

सपना चौधरी का धमाल
नई दिल्ली:
हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी के क्या कहने. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वो छाई रहती हैं. कभी स्टेज डांस से तो कभी म्यूजिक वीडियो के जरिए वो फैन्स के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं. सपना अब शादी के बाद से इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं. वो लगातार अपने रील बनाकर पोस्ट करती हैं और देखते ही देखते उनका वीडियो पॉपुलर हो जाता है. सपना चौधरी का अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘छम छम’ सॉन्ग पर अपने घर की बालकनी में डांस कर रही हैं. उनका यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.
सपना चौधरी इस वीडियो में पूरी तरह से मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं. कमाल की बात ये है कि देसी लुक हो या मॉर्डन सपना पर दोनों ही खूब जंचता है. वीडियो में आप देख सकेंगे कि सपना ने अपने स्टाइल से हटकर वीडियो में डांस किया है. सपना का यह नया अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना के लेटेस्ट वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं.
बता दें कि सपना चौधरी को इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हाल के दिनों में उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं और उनके सारे वीडियो मिलियन की संख्या में व्यूज लेकर आते हैं. सपना कई रिजनल फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने एक्ट और डांस का जादू चला चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में भी सफल डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस में भी भाग लेकर अपनी लोकप्रियता में इजाफा किया था.
ये वीडियो भी देखें: Dhamaka Trailer Review: जानें कैसा है Kartik Aaryan की ‘धमाका’ का ट्रेलर
सपना चौधरी का धमालनई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी के क्या कहने. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वो छाई रहती हैं. कभी स्टेज डांस से तो कभी म्यूजिक वीडियो के जरिए वो फैन्स के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं. सपना अब शादी के बाद से इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं. वो लगातार अपने रील बनाकर पोस्ट करती हैं और देखते ही देखते उनका वीडियो पॉपुलर हो जाता है. सपना चौधरी का अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘छम छम’ सॉन्ग पर अपने घर की बालकनी में डांस कर रही हैं. उनका यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.सपना चौधरी इस वीडियो में पूरी तरह से मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं. कमाल की बात ये है कि देसी लुक हो या मॉर्डन सपना पर दोनों ही खूब जंचता है. वीडियो में आप देख सकेंगे कि सपना ने अपने स्टाइल से हटकर वीडियो में डांस किया है. सपना का यह नया अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना के लेटेस्ट वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं.बता दें कि सपना चौधरी को इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हाल के दिनों में उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं और उनके सारे वीडियो मिलियन की संख्या में व्यूज लेकर आते हैं. सपना कई रिजनल फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने एक्ट और डांस का जादू चला चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में भी सफल डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस में भी भाग लेकर अपनी लोकप्रियता में इजाफा किया था.ये वीडियो भी देखें: Dhamaka Trailer Review: जानें कैसा है Kartik Aaryan की ‘धमाका’ का ट्रेलर
