![]()
- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates: PM Modi Unveil 108 Feet Tall Hanuman Statue In Gujarat’s Morbi | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले बयान पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI)की तीखी प्रतिक्रिया दी है। PFI के मुम्ब्रा अध्यक्ष मतीन शेखानी ने कहा कि देश के मुस्लिमों पर जुल्म हो रहा है और कुछ लोग मुम्ब्रा का भी महौल खराब करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने एक नारा दिया-छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर अज़ान को लेकर भी कहा, ‘एक भी लाउडस्पीकर को हाथ लगाया तो PFI सबसे आगे नज़र आएगा’।
इससे पहले राज ठाकरे ने एक बड़ा ऐलान किया था। MNS चीफ ने कहा है कि वे 16 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के मौके पर पुणे में हनुमान चालीसा का महापाठ करने वाले हैं। मनसे ने बकायदा एक पोस्टर जारी कर राज ठाकरे द्वारा की जाने वाली इस महाआरती में शामिल होने का ऐलान किया है। पोस्टर में राज ठाकरे को हिंदू जननायक बताया गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
गुजरात के मोरबी में पीएम नरेंद्र मोदी 108 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण करेंगे

इसकी स्थापना मोरबी के बापू केशवानंद आश्रम में की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसकी जानकारी PMO ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। PMO के मुताबिक भगवान हनुमान से संबंधित चार धाम परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की जानी है। यह हनुमान जी की दूसरी मूर्ति होगी, जो पश्चिम दिशा में होगी।
पाकिस्तान के प्रसिद्ध सोशल एक्टिविटीज बिलकिस बानो इदी का 74 साल की उम्र में निधन
पाकिस्तान के जाने-माने सोशल एक्टिविटीज बिलकिस बानो इदी का शुक्रवार को एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल की थीं। उनके पति अब्दुल सत्तार इदी का निधन पहले ही हो चुका है। बिलकिस बानो ने अपने पति के मिलकर अब्दुल सत्तार इदी फाउंडेशन की स्थापना की थी, जिसे दुनियाभर में काफी प्रसिद्धि मिली। अब्दुल सत्तार के निधन के बाद बिलकिस ने 2016 में अपने बेटे फैसल इदी के साथ मिलकर फाउंडेशन के अनेक कार्य किये। फैसल ने मीडिया को अपनी मां के निधन की जानकारी दी।
रूस ने भारत को एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली कुछ पुर्जों की सप्लाई शुरू की

पिछले महीने रूस ने कहा था कि उसके खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों का असर भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा।
रूस ने एस-400 ट्राइम्फ मिसाइल रक्षा प्रणाली की दूसरी खेप भारत को सप्लाई करना शुरू कर दिया है। ये सप्लाई ऐसे समय में हो रही है जब रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है। ऐसे में दुनियाभर की निगाहें भारत-रूस संबंधों पर टिकी होगी। माना जा रहा है कि दो हफ्ते पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जब भारत दौरे पर आए थे, तब भारत-रूस रक्षा संबंध पर चर्चा हुई थी।
यरुशलम की मस्जिद में झड़प, 152 फिलिस्तीनी घायल

घटना को लेकर इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि नकाबपोश लोगों ने मस्जिद तक मार्च किया था और वो हिंसा करने के लिए पत्थर और अन्य सामान जमा कर रहे थे।
यरुशलम की अल अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस और फिलीस्तीनी नागरिकों के बीच झड़प हो गई। झड़प में 152 फिलीस्तीनी घायल हो गए। मस्जिद में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए जमा हुए थे। इस दौरान उनकी इजरायली पुलिस के साथ झड़प हो गई।
Hindi NewsNationalBreaking News LIVE Updates: PM Modi Unveil 108 Feet Tall Hanuman Statue In Gujarat’s Morbi | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai Newsमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले बयान पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI)की तीखी प्रतिक्रिया दी है। PFI के मुम्ब्रा अध्यक्ष मतीन शेखानी ने कहा कि देश के मुस्लिमों पर जुल्म हो रहा है और कुछ लोग मुम्ब्रा का भी महौल खराब करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने एक नारा दिया-छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर अज़ान को लेकर भी कहा, ‘एक भी लाउडस्पीकर को हाथ लगाया तो PFI सबसे आगे नज़र आएगा’।इससे पहले राज ठाकरे ने एक बड़ा ऐलान किया था। MNS चीफ ने कहा है कि वे 16 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के मौके पर पुणे में हनुमान चालीसा का महापाठ करने वाले हैं। मनसे ने बकायदा एक पोस्टर जारी कर राज ठाकरे द्वारा की जाने वाली इस महाआरती में शामिल होने का ऐलान किया है। पोस्टर में राज ठाकरे को हिंदू जननायक बताया गया है।आज की अन्य बड़ी खबरें…गुजरात के मोरबी में पीएम नरेंद्र मोदी 108 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण करेंगेइसकी स्थापना मोरबी के बापू केशवानंद आश्रम में की गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसकी जानकारी PMO ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। PMO के मुताबिक भगवान हनुमान से संबंधित चार धाम परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की जानी है। यह हनुमान जी की दूसरी मूर्ति होगी, जो पश्चिम दिशा में होगी।पाकिस्तान के प्रसिद्ध सोशल एक्टिविटीज बिलकिस बानो इदी का 74 साल की उम्र में निधनपाकिस्तान के जाने-माने सोशल एक्टिविटीज बिलकिस बानो इदी का शुक्रवार को एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल की थीं। उनके पति अब्दुल सत्तार इदी का निधन पहले ही हो चुका है। बिलकिस बानो ने अपने पति के मिलकर अब्दुल सत्तार इदी फाउंडेशन की स्थापना की थी, जिसे दुनियाभर में काफी प्रसिद्धि मिली। अब्दुल सत्तार के निधन के बाद बिलकिस ने 2016 में अपने बेटे फैसल इदी के साथ मिलकर फाउंडेशन के अनेक कार्य किये। फैसल ने मीडिया को अपनी मां के निधन की जानकारी दी।रूस ने भारत को एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली कुछ पुर्जों की सप्लाई शुरू कीपिछले महीने रूस ने कहा था कि उसके खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों का असर भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा।रूस ने एस-400 ट्राइम्फ मिसाइल रक्षा प्रणाली की दूसरी खेप भारत को सप्लाई करना शुरू कर दिया है। ये सप्लाई ऐसे समय में हो रही है जब रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है। ऐसे में दुनियाभर की निगाहें भारत-रूस संबंधों पर टिकी होगी। माना जा रहा है कि दो हफ्ते पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जब भारत दौरे पर आए थे, तब भारत-रूस रक्षा संबंध पर चर्चा हुई थी।यरुशलम की मस्जिद में झड़प, 152 फिलिस्तीनी घायलघटना को लेकर इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि नकाबपोश लोगों ने मस्जिद तक मार्च किया था और वो हिंसा करने के लिए पत्थर और अन्य सामान जमा कर रहे थे।यरुशलम की अल अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस और फिलीस्तीनी नागरिकों के बीच झड़प हो गई। झड़प में 152 फिलीस्तीनी घायल हो गए। मस्जिद में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए जमा हुए थे। इस दौरान उनकी इजरायली पुलिस के साथ झड़प हो गई।