Hair Care Tips: ठंड के दिनों बालों में तेल लगाते समय न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है डैंड्रफ का खतरा

Hair Care Tips: ठंड के दिनों बालों में तेल लगाते समय न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है डैंड्रफ का खतरा

news image

कई बार लोग सर्दियों में बालों को गर्म पानी से धो देते हैं। ऐसा करने से आप बिलकुल बचें। ऐसा करने से बालों की जड़ों को बहुत नुकसान पहुंचता है।

सर्दी का मौसम आते ही बालों की समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में इस मौसम में बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर देखा गया है कि सर्दियों में बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। इससे बालो के टूटने और डैंड्रफ की प्राब्लम बहुत बढ़ जाती है। सर्दियों में मौसम के कारण त्वचा काफ़ी सूखी हो जाती है। बाल सूखे, रफ़ और डल लगते हैं। इसकी वजह से बालों में खुजली होना, स्कैल्प में खुजली होना, आपस में उलझ जाना, टूटकर गिर जाना आम समस्याएं होने लगती हैं।

इनके पीछे कई कारण हैं जैसे कि सबसे आम कारण है, सर्दियों में मौसम के कारण स्कैल्प बहुत जल्दी ड्राई हो जाता है और स्कैल्प की ऊपरी सतह जो सफ़ेद रंग की होती है, वो झड़ने लगती है। इसी कारण से डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है और खोपड़ी में खुजली होती है। ऐसे में इस मौसम में बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। यदि आप भी सर्दियों में इस समस्या से परेशान रहते है तो आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर केयर टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से घर पर बालों की केयर कर सकते हैं।

बालों में तेल लगाएं: आपको बता दें कि सिर में तेल लगाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है। इस समय बालों को खास तौर पर स्क्रबिंग की आवश्यकता होती है। लेकिन सर्दियों के मौसम में बालों में तेल शैंपू से केवल 1 या 2 घंटा पहले ही लगाना चाहिए। रात में तेल लगाकर सुबह शैंपू करना भी सर्दियों के मौसम में ठीक नहीं है क्योंकि इससे जड़ें कमज़ोर होती हैं और वो टूटने लगती हैं।

गीले बालों में कंघी: बहुत से लोगों की आदत होती है कि नहाकर निकलने के बाद ही गीले बालों में कंघी करने लगते हैं। गीले बालों में खंघी करने से परहेज़ करना चाहिए, पर सर्दियों के मौसम में बाल जल्दी सूखते नहीं हैं इसलिए लोग गीले बालों में ही खंघी करने लगते हैं। इसके अलावा ठंड के दिनों बाल सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं पर इससे बाल और ड्राई हो जाते हैं और टूटने लगते हैं।

अधिक शैंपू का इस्तेमाल: सर्दियों के मौसम में आपको रोजाना बाल धोने से बचना चाहिए। जब बालों में डैंड्रफ बढ़ने लगता है, स्कैल्प में खुजली महसूस होने लगती है तो आम धारणा ये है कि ज़्यादा शैंपू करना फायदेमंद होगा लेकिन ऐसा करने से बाल ज़्यादा डल लगने लगते हैं। क्योंकि शैंपू में केमिकल्स होते हैं, इससे बाल डल लगते हैं और बीच में से टूटने लगते हैं। दरअसल ज़्यादा शैंपू करने के कारण बाल और ज़्यादा ड्राई होने लगते हैं, इसके अलावा बाल साफ़ तो होते हैं पर जड़ों को भी नुकसान पहुंचता है।

कई बार लोग सर्दियों में बालों को गर्म पानी से धो देते हैं। ऐसा करने से आप बिलकुल बचें। ऐसा करने से बालों की जड़ों को बहुत नुकसान पहुंचता है। सर्दी का मौसम आते ही बालों की समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में इस मौसम में बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर देखा गया है कि सर्दियों में बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। इससे बालो के टूटने और डैंड्रफ की प्राब्लम बहुत बढ़ जाती है। सर्दियों में मौसम के कारण त्वचा काफ़ी सूखी हो जाती है। बाल सूखे, रफ़ और डल लगते हैं। इसकी वजह से बालों में खुजली होना, स्कैल्प में खुजली होना, आपस में उलझ जाना, टूटकर गिर जाना आम समस्याएं होने लगती हैं। इनके पीछे कई कारण हैं जैसे कि सबसे आम कारण है, सर्दियों में मौसम के कारण स्कैल्प बहुत जल्दी ड्राई हो जाता है और स्कैल्प की ऊपरी सतह जो सफ़ेद रंग की होती है, वो झड़ने लगती है। इसी कारण से डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है और खोपड़ी में खुजली होती है। ऐसे में इस मौसम में बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। यदि आप भी सर्दियों में इस समस्या से परेशान रहते है तो आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर केयर टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से घर पर बालों की केयर कर सकते हैं। बालों में तेल लगाएं: आपको बता दें कि सिर में तेल लगाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है। इस समय बालों को खास तौर पर स्क्रबिंग की आवश्यकता होती है। लेकिन सर्दियों के मौसम में बालों में तेल शैंपू से केवल 1 या 2 घंटा पहले ही लगाना चाहिए। रात में तेल लगाकर सुबह शैंपू करना भी सर्दियों के मौसम में ठीक नहीं है क्योंकि इससे जड़ें कमज़ोर होती हैं और वो टूटने लगती हैं। गीले बालों में कंघी: बहुत से लोगों की आदत होती है कि नहाकर निकलने के बाद ही गीले बालों में कंघी करने लगते हैं। गीले बालों में खंघी करने से परहेज़ करना चाहिए, पर सर्दियों के मौसम में बाल जल्दी सूखते नहीं हैं इसलिए लोग गीले बालों में ही खंघी करने लगते हैं। इसके अलावा ठंड के दिनों बाल सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं पर इससे बाल और ड्राई हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। अधिक शैंपू का इस्तेमाल: सर्दियों के मौसम में आपको रोजाना बाल धोने से बचना चाहिए। जब बालों में डैंड्रफ बढ़ने लगता है, स्कैल्प में खुजली महसूस होने लगती है तो आम धारणा ये है कि ज़्यादा शैंपू करना फायदेमंद होगा लेकिन ऐसा करने से बाल ज़्यादा डल लगने लगते हैं। क्योंकि शैंपू में केमिकल्स होते हैं, इससे बाल डल लगते हैं और बीच में से टूटने लगते हैं। दरअसल ज़्यादा शैंपू करने के कारण बाल और ज़्यादा ड्राई होने लगते हैं, इसके अलावा बाल साफ़ तो होते हैं पर जड़ों को भी नुकसान पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *