
सर्दियों में रूखी त्वचा सबसे खराब होती है। जिन्हें ड्राई स्किन की दिक्कत है उन्हें दिन में कई बार त्वचा पर गाढ़ा मॉइस्चराइज़र लगाते रहना चाहिए।
बदलते मौसम, हार्मोन्स में बदलाव और खराब खानपान के कारण लोगों को त्वचा संबंधी कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। वर्तमान समय में पिंपल्स और एक्ने बेहद ही आम स्किन प्रॉब्लम बन गई हैं। इनके कारण ना सिर्फ हमारी खूबसूरती प्रभावित होती है बल्कि कई बार तो लोगों के कॉन्फिडेंस लेवल में भी कमी आ जाती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि व्यक्ति के खानपान का असर उसकी त्वचा पर देखने को मिलता है।
अक्सर ऐसा होता है कि आपको कहीं बाहर जाना है लेकिन अचानक से ही त्वचा पर पिंपल आ गया है तो इसको लेकर लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन चेहरे पर अचानक से आए हुए उस पिंपल को रात भर में ठीक किया जा सकता है। अचानक से निकले मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए आप पिंपल पैच का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको किसी भी मेडकिल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
इस तरह करें इस्तेमाल: चेहरे पर अचानक निकले मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें और फिर उस पर मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। अब इस पैच को चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। फिर सुबह उठकर इसे अपने चेहरे से हटाएं।
पैच को जब आप हटाएंगे तो देखेंगे की पिंपल पहले से कम हो गया होगा और आपकी त्वचा कभी साफ नजर आएगी। पैच को हटाने के बाद आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। बता दें कि अगर पिंपल अधिक मोटा और लाल है तो इसे ठीक होने में एक रात से अधिक का भी समय लग सकता है।
क्या होता है पैच: स्किन एक्सपर्ट्स पैच का इस्तेमाल करने की सलाह हमेशा रात को ही देते हैं। इसे बनाने में सैलीसिलिक एसिड, बेंजोइल पेरोक्साइड, अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड, टी-ट्री ऑयल समेत कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है। रात को पैच का इस्तेमाल करने के बाद सुबह के समय धूप में जाने से बचना चाहिए। आप चाहें तो अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का प्रयोग भी कर सकते हैं। हालांकि पिंपल पैच का इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने स्किन एक्सपर्ट से जरूर सलाह ले लें।
सर्दियों में रूखी त्वचा सबसे खराब होती है। जिन्हें ड्राई स्किन की दिक्कत है उन्हें दिन में कई बार त्वचा पर गाढ़ा मॉइस्चराइज़र लगाते रहना चाहिए। बदलते मौसम, हार्मोन्स में बदलाव और खराब खानपान के कारण लोगों को त्वचा संबंधी कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। वर्तमान समय में पिंपल्स और एक्ने बेहद ही आम स्किन प्रॉब्लम बन गई हैं। इनके कारण ना सिर्फ हमारी खूबसूरती प्रभावित होती है बल्कि कई बार तो लोगों के कॉन्फिडेंस लेवल में भी कमी आ जाती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि व्यक्ति के खानपान का असर उसकी त्वचा पर देखने को मिलता है। अक्सर ऐसा होता है कि आपको कहीं बाहर जाना है लेकिन अचानक से ही त्वचा पर पिंपल आ गया है तो इसको लेकर लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन चेहरे पर अचानक से आए हुए उस पिंपल को रात भर में ठीक किया जा सकता है। अचानक से निकले मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए आप पिंपल पैच का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको किसी भी मेडकिल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। इस तरह करें इस्तेमाल: चेहरे पर अचानक निकले मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें और फिर उस पर मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। अब इस पैच को चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। फिर सुबह उठकर इसे अपने चेहरे से हटाएं। पैच को जब आप हटाएंगे तो देखेंगे की पिंपल पहले से कम हो गया होगा और आपकी त्वचा कभी साफ नजर आएगी। पैच को हटाने के बाद आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। बता दें कि अगर पिंपल अधिक मोटा और लाल है तो इसे ठीक होने में एक रात से अधिक का भी समय लग सकता है। क्या होता है पैच: स्किन एक्सपर्ट्स पैच का इस्तेमाल करने की सलाह हमेशा रात को ही देते हैं। इसे बनाने में सैलीसिलिक एसिड, बेंजोइल पेरोक्साइड, अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड, टी-ट्री ऑयल समेत कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है। रात को पैच का इस्तेमाल करने के बाद सुबह के समय धूप में जाने से बचना चाहिए। आप चाहें तो अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का प्रयोग भी कर सकते हैं। हालांकि पिंपल पैच का इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने स्किन एक्सपर्ट से जरूर सलाह ले लें।
