
रोहिणी कोर्ट में 9 दिसंबर को ब्लास्ट हुआ था। इसमें डीआरडीओ के सीनियर साइंटिस्ट का नाम सामने आया है। बताया जाता है कि पड़ोसी की हत्या के इरादे से उन्होंने यह ब्लास्ट किया। आखिर क्यों?
![]()
राजधानी की रोहिणी कोर्ट में हुए धमाके के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने एक रक्षा वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम भारत भूषण कटारिया है। वह डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में सीनियर साइंटिस्ट है। अपने पड़ोसी की हत्या करने के इरादे से इसने कोर्टरूम के अंदर टिफिन के अंदर विस्फोटक रखे थे। उसका पड़ोसी वकील है। सवाल उठता है कि आखिर एक सीनियर साइंटिस्ट को अपने पड़ोसी की हत्या करने के लिए इतनी खतरनाक साजिश क्यों रचनी पड़ी?
इसी महीने 9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कोर्टरूम नंबर 102 के भीतर ब्लास्ट हुआ था। इसमें एक शख्स जख्मी हुआ था। इस ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान 47 साल के भारत भूषण कटारिया के तौर पर हुई है। कटारिया डीआरडीओ में सीनियर साइंटिस्ट है।
रोहिणी कोर्ट में रिमोट से किया गया टिफिन ब्लास्ट, कौन सा केमिकल यूज हुआ? पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने बताया है कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं जो साबित करते हैं कि कटारिया कोर्ट में मौजूद थे। कटारिया और उनके पड़ोसी अमित बख्शी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बख्शी पेशे से वकील हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर कई केस कर रखे हैं।
आपसी रंजिश ने बनाया खूंखार
ब्लास्ट वाले दिन इन्हीं में से एक केस की कोर्ट में सुनवाई थी। आरोपी ने वकील पर 5 केस दर्ज कराए हैं। वहीं, वकील ने वैज्ञानिक के खिलाफ 7 मुकदमे किए हुए हैं। दोनों में तीखी रंजिश है। वकील की हत्या के इरादे से आरोपी ने ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के समय वकील उसी कोर्ट में मौजूद थे।
वकील और आरोपी वैज्ञानिक एक ही बिल्डर फ्लैट में रहते हैं। वकील ग्राउंड फ्लोर जबकि आरोपी ऊपर की फ्लोर में रहता है। दोनों में कई साल से झगड़ा चल रहा है। यह विवाद कभी पानी तो कभी दूसरे मुद्दों को लेकर रहा है।
शाहजहां-औरंगजेब ने मंदिर बनवाने के लिए पैसे दिए, क्या यह अब हम बताएंगे… जब जजों ने डांटते हुए कहा
पुलिस ने पाया है कि कटारिया के पड़ोसी ने उसके खिलाफ मारपीट और चोट पहुंचाने का मामला भी दर्ज करावाया था। पिछली सुनवाई में अदालत ने अनावश्यक स्थगन के लिए कटारिया पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।
कब से है दोनों में झगड़ा?
जिस चार मंजिला बिल्डिंग में दोनों रहते हैं, उसमें लिफ्ट लगवाने को लेकर छह साल पहले झगड़ा शुरू हुआ था। यह प्रॉपर्टी अशोक विहार में है। 20 दिसंबर को इस केस में सुनवाई है। इसमें अंतिम दलील दी जानी है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी 2 बैग के साथ सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर कोर्टरूम में दाखिल हुआ। तकरीबन एक घंटे बाद 10 बजकर 35 मिनट पर वह एक बैग कोर्टरूम में ही छोड़कर बाहर निकल गया। इस बात को लेकर जांच चल रही है कि विस्फोटक लेकर आरोपी कोर्ट के अंदर कैसे गया। शुक्रवार को कटारिया को गिरफ्तार किया गया था।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : drdo scientist name in delhi court blast, why he plot such a dangerous conspiracy to target neighbor?
