भारी कर्ज के बोझ तले दबे श्रीलंका ने उठाया सख्त कदम, अगले हफ्ते पांचों दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

news image

Sri Lanka Share Market: कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में इस सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया गया है। 18 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक कोलंबो शेयर बाजार में कारोबार अस्थायी तौर पर बंद रहेगा। यह कदम श्रीलंका की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है।

sri-lanka

हाइलाइट्स

  • कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में इस सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया गया है
  • 18 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक कोलंबो शेयर बाजार में कारोबार अस्थायी तौर पर बंद रहेगा
  • यह कदम श्रीलंका की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है
कोलंबो: गहरे वित्तीय एवं राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के शेयर बाजार कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज (Sri Lanka Share Market) में कारोबार एक हफ्ते तक बंद रहेगा। श्रीलंका प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी घोषणा की। उसने कहा कि निवेशकों को बाजार के बारे में अधिक स्पष्टता एवं समझ पैदा करने के लिए मौका देने के इरादे से कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में इस सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया गया है।

इस घोषणा का मतलब है कि 18 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक कोलंबो शेयर बाजार में कारोबार अस्थायी तौर पर बंद रहेगा। कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज के निदेशक मंडल ने एक दिन पहले एसईसी से कारोबार को अस्थायी तौर पर बंद करने का अनुरोध किया था। इसके लिए श्रीलंका की मौजूदा परिस्थितियों का हवाला दिया गया था।

Sri Lanka crisis: कंगाल श्रीलंका में फंसा है इन भारतीय कंपनियों का पैसा, यहां देखिए पूरी लिस्ट
एसईसी ने यह फैसला पिछले कुछ हफ्तों से श्रीलंका में जारी भारी आर्थिक संकट और फिर उसके बाद उपजी राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए उठाया है। श्रीलंका के पास ईंधन एवं रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए भी जरूरी विदेशी मुद्रा की भारी कमी हो चुकी है। हालत यह हो गई है कि श्रीलंका सरकार ने विदेशी कर्जों के भुगतान को स्थगित कर दिया है। आर्थिक संकट गहराने से देश भर में सरकार विरोधी प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Sri Lanka like crisis in India: फ्री वाली स्कीमों पर अधिकारियों ने ऐसा क्यों कहा- श्रीलंका जैसा ना हो जाए भारत का हाल

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : trading in sri lanka’s stock market will be closed next week
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Sri Lanka Share Market: कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में इस सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया गया है। 18 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक कोलंबो शेयर बाजार में कारोबार अस्थायी तौर पर बंद रहेगा। यह कदम श्रीलंका की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है।हाइलाइट्सकोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में इस सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया गया है18 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक कोलंबो शेयर बाजार में कारोबार अस्थायी तौर पर बंद रहेगायह कदम श्रीलंका की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया हैकोलंबो: गहरे वित्तीय एवं राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के शेयर बाजार कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज (Sri Lanka Share Market) में कारोबार एक हफ्ते तक बंद रहेगा। श्रीलंका प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी घोषणा की। उसने कहा कि निवेशकों को बाजार के बारे में अधिक स्पष्टता एवं समझ पैदा करने के लिए मौका देने के इरादे से कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में इस सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया गया है।इस घोषणा का मतलब है कि 18 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक कोलंबो शेयर बाजार में कारोबार अस्थायी तौर पर बंद रहेगा। कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज के निदेशक मंडल ने एक दिन पहले एसईसी से कारोबार को अस्थायी तौर पर बंद करने का अनुरोध किया था। इसके लिए श्रीलंका की मौजूदा परिस्थितियों का हवाला दिया गया था।Sri Lanka crisis: कंगाल श्रीलंका में फंसा है इन भारतीय कंपनियों का पैसा, यहां देखिए पूरी लिस्टएसईसी ने यह फैसला पिछले कुछ हफ्तों से श्रीलंका में जारी भारी आर्थिक संकट और फिर उसके बाद उपजी राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए उठाया है। श्रीलंका के पास ईंधन एवं रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए भी जरूरी विदेशी मुद्रा की भारी कमी हो चुकी है। हालत यह हो गई है कि श्रीलंका सरकार ने विदेशी कर्जों के भुगतान को स्थगित कर दिया है। आर्थिक संकट गहराने से देश भर में सरकार विरोधी प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।Sri Lanka like crisis in India: फ्री वाली स्कीमों पर अधिकारियों ने ऐसा क्यों कहा- श्रीलंका जैसा ना हो जाए भारत का हाल Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : trading in sri lanka’s stock market will be closed next weekHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *