
Curated by कमलेश राय | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 12, 2021, 1:54 PM
32 वर्षीय विराट कोहली ने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन और सबसे अधिक शतक लगाए हैं। कोहली की कप्तानी में आरसीबी को 66 मैचों में जीत मिली है।
![]()
हाइलाइट्स
- विराट कोहली ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 39 रन बनाए थे
- विराट कोहली अब इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी नहीं करेंगे
- आरसीबी ने 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था
विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल 2021 (IPL 2021) में सोमवार को निराशाजनक अंत हुआ। बतौर कप्तान कोहली का आरसीबी के लिए यह आखिरी मैच साबित हुआ। शारजाह में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को 4 विकेट से हराकर उसे आईपीएल से बाहर कर दिया।
इस साल कोहली की आरसीबी (RCB) के पास पहली बार आईपीएल खिताब जीतने का सुनहरा मौका था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किए थे। हालांकि टीम नॉकआउट में लीग वाले प्रदर्शन को नहीं दोहरा सकी।
RCB को गाली देने वालों को ग्लेन मैक्सवेल का करारा जवाब, बोले- सुधर जाओ वरना…
इस हार के बाद कोहली (Virat Kohli) कप्तानी का निराशाजनक अंत भी हुआ। कोहली ने 8 सीजन में आरसीबी की कप्तानी लेकिन वह एक बार भी टीम को ट्रोफी नहीं दिला सके। आरसीबी के लिए बतौर कप्तान कोहली ने आखिरी मैच में 39 रन की पारी खेली।
डेब्यू कप्तानी में 39 और आखिरी कप्तानी पारी में भी बनाए इतने ही रन
विराट ने जब आरसीबी ने जब साल 2011 में कप्तानी संभाली थी उस समय भी उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 39 रन ही बनाए थे। इसके दो साल बाद यानी 2013 में न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी के बाद उन्हें फुलटाइम कप्तानी सौापी गई थी।
बतौर कप्तान कोहली के नाम आईपीएल में सर्वााधिर रन
विराट कोहली ने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन और शतक बनाए हैं। 32 वर्षीय कोहली ने बतौर कप्तान आईपीएल में कुल 4871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं जबकि उनका बल्लेबाजी औसत 41.99 रहा है।
आईपीएल से बाहर होने के बाद अपने आंसूओं पर काबू नहीं रख पाए कप्तान कोहली, VIDEO वायरल
140 आईपीएल मैचों में की कप्तानी
कोहली ने आईपीएल के 140 मैचों में कप्तानी की है जिसमें आरसीबी को 66 में जीत मिली है जबकि 70 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। विराट की कप्तानी में आरसीबी ने 2015, 2020 और 2021 में प्लेऑफ का टिकट कटाया। हालांकि इस भारतीय खिलाड़ी की अगुआई में आरसीबी का बेस्ट प्रदर्शन साल 2016 में आया जब टीम को आईपीएल इतिहास में तीसरी बार उप विजेता से संतोष करना पड़ा।
IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी RCB कैप्टन विराट कोहली से 1537 रनों से पीछे, फिर भी 3-0 से हराया
साल 2016 रहा बेमिसाल
कोहली के लिए साल 2016 शानदार रहा। उस वर्ष कोहली ने 4 शतकों के साथ कुल 973 रन बनाए थे। कोहली अगले साल आईपीएल में आरसीबी की ओर से बतौर खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : virat kohli rcb captaincy journey started 39 and ends on score of 39
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Curated by कमलेश राय | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 12, 2021, 1:54 PM32 वर्षीय विराट कोहली ने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन और सबसे अधिक शतक लगाए हैं। कोहली की कप्तानी में आरसीबी को 66 मैचों में जीत मिली है।हाइलाइट्सविराट कोहली ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 39 रन बनाए थे विराट कोहली अब इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी नहीं करेंगेआरसीबी ने 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था नई दिल्ली विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल 2021 (IPL 2021) में सोमवार को निराशाजनक अंत हुआ। बतौर कप्तान कोहली का आरसीबी के लिए यह आखिरी मैच साबित हुआ। शारजाह में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को 4 विकेट से हराकर उसे आईपीएल से बाहर कर दिया। इस साल कोहली की आरसीबी (RCB) के पास पहली बार आईपीएल खिताब जीतने का सुनहरा मौका था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किए थे। हालांकि टीम नॉकआउट में लीग वाले प्रदर्शन को नहीं दोहरा सकी।RCB को गाली देने वालों को ग्लेन मैक्सवेल का करारा जवाब, बोले- सुधर जाओ वरना…इस हार के बाद कोहली (Virat Kohli) कप्तानी का निराशाजनक अंत भी हुआ। कोहली ने 8 सीजन में आरसीबी की कप्तानी लेकिन वह एक बार भी टीम को ट्रोफी नहीं दिला सके। आरसीबी के लिए बतौर कप्तान कोहली ने आखिरी मैच में 39 रन की पारी खेली।डेब्यू कप्तानी में 39 और आखिरी कप्तानी पारी में भी बनाए इतने ही रन विराट ने जब आरसीबी ने जब साल 2011 में कप्तानी संभाली थी उस समय भी उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 39 रन ही बनाए थे। इसके दो साल बाद यानी 2013 में न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी के बाद उन्हें फुलटाइम कप्तानी सौापी गई थी। बतौर कप्तान कोहली के नाम आईपीएल में सर्वााधिर रनविराट कोहली ने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन और शतक बनाए हैं। 32 वर्षीय कोहली ने बतौर कप्तान आईपीएल में कुल 4871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं जबकि उनका बल्लेबाजी औसत 41.99 रहा है।आईपीएल से बाहर होने के बाद अपने आंसूओं पर काबू नहीं रख पाए कप्तान कोहली, VIDEO वायरल140 आईपीएल मैचों में की कप्तानीकोहली ने आईपीएल के 140 मैचों में कप्तानी की है जिसमें आरसीबी को 66 में जीत मिली है जबकि 70 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। विराट की कप्तानी में आरसीबी ने 2015, 2020 और 2021 में प्लेऑफ का टिकट कटाया। हालांकि इस भारतीय खिलाड़ी की अगुआई में आरसीबी का बेस्ट प्रदर्शन साल 2016 में आया जब टीम को आईपीएल इतिहास में तीसरी बार उप विजेता से संतोष करना पड़ा।IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी RCB कैप्टन विराट कोहली से 1537 रनों से पीछे, फिर भी 3-0 से हरायासाल 2016 रहा बेमिसालकोहली के लिए साल 2016 शानदार रहा। उस वर्ष कोहली ने 4 शतकों के साथ कुल 973 रन बनाए थे। कोहली अगले साल आईपीएल में आरसीबी की ओर से बतौर खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : virat kohli rcb captaincy journey started 39 and ends on score of 39Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