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Curated by अमित शुक्ला | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Dec 18, 2021, 5:12 PMरोहिणी कोर्ट में 9 दिसंबर को ब्लास्ट हुआ था। इसमें डीआरडीओ के सीनियर साइंटिस्ट का नाम सामने आया है। बताया जाता है कि पड़ोसी की हत्या के इरादे से उन्होंने यह ब्लास्ट किया। आखिर क्यों?नई दिल्लीराजधानी की रोहिणी कोर्ट में हुए धमाके के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने एक रक्षा वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम भारत भूषण कटारिया है। वह डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में सीनियर साइंटिस्ट है। अपने पड़ोसी की हत्या करने के इरादे से इसने कोर्टरूम के अंदर टिफिन के अंदर विस्फोटक रखे थे। उसका पड़ोसी वकील है। सवाल उठता है कि आखिर एक सीनियर साइंटिस्ट को अपने पड़ोसी की हत्या करने के लिए इतनी खतरनाक साजिश क्यों रचनी पड़ी? इसी महीने 9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कोर्टरूम नंबर 102 के भीतर ब्लास्ट हुआ था। इसमें एक शख्स जख्मी हुआ था। इस ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान 47 साल के भारत भूषण कटारिया के तौर पर हुई है। कटारिया डीआरडीओ में सीनियर साइंटिस्ट है। रोहिणी कोर्ट में रिमोट से किया गया टिफिन ब्लास्ट, कौन सा केमिकल यूज हुआ? पुलिस कर रही जांचपुलिस ने बताया है कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं जो साबित करते हैं कि कटारिया कोर्ट में मौजूद थे। कटारिया और उनके पड़ोसी अमित बख्शी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बख्शी पेशे से वकील हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर कई केस कर रखे हैं। आपसी रंजिश ने बनाया खूंखारब्लास्ट वाले दिन इन्हीं में से एक केस की कोर्ट में सुनवाई थी। आरोपी ने वकील पर 5 केस दर्ज कराए हैं। वहीं, वकील ने वैज्ञानिक के खिलाफ 7 मुकदमे किए हुए हैं। दोनों में तीखी रंजिश है। वकील की हत्या के इरादे से आरोपी ने ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के समय वकील उसी कोर्ट में मौजूद थे। वकील और आरोपी वैज्ञानिक एक ही बिल्डर फ्लैट में रहते हैं। वकील ग्राउंड फ्लोर जबकि आरोपी ऊपर की फ्लोर में रहता है। दोनों में कई साल से झगड़ा चल रहा है। यह विवाद कभी पानी तो कभी दूसरे मुद्दों को लेकर रहा है। शाहजहां-औरंगजेब ने मंदिर बनवाने के लिए पैसे दिए, क्या यह अब हम बताएंगे… जब जजों ने डांटते हुए कहापुलिस ने पाया है कि कटारिया के पड़ोसी ने उसके खिलाफ मारपीट और चोट पहुंचाने का मामला भी दर्ज करावाया था। पिछली सुनवाई में अदालत ने अनावश्यक स्थगन के लिए कटारिया पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।कब से है दोनों में झगड़ा? जिस चार मंजिला बिल्डिंग में दोनों रहते हैं, उसमें लिफ्ट लगवाने को लेकर छह साल पहले झगड़ा शुरू हुआ था। यह प्रॉपर्टी अशोक विहार में है। 20 दिसंबर को इस केस में सुनवाई है। इसमें अंतिम दलील दी जानी है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी 2 बैग के साथ सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर कोर्टरूम में दाखिल हुआ। तकरीबन एक घंटे बाद 10 बजकर 35 मिनट पर वह एक बैग कोर्टरूम में ही छोड़कर बाहर निकल गया। इस बात को लेकर जांच चल रही है कि विस्फोटक लेकर आरोपी कोर्ट के अंदर कैसे गया। शुक्रवार को कटारिया को गिरफ्तार किया गया था।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : drdo scientist name in delhi court blast, why he plot such a dangerous conspiracy to target neighbor?Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
