IND vs NZ: काइल जैमीसन को रिवर्स स्विंग मिलने से शुभमन गिल हैरान, कीवी पेसर ने किया दूसरे दिन की रणनीति का खुलासा

IND vs NZ: काइल जैमीसन को रिवर्स स्विंग मिलने से शुभमन गिल हैरान, कीवी पेसर ने किया दूसरे दिन की रणनीति का खुलासा

news image

काइल जैमीसन ने मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे के विकेट झटककर दूसरे सत्र में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 145 रन कर दिया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 25 नवंबर 2021 से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हुआ। पहला दिन डेब्यू मैन श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के नाम रहा। शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन सबसे सफल रहे। उन्होंने भारत के 4 में से 3 विकेट चटकाए। छह फीट 8 इंच लंबे इस गेंदबाज ने अपनी रिवर्स स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया।

काइल जैमीसन ने मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे के विकेट झटककर दूसरे सत्र में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 145 रन कर दिया था। जैमीसन की रिवर्स स्विंग को देखकर शुभमन गिल भी हैरान हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जैमीसन की तारीफ की। कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहले टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद ही जैमीसन को रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी। वहीं, काइल जैमीसन ने मैच के दूसरे दिन कीवी टीम किस रणनीति के साथ उतरेगी, इसका खुलासा किया।

शुभमन गिल 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहले स्पैल में जैमीसन ने अच्छी गेंदबाजी की। उसने लंच के बाद बहुत अच्छी गेंदें डाली। कई बार यह पता करना मुश्किल होता है कि गेंद कब रिवर्स स्विंग लेगी। मुझे नहीं लगा था कि इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी।’ उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में यही होता है। आपको हालात का आकलन तेजी से करना होता है। इस पारी में गेंद को मैं उस तरह से भांप नहीं पाया। मैंने उम्मीद नहीं की थी कि गेंद यूं रिवर्स स्विंग लेगी।’

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ऐजाज पटेल और विल सोमेरविले का बखूबी सामना किया। गिल ने इसका श्रेय नेट्स पर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को खेलने को दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर नेट्स पर आप दो सर्वश्रेष्ष्ठ स्पिनर्स को खेल रहे हैं तो काफी फायदा मिलता है। ऐसे में निर्णायक क्षणों में टिककर खेलने में मदद मिलती है।’ गिल ने तीन विकेट गिरने के बाद हालात को संभालने के लिए श्रेयस अय्यर की तारीफ की। दर्शकों के सामने अर्से बाद खेलने पर भी वह प्रसन्न नजर आए।

उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल। अच्छा लग रहा है कि इतने समय बाद दर्शकों के सामने खेला। मैं अपनी प्रदेश टीम, भारत ए के लिए पारी की शुरुआत कर चुका हूं। मध्यक्रम में भी खेला हूं। यह तकनीक से अधिक मानसिकता की बात है।’ उन्होंने राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेलने पर खुशी जताई। गिल द्रविड़ के मार्गदर्शन में करियर के शुरुआती अंडर-19 दिनों में खेल चुके हैं।

काइल जैमीसन ने कहा कि जब उनकी टीम दूसरी दिन सुबह गेंदबाजी के लिए उतरेगी तो उन्हें दूसई नयी गेंद से फायदा उठाने की कोशिश करनी होगी। न्यूजीलैंड का पहला प्रयास श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के बीच बन रही बड़ी भागीदारी को तोड़ना होगा। पहले दिन स्टंप तक अय्यर और जडेजा ने 5वें विकेट के लिए 113 रन जोड़े। जैमीसन ने कहा, ‘उम्मीद है कि सुबह नई गेंद थोड़ी ज्यादा स्विंग करेगी। हम उन्हें आउट कर सकेंगे। हम सुबह अच्छी शुरुआत की जरूरत है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत थोड़ा सा आगे चल रहा है। हमने उन्हें झटके देकर अच्छी तरह रोक दिया था।’ विविधता भरी उछाल वाली पिच पर भारत ने दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवाने के बावजूद दिन का अंत अच्छी तरह किया। विदेशी सरजमीं पर अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे जैमीसन ने कहा, ‘ज्यादा स्विंग नहीं मिली थी। शुरू में कुछ स्विंग मिली और इसमें थोड़ा उतार चढ़ाव होता रहा।’

