Coronavirus India Updates: दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Coronavirus India Updates: दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित

news image

Coronavirus India Updates: दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित

ओमीक्रोन को WHO ने चिंता बढ़ाने वाले वायरस स्वरूपों की श्रेणी में रखा है

Coronavirus India Updates: दक्षिण अफ्रीका से कुछ दिन पहले यहां लौटे एक व्यक्ति में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और अब उनके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली भेजा जाएगा. उनके परिवार का एक सदस्य और घरेलू सहायिका भी संक्रमित पाए गए हैं. चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बयान में यह जानकारी दी. दक्षिण अफ्रीका से 21 नवंबर को लौटे 39 वर्षीय व्यक्ति की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव थी. हालांकि, दोबारा की गई जांच में सोमवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सामने आए नए स्वरूप बी.1.1.529 (ओमीक्रोन) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता बढ़ाने वाले वायरस स्वरूपों की श्रेणी में रखा है. बयान में कहा गया कि पूर्व में जारी बयानों के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे 39 वर्षीय निवासी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. उनके परिवार का एक सदस्य और घरेलू सहायिका भी संक्रमित पाए गए हैं. इन संक्रमित नमूनों को जीनोम अनुक्रमण परीक्षण के लिए दिल्ली की प्रयोगशाला भेजा जाएगा.

कोविड-19 के नये स्वरूप से वैश्विक खतरा ”बहुत अधिक” है: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से वैश्विक खतरा ‘बेहद अधिक’ है, और इससे ‘गंभीर परिणाम’ हो सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सदस्य देशों को एक तकनीकी ज्ञापन में कहा कि नए संस्करण के बारे में ‘काफी अनिश्चितता’ बनी हुई है. कोविड-19 का नया स्वरूप पहली बार दक्षिणी अफ्रीका में पाया गया था. संगठन ने कहा कि दुनियाभर में इसके और फैलने की आशंका अधिक है. (भाषा)

छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने का आदेश दिया

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को राज्य के तीन हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने का आदेश दिया, ताकि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर विदेश से आने वाले यात्रियों की प्रभावी जांच की जा सके. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में यह भी निर्देश दिया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के नये संस्करण से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के वास्ते जारी किये गये नए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. (भाषा) 

सभी जरूरी इंतजाम समय पर किए जाएंगे: दिल्ली हवाई अड्डा

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के कारण चिंता बढ़ने के बीच देश के सबसे बड़े इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) ने सोमवार को कहा कि नये दिशा-निर्देशों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम समय पर किए जाएंगे. इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआईए में कोविड-19 जांच करने वाली कंपनी परीक्षण करने की क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जल्द नतीजे प्रदान करने के लिए अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगी. (भाषा) 

ओमीक्रोन को WHO ने चिंता बढ़ाने वाले वायरस स्वरूपों की श्रेणी में रखा हैCoronavirus India Updates: दक्षिण अफ्रीका से कुछ दिन पहले यहां लौटे एक व्यक्ति में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और अब उनके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली भेजा जाएगा. उनके परिवार का एक सदस्य और घरेलू सहायिका भी संक्रमित पाए गए हैं. चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बयान में यह जानकारी दी. दक्षिण अफ्रीका से 21 नवंबर को लौटे 39 वर्षीय व्यक्ति की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव थी. हालांकि, दोबारा की गई जांच में सोमवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सामने आए नए स्वरूप बी.1.1.529 (ओमीक्रोन) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता बढ़ाने वाले वायरस स्वरूपों की श्रेणी में रखा है. बयान में कहा गया कि पूर्व में जारी बयानों के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे 39 वर्षीय निवासी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. उनके परिवार का एक सदस्य और घरेलू सहायिका भी संक्रमित पाए गए हैं. इन संक्रमित नमूनों को जीनोम अनुक्रमण परीक्षण के लिए दिल्ली की प्रयोगशाला भेजा जाएगा.कोविड-19 के नये स्वरूप से वैश्विक खतरा ”बहुत अधिक” है: WHOविश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से वैश्विक खतरा ‘बेहद अधिक’ है, और इससे ‘गंभीर परिणाम’ हो सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सदस्य देशों को एक तकनीकी ज्ञापन में कहा कि नए संस्करण के बारे में ‘काफी अनिश्चितता’ बनी हुई है. कोविड-19 का नया स्वरूप पहली बार दक्षिणी अफ्रीका में पाया गया था. संगठन ने कहा कि दुनियाभर में इसके और फैलने की आशंका अधिक है. (भाषा)छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने का आदेश दियाछत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को राज्य के तीन हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने का आदेश दिया, ताकि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर विदेश से आने वाले यात्रियों की प्रभावी जांच की जा सके. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में यह भी निर्देश दिया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के नये संस्करण से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के वास्ते जारी किये गये नए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. (भाषा) सभी जरूरी इंतजाम समय पर किए जाएंगे: दिल्ली हवाई अड्डावैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के कारण चिंता बढ़ने के बीच देश के सबसे बड़े इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) ने सोमवार को कहा कि नये दिशा-निर्देशों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम समय पर किए जाएंगे. इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआईए में कोविड-19 जांच करने वाली कंपनी परीक्षण करने की क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जल्द नतीजे प्रदान करने के लिए अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगी. (भाषा) 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *