकी सेना ने इसकी जानकारी दी है। इस उल्कापिंड का नाम CNEOS 2014-01-08 था, जो जनवरी 2014 में पापुआ न्यू गिनी के तट पर गिरा था। यह पृथ्वी से टकराने वाला पहला ज्ञात ‘एक्सट्रा सोलर’ उल्कापिंड था। इंटरस्टेलर मेटियोरॉइड वह खगोलीय चट्टान होती है जो सौर मंडल के बाहर से आती है।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : discovery of treasure from field meteorite falls on earth from space man found after 18 months of searchingHindi News from Navbharat Times, TIL Network