काइल जैमीसन ने मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे के विकेट झटककर दूसरे सत्र में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 145 रन कर दिया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 25 नवंबर 2021 से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हुआ। पहला दिन डेब्यू मैन श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के नाम रहा। शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन सबसे सफल रहे। उन्होंने भारत के 4 में से 3 विकेट चटकाए। छह फीट 8 इंच लंबे इस गेंदबाज ने अपनी रिवर्स स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। काइल जैमीसन ने मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे के विकेट झटककर दूसरे सत्र में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 145 रन कर दिया था। जैमीसन की रिवर्स स्विंग को देखकर शुभमन गिल भी हैरान हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जैमीसन की तारीफ की। कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहले टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद ही जैमीसन को रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी। वहीं, काइल जैमीसन ने मैच के दूसरे दिन कीवी टीम किस रणनीति के साथ उतरेगी, इसका खुलासा किया। शुभमन गिल 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहले स्पैल में जैमीसन ने अच्छी गेंदबाजी की। उसने लंच के बाद बहुत अच्छी गेंदें डाली। कई बार यह पता करना मुश्किल होता है कि गेंद कब रिवर्स स्विंग लेगी। मुझे नहीं लगा था कि इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी।’ उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में यही होता है। आपको हालात का आकलन तेजी से करना होता है। इस पारी में गेंद को मैं उस तरह से भांप नहीं पाया। मैंने उम्मीद नहीं की थी कि गेंद यूं रिवर्स स्विंग लेगी।’ शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ऐजाज पटेल और विल सोमेरविले का बखूबी सामना किया। गिल ने इसका श्रेय नेट्स पर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को खेलने को दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर नेट्स पर आप दो सर्वश्रेष्ष्ठ स्पिनर्स को खेल रहे हैं तो काफी फायदा मिलता है। ऐसे में निर्णायक क्षणों में टिककर खेलने में मदद मिलती है।’ गिल ने तीन विकेट गिरने के बाद हालात को संभालने के लिए श्रेयस अय्यर की तारीफ की। दर्शकों के सामने अर्से बाद खेलने पर भी वह प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल। अच्छा लग रहा है कि इतने समय बाद दर्शकों के सामने खेला। मैं अपनी प्रदेश टीम, भारत ए के लिए पारी की शुरुआत कर चुका हूं। मध्यक्रम में भी खेला हूं। यह तकनीक से अधिक मानसिकता की बात है।’ उन्होंने राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेलने पर खुशी जताई। गिल द्रविड़ के मार्गदर्शन में करियर के शुरुआती अंडर-19 दिनों में खेल चुके हैं। काइल जैमीसन ने कहा कि जब उनकी टीम दूसरी दिन सुबह गेंदबाजी के लिए उतरेगी तो उन्हें दूसई नयी गेंद से फायदा उठाने की कोशिश करनी होगी। न्यूजीलैंड का पहला प्रयास श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के बीच बन रही बड़ी भागीदारी को तोड़ना होगा। पहले दिन स्टंप तक अय्यर और जडेजा ने 5वें विकेट के लिए 113 रन जोड़े। जैमीसन ने कहा, ‘उम्मीद है कि सुबह नई गेंद थोड़ी ज्यादा स्विंग करेगी। हम उन्हें आउट कर सकेंगे। हम सुबह अच्छी शुरुआत की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत थोड़ा सा आगे चल रहा है। हमने उन्हें झटके देकर अच्छी तरह रोक दिया था।’ विविधता भरी उछाल वाली पिच पर भारत ने दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवाने के बावजूद दिन का अंत अच्छी तरह किया। विदेशी सरजमीं पर अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे जैमीसन ने कहा, ‘ज्यादा स्विंग नहीं मिली थी। शुरू में कुछ स्विंग मिली और इसमें थोड़ा उतार चढ़ाव होता रहा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *