बैठक जलवायु परिवर्तन पर और बाइडन के काफिले ने ही फैला दिया 1 लाख kg कार्बन, मचा बवाल

बैठक जलवायु परिवर्तन पर और बाइडन के काफिले ने ही फैला दिया 1 लाख kg कार्बन, मचा बवाल

news image

Curated by | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 31, 2021, 8:51 AM

ग्लोबल वॉर्मिंग पर बात करने पहुंचे जो बाइडन के काफिले ने यूरोप दौरे में लगभग 1 लाख टन (2.2 मिलियन टन) कार्बन का उत्सर्जन किया है। जिसके बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया के पर्यावरण विशेषज्ञ जो बाइडन की आलोचना कर रहे हैं। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे जो बाइडन के काफिल में 85 से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं।

U.S. President Joe Biden departs Washington on travel to Italy from Joint Base Andrews in Maryland.

जो बाइडन के काफिले से कार्बन उत्सर्जन पर बवाल

हाइलाइट्स

  • जो बाइडन के यूरोप दौरे पर मचा बवाल, प्रदूषण पर आलोचना कर रहे लोग
  • बाइडन के यूरोप दौरे से 1 लाख किलोग्राम कार्बन उत्सर्जित होने का दावा
  • वाइट हाउस को देनी पड़ी सफाई, कहा- सुरक्षा के लिए काफिला जरूरी

लंदन/रोम
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस समय यूरोप दौरे पर हैं। रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन खत्म करने के बाद आज वे स्कॉटलैंड के ग्लासगो पहुंचने वाले हैं। आज इस शहर में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (सीओपी-26) का आगाज होना है। ग्लोबल वॉर्मिंग पर बात करने पहुंचे जो बाइडन के काफिले ने यूरोप दौरे में लगभग 1 लाख टन (2.2 मिलियन टन) कार्बन का उत्सर्जन किया है। जिसके बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया के पर्यावरण विशेषज्ञ जो बाइडन की आलोचना कर रहे हैं। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे जो बाइडन के काफिल में 85 से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं।

बाइडन के काफिले के विमानों से फैला सबसे ज्यादा प्रदूषण
जो बाइडन के इटली और ब्रिटेन दौरे में एयरफोर्स वन के अलावा तीन और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इनमें से एक में अमेरिकी राष्ट्रपति की स्पेशल कार द बीस्ट समेत कई अन्य गाड़ियां और इक्विपमेंट्स लदे हुए हैं। बाकी के विमानों में सीआईए, सीक्रेट सर्विस और अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। अकेले इन चार विमानों से 2.16 मिलियन पाउंड कार्बन का उत्सर्जन होगा। बाकी का हिस्सा बाइडन के काफिले में शामिल कारों से उत्सर्जित होगा।

Air Force One 011

3 किमी में एक किग्रा कार्बन उत्सर्जित करते हैं ये विमान
जो बाइडन के हवाई काफिले में मोडिफाइड बोइंग 747 विमान शामिल हैं। इसे एयरफोर्स वन के नाम से भी जाना जाता है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति एयरफोर्स वन पर सवार होकर किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं, तब दो विशाल सी -17 ग्लोबमास्टर विमान कारों और हेलीकॉप्टरों को संबंधित देश में पहुंचाते हैं। एयरफोर्स वन सहित बाकी के सभी एयरक्राफ्ट औसतन 54 पाउंड कार्बन प्रति मील उत्सर्जित करते हैं। अपनी यूरोप यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के 10,000 मील की दूरी हवाई रास्ते से तय करने का कार्यक्रम है। बाकी का रास्ता वो अपनी कार से तय करेंगे।

The beast 01

बाइडन की कैडिलेट कार भी फैलाती है प्रदूषण
जो बाइडन की कैडिलेड द बीस्ट कार किसी बख्तरबंद गाड़ी से कम सुरक्षित नहीं है। यह कार 1 लीटर ईंधन में करीब 3 किलोमीटर का एवरेज देती है। शुक्रवार को पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले से 8.75 पाउंड कार्बन प्रति मील का उत्सर्जन हुआ था। यह किसी औसत कार से लगभग 10 गुना ज्यादा कार्बन उत्सर्जन है। इटली को कोरोना नियमों के अनुसार, जो बाइडन के काफिले में करीब 85 कारें शामिल थीं।

Air Force One : अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए बनाए जा रहे विमान में मिली शराब की खाली बोतलें, बोइंग ने शुरू की जांच
आलोचना हुई तो वाइट हाउस को देनी पड़ी सफाई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इटली की राजधानी रोम में विला टवेर्ना में रुके थे। यहां से उन्होंने वेटिकन सिटी की लगभग 7 किलोमीटर की दूरी कार के जरिए पूरी की। एक अनुमान के मुताबिक जो बाइडन के कारों के काफिले ने इस छोटी यात्रा के दौरान 373 पाउंड कार्बन का उत्सर्जन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के कारों के लंबे काफिले को लेकर खूब आलोचना भी की गई, जिसके बाद वाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जरूरी था।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : joe biden trip to cop26 summit on climate change in scotland will generate above 2 million pound carbon
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Curated by प्रियेश मिश्र | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 31, 2021, 8:51 AMग्लोबल वॉर्मिंग पर बात करने पहुंचे जो बाइडन के काफिले ने यूरोप दौरे में लगभग 1 लाख टन (2.2 मिलियन टन) कार्बन का उत्सर्जन किया है। जिसके बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया के पर्यावरण विशेषज्ञ जो बाइडन की आलोचना कर रहे हैं। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे जो बाइडन के काफिल में 85 से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं।जो बाइडन के काफिले से कार्बन उत्सर्जन पर बवालहाइलाइट्सजो बाइडन के यूरोप दौरे पर मचा बवाल, प्रदूषण पर आलोचना कर रहे लोगबाइडन के यूरोप दौरे से 1 लाख किलोग्राम कार्बन उत्सर्जित होने का दावावाइट हाउस को देनी पड़ी सफाई, कहा- सुरक्षा के लिए काफिला जरूरीलंदन/रोमअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस समय यूरोप दौरे पर हैं। रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन खत्म करने के बाद आज वे स्कॉटलैंड के ग्लासगो पहुंचने वाले हैं। आज इस शहर में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (सीओपी-26) का आगाज होना है। ग्लोबल वॉर्मिंग पर बात करने पहुंचे जो बाइडन के काफिले ने यूरोप दौरे में लगभग 1 लाख टन (2.2 मिलियन टन) कार्बन का उत्सर्जन किया है। जिसके बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया के पर्यावरण विशेषज्ञ जो बाइडन की आलोचना कर रहे हैं। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे जो बाइडन के काफिल में 85 से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं।बाइडन के काफिले के विमानों से फैला सबसे ज्यादा प्रदूषणजो बाइडन के इटली और ब्रिटेन दौरे में एयरफोर्स वन के अलावा तीन और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इनमें से एक में अमेरिकी राष्ट्रपति की स्पेशल कार द बीस्ट समेत कई अन्य गाड़ियां और इक्विपमेंट्स लदे हुए हैं। बाकी के विमानों में सीआईए, सीक्रेट सर्विस और अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। अकेले इन चार विमानों से 2.16 मिलियन पाउंड कार्बन का उत्सर्जन होगा। बाकी का हिस्सा बाइडन के काफिले में शामिल कारों से उत्सर्जित होगा।3 किमी में एक किग्रा कार्बन उत्सर्जित करते हैं ये विमानजो बाइडन के हवाई काफिले में मोडिफाइड बोइंग 747 विमान शामिल हैं। इसे एयरफोर्स वन के नाम से भी जाना जाता है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति एयरफोर्स वन पर सवार होकर किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं, तब दो विशाल सी -17 ग्लोबमास्टर विमान कारों और हेलीकॉप्टरों को संबंधित देश में पहुंचाते हैं। एयरफोर्स वन सहित बाकी के सभी एयरक्राफ्ट औसतन 54 पाउंड कार्बन प्रति मील उत्सर्जित करते हैं। अपनी यूरोप यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के 10,000 मील की दूरी हवाई रास्ते से तय करने का कार्यक्रम है। बाकी का रास्ता वो अपनी कार से तय करेंगे।बाइडन की कैडिलेट कार भी फैलाती है प्रदूषणजो बाइडन की कैडिलेड द बीस्ट कार किसी बख्तरबंद गाड़ी से कम सुरक्षित नहीं है। यह कार 1 लीटर ईंधन में करीब 3 किलोमीटर का एवरेज देती है। शुक्रवार को पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले से 8.75 पाउंड कार्बन प्रति मील का उत्सर्जन हुआ था। यह किसी औसत कार से लगभग 10 गुना ज्यादा कार्बन उत्सर्जन है। इटली को कोरोना नियमों के अनुसार, जो बाइडन के काफिले में करीब 85 कारें शामिल थीं। Air Force One : अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए बनाए जा रहे विमान में मिली शराब की खाली बोतलें, बोइंग ने शुरू की जांचआलोचना हुई तो वाइट हाउस को देनी पड़ी सफाईअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इटली की राजधानी रोम में विला टवेर्ना में रुके थे। यहां से उन्होंने वेटिकन सिटी की लगभग 7 किलोमीटर की दूरी कार के जरिए पूरी की। एक अनुमान के मुताबिक जो बाइडन के कारों के काफिले ने इस छोटी यात्रा के दौरान 373 पाउंड कार्बन का उत्सर्जन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के कारों के लंबे काफिले को लेकर खूब आलोचना भी की गई, जिसके बाद वाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जरूरी था।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : joe biden trip to cop26 summit on climate change in scotland will generate above 2 million pound carbonHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *