![]()
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण में आज कुछ राहत है। कल दिल्ली में AQI यानी हवा की गुणवत्ता 476 थी, जो आज घटकर 386 हो गई है। यानी हवा में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन यह अब भी बहुत खराब कैटेगरी में है। कल सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी और प्रदूषण को काबू करने के लिए इमरजेंसी प्लान बताने को कहा था। इसके बाद शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंशिक लॉकडाउन लगा दिया।

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तस्वीर। इसमें प्रदूषण साफ देखा जा सकता है।
अन्य प्रमुख शहरों में आज वायु प्रदूषण का हाल
उत्तर प्रदेश
| शहर | AQI | कैटेगरी |
| नोएडा | 338 | बहुत खराब |
| बुलंदशहर | 340 | बहुत खराब |
| लखनऊ | 300 | खराब |
| प्रयागराज | 144 |
सामान्य |
मध्य प्रदेश
| शहर | AQI | कैटेगरी |
| ग्वालियर | 303 | बहुत खराब |
| जबलपुर | 297 | खराब |
| इंदौर | 185 | सामान्य |
| भोपाल | 240 | खराब |
राजस्थान
| शहर | AQI | कैटेगरी |
| जयपुर | 347 | बहुत खराब |
| जोधपुर | 272 | खराब |
| उदयपुर | 302 | बहुत खराब |

दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए हैं, जबकि सभी सरकारी कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। नेशनल कैपिटल में आंशिक लॉकडाउन जैसे यह फैसले पॉल्यूशन के मसले पर की गई इमरजेंसी मीटिंग में किए गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन फैसलों की घोषणा की और चेतावनी दी कि हम संपूर्ण लॉकडाउन के तौर तरीकों पर भी विचार कर रहे हैं। प्राइवेट गाड़ियों को बंद करने का भी सोच रहे हैं। सभी कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी रोक दी गई हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कल लगाई थी फटकार
दिल्ली की दिन-पर-दिन जहरीली होती हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लताड़ा है। जस्टिस एनवी रमना दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आप देख रहे हैं कि हालात कितने गंभीर हैं। हम अपने घरों में भी मास्क लगाकर घूम रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में स्कूलों के खोले जाने पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत जरूरी कदम उठाने को कहा है। जैसे- वाहनों को रोकना और दिल्ली में लॉकडाउन लगाना।

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा इमरजेंसी प्लान
चीफ जस्टिस रमना ने सरकार से पूछा- आप क्यों ऐसा जताना चाहते हैं कि सिर्फ पराली जलाने से ही प्रदूषण हो रहा है। उससे सिर्फ कुछ प्रतिशत ही प्रदूषण फैल रहा है, बाकी का क्या? आप दिल्ली का बाकी प्रदूषण रोकने के लिए क्या कर रहे हैं? आपको इमरजेंसी प्लान लाना चाहिए। आप बताइए कि क्या इमरजेंसी उपाय करने के लिए आपकी क्या योजना है? दो दिन का लॉकडाउन? AQI कम करने के लिए यह आपका प्लान है? हमें सिर्फ दो तीन दिन का प्लान नहीं, बल्कि सही प्लान बताइए।
नई दिल्ली2 मिनट पहलेकॉपी लिंकराजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण में आज कुछ राहत है। कल दिल्ली में AQI यानी हवा की गुणवत्ता 476 थी, जो आज घटकर 386 हो गई है। यानी हवा में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन यह अब भी बहुत खराब कैटेगरी में है। कल सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी और प्रदूषण को काबू करने के लिए इमरजेंसी प्लान बताने को कहा था। इसके बाद शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंशिक लॉकडाउन लगा दिया।दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तस्वीर। इसमें प्रदूषण साफ देखा जा सकता है।अन्य प्रमुख शहरों में आज वायु प्रदूषण का हालउत्तर प्रदेशशहरAQIकैटेगरीनोएडा338बहुत खराबबुलंदशहर340बहुत खराबलखनऊ300खराबप्रयागराज144सामान्यमध्य प्रदेशशहरAQIकैटेगरीग्वालियर303बहुत खराबजबलपुर297खराबइंदौर185सामान्यभोपाल240खराबराजस्थानशहरAQIकैटेगरीजयपुर347बहुत खराबजोधपुर272खराबउदयपुर302बहुत खराबदिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए हैं, जबकि सभी सरकारी कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। नेशनल कैपिटल में आंशिक लॉकडाउन जैसे यह फैसले पॉल्यूशन के मसले पर की गई इमरजेंसी मीटिंग में किए गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन फैसलों की घोषणा की और चेतावनी दी कि हम संपूर्ण लॉकडाउन के तौर तरीकों पर भी विचार कर रहे हैं। प्राइवेट गाड़ियों को बंद करने का भी सोच रहे हैं। सभी कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी रोक दी गई हैं।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कल लगाई थी फटकारदिल्ली की दिन-पर-दिन जहरीली होती हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लताड़ा है। जस्टिस एनवी रमना दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आप देख रहे हैं कि हालात कितने गंभीर हैं। हम अपने घरों में भी मास्क लगाकर घूम रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में स्कूलों के खोले जाने पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत जरूरी कदम उठाने को कहा है। जैसे- वाहनों को रोकना और दिल्ली में लॉकडाउन लगाना।सुप्रीम कोर्ट ने मांगा इमरजेंसी प्लानचीफ जस्टिस रमना ने सरकार से पूछा- आप क्यों ऐसा जताना चाहते हैं कि सिर्फ पराली जलाने से ही प्रदूषण हो रहा है। उससे सिर्फ कुछ प्रतिशत ही प्रदूषण फैल रहा है, बाकी का क्या? आप दिल्ली का बाकी प्रदूषण रोकने के लिए क्या कर रहे हैं? आपको इमरजेंसी प्लान लाना चाहिए। आप बताइए कि क्या इमरजेंसी उपाय करने के लिए आपकी क्या योजना है? दो दिन का लॉकडाउन? AQI कम करने के लिए यह आपका प्लान है? हमें सिर्फ दो तीन दिन का प्लान नहीं, बल्कि सही प्लान बताइए।