किशमिश

किशमिश

news image

खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज होती है। इससे वजन बढ़ने लगता है और डायबिटीज (Blood Sugar) का खतरा भी बढ़ जाता है।

दुनिया भर में मधुमेह की बीमारी से लगभग 40 करोड़ से भी ज्यादा लोग पीड़ित हैं। भारत में भी लगातार डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ब्लड शुगर के बढ़ते स्तर से परेशान हर कोई इससे निजात पाना चाहता है। डायबिटीज की मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि, इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

बता दें कि डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़कर 9.8 करोड़ हो जाएगी। जिसकी वजह से अब भारत को मधुमेह की राजधानी भी कहा जाने लगा है। डायबिटीज यानी मधुमेह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जो शरीर में इंसुलिन की कमी से होती है। शरीर में अनियमित रूप से शुगर लेवल का बढ़ना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है।

आपको पता होगा कि भोजन से पहले एक स्वस्थ व्यक्ति का टार्गेट ब्‍लड शुगर लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए। वहीं, डायबिटिक का ब्लड शुगर लेवल 80-130 mg/dl तक होना चाहिए। जबकि खाना खाने के 1 से 2 घंटे बाद स्वस्थ व्यक्ति का ब्‍लड शुगर लेवल 140 mg/dl से कम, तो वहीं डायबिटिक का 180 mg/dl से कम होना चाहिए। बीते तीन महीने में ब्लड शुगर लेवल (A1C) की बात करें तो स्वस्थ व्यक्ति में 5।7 प्रतिशत से कम और डायबिटिक में 180 mg/dl से कम होना चाहिए।

वैसे तो डायबिटीज के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स का नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए। लेकिन कुछ सूखे मेवे ऐसे भी हैं जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। तो आज हम आपको बताएंगे की मधुमेह के मरीजों को किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

सॉफ्ट ड्रिंक्स: सॉफ्ट ड्रिंक्स मधुमेह से ग्रसित लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है। सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद स्वीटनर और प्रिजरवेटिव अनियंत्रित तरीके से आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से आपको परहेज करना चाहिए।

किशमिश: किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसके कारण शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में मधुमेह से जूझ रहे लोगों को किशमिश के सेवन से बचना चाहिए। बता दें कि किशमिश में कैलोरीज की मात्रा भी काफी अच्छी-खासी होती है।

खजूर: खूजर हो या फिर इसका सूखा रूप छुहारा, इन दोनों में भी किशमिश की तरह ही शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को खजूर और छुहारा खाने से बचना चाहिए।

खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज होती है। इससे वजन बढ़ने लगता है और डायबिटीज (Blood Sugar) का खतरा भी बढ़ जाता है। दुनिया भर में मधुमेह की बीमारी से लगभग 40 करोड़ से भी ज्यादा लोग पीड़ित हैं। भारत में भी लगातार डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ब्लड शुगर के बढ़ते स्तर से परेशान हर कोई इससे निजात पाना चाहता है। डायबिटीज की मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि, इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़कर 9.8 करोड़ हो जाएगी। जिसकी वजह से अब भारत को मधुमेह की राजधानी भी कहा जाने लगा है। डायबिटीज यानी मधुमेह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जो शरीर में इंसुलिन की कमी से होती है। शरीर में अनियमित रूप से शुगर लेवल का बढ़ना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। आपको पता होगा कि भोजन से पहले एक स्वस्थ व्यक्ति का टार्गेट ब्‍लड शुगर लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए। वहीं, डायबिटिक का ब्लड शुगर लेवल 80-130 mg/dl तक होना चाहिए। जबकि खाना खाने के 1 से 2 घंटे बाद स्वस्थ व्यक्ति का ब्‍लड शुगर लेवल 140 mg/dl से कम, तो वहीं डायबिटिक का 180 mg/dl से कम होना चाहिए। बीते तीन महीने में ब्लड शुगर लेवल (A1C) की बात करें तो स्वस्थ व्यक्ति में 5।7 प्रतिशत से कम और डायबिटिक में 180 mg/dl से कम होना चाहिए। वैसे तो डायबिटीज के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स का नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए। लेकिन कुछ सूखे मेवे ऐसे भी हैं जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। तो आज हम आपको बताएंगे की मधुमेह के मरीजों को किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। सॉफ्ट ड्रिंक्स: सॉफ्ट ड्रिंक्स मधुमेह से ग्रसित लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है। सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद स्वीटनर और प्रिजरवेटिव अनियंत्रित तरीके से आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से आपको परहेज करना चाहिए। किशमिश: किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसके कारण शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में मधुमेह से जूझ रहे लोगों को किशमिश के सेवन से बचना चाहिए। बता दें कि किशमिश में कैलोरीज की मात्रा भी काफी अच्छी-खासी होती है। खजूर: खूजर हो या फिर इसका सूखा रूप छुहारा, इन दोनों में भी किशमिश की तरह ही शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को खजूर और छुहारा खाने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *