ब्लॉक ऑफिस में कर्मचारी बाहर धूप सेंकते रहे, फाइल लेकर भाग निकली बकरी, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा VIDEO

ब्लॉक ऑफिस में कर्मचारी बाहर धूप सेंकते रहे, फाइल लेकर भाग निकली बकरी, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा VIDEO

news image

बकरी का ये वीडियो कानपुर के ब्लॉक ऑफिस का है। बकरी अंदर घुसी और वहां रखी फाइल को अपने मुंह में दबाकर आराम से निकल गई।

कानपुर में एक अजीब ही मामला सामने आया है। सरकारी ऑफिस से एक बकरी फाइल लेकर फरार हो गई और कर्मचारी आराम फरमाते रह गए। कर्मचारियों की इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो कानपुर के ब्लॉक ऑफिस का है। जब बकरी ने इस काम को अंजाम दिया तब कर्मचारी ठंड से बचने के लिए धूप सेंक रहे थे। बाहर ही टेबल-कुर्सी लगी थी। लापरवाही का आलम देखिए, उनके सामने ही बकरी चर रही थी, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद बकरी का मूड बदला और वो ऑफिस के अंदर घुस गई।

बकरी अंदर घुसी और वहां रखी फाइल को अपने मुंह में दबाकर आराम से निकल गई। फाइल को खाना समझकर बकरी ने चबाना भी शुरू कर दिया था। कुछ देर बाद जैसे ही कर्मचारियों की नजर बकरी पर पड़ी तो उन्हें उनकी गलती का अहसास हुआ और फाइल लेने की कोशिश करने लगे। लेकिन बकरी तो बकरी ठहरी, उसने भी कर्मचारियों को जमकर छकाया।

बकरी इधर-उधर भागती रही और कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ लगाते रहे। काफी मशक्कत के बाद जब बकरी हाथ लगी तबतक वो आधी फाइल को चबा चुकी थी। जैसे-तैसे कर्मचारी बाकी बचे हुए फाइल को बचाने में कामयाब रहे। इसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बस फिर क्या था, वीडियो वायरल हो गया और यूजर्स कर्मचारियों की क्लास लगाने लगे।

शल्वी ठाकुर (@Shivani36244385) ने इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए कर्मचारियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- “यह ऐसे लोग हैं पद की गरीमा और अपनी लापरवाही को नहीं समझ पाते हैं, जिसका खामियाजा कोई और नहीं आम जनता भुगती है”।

ट्विटर यूजर अशोक कुमार (@AshokKu70870909) ने लिखा- “कार्यालय में बकरी घुस गई और फाईल मुंह में दबा कर घूमती रही, कर्मचारी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। बहुत बड़ी लापरवाही है”।

बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद से कर्मचारियों या अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बकरी का ये वीडियो कानपुर के ब्लॉक ऑफिस का है। बकरी अंदर घुसी और वहां रखी फाइल को अपने मुंह में दबाकर आराम से निकल गई। कानपुर में एक अजीब ही मामला सामने आया है। सरकारी ऑफिस से एक बकरी फाइल लेकर फरार हो गई और कर्मचारी आराम फरमाते रह गए। कर्मचारियों की इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो कानपुर के ब्लॉक ऑफिस का है। जब बकरी ने इस काम को अंजाम दिया तब कर्मचारी ठंड से बचने के लिए धूप सेंक रहे थे। बाहर ही टेबल-कुर्सी लगी थी। लापरवाही का आलम देखिए, उनके सामने ही बकरी चर रही थी, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद बकरी का मूड बदला और वो ऑफिस के अंदर घुस गई। बकरी अंदर घुसी और वहां रखी फाइल को अपने मुंह में दबाकर आराम से निकल गई। फाइल को खाना समझकर बकरी ने चबाना भी शुरू कर दिया था। कुछ देर बाद जैसे ही कर्मचारियों की नजर बकरी पर पड़ी तो उन्हें उनकी गलती का अहसास हुआ और फाइल लेने की कोशिश करने लगे। लेकिन बकरी तो बकरी ठहरी, उसने भी कर्मचारियों को जमकर छकाया। बकरी इधर-उधर भागती रही और कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ लगाते रहे। काफी मशक्कत के बाद जब बकरी हाथ लगी तबतक वो आधी फाइल को चबा चुकी थी। जैसे-तैसे कर्मचारी बाकी बचे हुए फाइल को बचाने में कामयाब रहे। इसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बस फिर क्या था, वीडियो वायरल हो गया और यूजर्स कर्मचारियों की क्लास लगाने लगे। शल्वी ठाकुर (@Shivani36244385) ने इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए कर्मचारियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- “यह ऐसे लोग हैं पद की गरीमा और अपनी लापरवाही को नहीं समझ पाते हैं, जिसका खामियाजा कोई और नहीं आम जनता भुगती है”। ट्विटर यूजर अशोक कुमार (@AshokKu70870909) ने लिखा- “कार्यालय में बकरी घुस गई और फाईल मुंह में दबा कर घूमती रही, कर्मचारी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। बहुत बड़ी लापरवाही है”। बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद से कर्मचारियों या अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *