
Edited by शेफाली श्रीवास्तव | भाषा | Updated: Oct 31, 2021, 8:59 AM
त्रिपुरा के उनाकोटी में उपद्रवियों ने काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही एबीवीपी के एक नेता पर भी चाकू से हमला किया गया। प्रशासन ने पूरे कैलाशहर सब डिविजन में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर कर दी है।
TMC सांसद सुष्मिता देव पर त्रिपुरा में हमला, बीजेपी पर लगे आरोप
हाइलाइट्स
- त्रिपुरा के उनाकोटी में उपद्रवियों ने काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया
- कैलाशहर सब डिविजन में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू
- एबीवीपी के नेता पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में उपद्रवियों ने काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेता पर चाकू से हमला किया। इसके बाद प्रशासन ने पूरे कैलाशहर सब डिविजन में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एबीवीपी नेता शिबाजी सेनगुप्ता पर कुछ स्थानीय मुद्दों को लेकर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सेनगुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है।
उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चंदन साहा ने बताया कि सीआरपीसी की धारा-144 के तहत उनाकोटी जिले के मुख्यालय कैलाशहर में शुक्रवार शाम को चाकूबाजी की घटना के बाद से निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को अज्ञात उपद्रवियों ने कस्बे के कुब्झार इलाके स्थित काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया।
शांति बैठक में शामिल हुए विभिन्न धर्मों के नेता
इस घटना के बाद राज्य के श्रममंत्री भगवान दास की उपस्थिति में शनिवार को कैलाशहर में शांति बैठक हुई जिसमें विभिन्न धर्मों के नेता, जिलाधिकारी उत्तम चकमा, पुलिस अधीक्षक रति रंजन दास, स्थानीय माकपा विधायक मबास्वर अली और कांग्रेस नेता बदरुज्जमां शामिल हुए।
एसडीपीओ ने बताया कि बैठक में फैसला हुआ कि अगर कोई धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त होता है तो सरकार अपने खर्चे पर उसकी मरम्मत कराएगी। साहा ने बताया कि चाकूबाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस संबंध में एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
एबीवीपी नेता को जीबी पंत रेफर किया गया
इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र इकाई एबीवीपी के नेता को दिन में बेहतर इलाज के लिए अगरतला के जीबी पंत अस्पताल रेफर किया गया। कैलाशहर कस्बे और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की घटना, 26 अक्टूबर की शाम उत्तरी त्रिपुरा जिले के पानीसागर उपसंभाग के चामटिल्ला इलाके में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की रैली के दौरान एक मस्जिद में कथित तोड़फोड़ और दो दुकानों को आग लगाने की घटना के बाद हुई है। विहिप ने पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के विरोध में रैली निकाली थी।
![]()
त्रिपुरा हिंसा (फाइल फोटो)
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : violence erupted in tripura temple fence damaged and a abvp leader stabbed
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Edited by शेफाली श्रीवास्तव | भाषा | Updated: Oct 31, 2021, 8:59 AMत्रिपुरा के उनाकोटी में उपद्रवियों ने काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही एबीवीपी के एक नेता पर भी चाकू से हमला किया गया। प्रशासन ने पूरे कैलाशहर सब डिविजन में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर कर दी है। TMC सांसद सुष्मिता देव पर त्रिपुरा में हमला, बीजेपी पर लगे आरोपहाइलाइट्सत्रिपुरा के उनाकोटी में उपद्रवियों ने काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दियाकैलाशहर सब डिविजन में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागूएबीवीपी के नेता पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारीअगरतलात्रिपुरा के उनाकोटी जिले में उपद्रवियों ने काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेता पर चाकू से हमला किया। इसके बाद प्रशासन ने पूरे कैलाशहर सब डिविजन में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एबीवीपी नेता शिबाजी सेनगुप्ता पर कुछ स्थानीय मुद्दों को लेकर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सेनगुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है।उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चंदन साहा ने बताया कि सीआरपीसी की धारा-144 के तहत उनाकोटी जिले के मुख्यालय कैलाशहर में शुक्रवार शाम को चाकूबाजी की घटना के बाद से निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को अज्ञात उपद्रवियों ने कस्बे के कुब्झार इलाके स्थित काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया।शांति बैठक में शामिल हुए विभिन्न धर्मों के नेताइस घटना के बाद राज्य के श्रममंत्री भगवान दास की उपस्थिति में शनिवार को कैलाशहर में शांति बैठक हुई जिसमें विभिन्न धर्मों के नेता, जिलाधिकारी उत्तम चकमा, पुलिस अधीक्षक रति रंजन दास, स्थानीय माकपा विधायक मबास्वर अली और कांग्रेस नेता बदरुज्जमां शामिल हुए।एसडीपीओ ने बताया कि बैठक में फैसला हुआ कि अगर कोई धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त होता है तो सरकार अपने खर्चे पर उसकी मरम्मत कराएगी। साहा ने बताया कि चाकूबाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस संबंध में एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।एबीवीपी नेता को जीबी पंत रेफर किया गयाइस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र इकाई एबीवीपी के नेता को दिन में बेहतर इलाज के लिए अगरतला के जीबी पंत अस्पताल रेफर किया गया। कैलाशहर कस्बे और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है।गौरतलब है कि शुक्रवार की घटना, 26 अक्टूबर की शाम उत्तरी त्रिपुरा जिले के पानीसागर उपसंभाग के चामटिल्ला इलाके में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की रैली के दौरान एक मस्जिद में कथित तोड़फोड़ और दो दुकानों को आग लगाने की घटना के बाद हुई है। विहिप ने पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के विरोध में रैली निकाली थी। त्रिपुरा हिंसा (फाइल फोटो)Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : violence erupted in tripura temple fence damaged and a abvp leader stabbedHindi News from Navbharat Times, TIL Network
