![]()
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hunter Of Administration On Bahubali’s Properties 9 Times In 2 Years, Got The Land Of Mother Rabia Sealed By Playing Drums
5 घंटे पहलेलेखक: देवांशु तिवारी
- कॉपी लिंक
- वीडियो
आज से 4 दिन पहले की बात है। गाजीपुर के महुआबाग इलाके में दोपहर 12 बजे ढोल बजने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ जाते हैं। सामने भारी पुलिस फोर्स एक जमीन को घेरकर खड़ी हो जाती है। ये संपत्ति बाहुबली मुख्तार अंसारी की मां रबिया खातून के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसे प्रशासन कुर्क करने पहुंचा था। डुगडुगी की आवाज अब शांत हो जाती है। सीओ सिटी ओजस्वी चावला माइक पर कुर्की की मुनादी पढ़ते हैं,”राबिया खातून के नाम पर लिखी गई 3 करोड़ 50 लाख रुपए की ये बेनामी संपत्ति जब्त की जाती है।”

10 अप्रैल 2022 को गाजीपुर में मुख्तार की मां राबिया खातून की जमीन पर की गई कुर्की की कार्रवाई।
ये कार्रवाई हमें 30 जनवरी को सीएम योगी के ‘गुंडो की गर्मी निकालने’ वाले बयान की याद दिलाती है। हापुड़ में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा था,’चिंता मत करिए, यूपी में कानून का ऐसा ही राज चुनाव बाद भी जारी रहेगा। जितनी गर्मी दिख रही है,10 मार्च के बाद सब शांत हो जाएगी।’ यानी कि योगी ने अपने बयान पर काम शुरू कर दिया है।
मुख्तार की संपत्तियों पर लिया गया ये पहला एक्शन नहीं था। साल 2020 के बाद से अब तक मुख्तार और उसके रिश्तेदारों की करीब 195 करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। पहले ग्राफिक के जरिए मुख्तार पर दर्ज मामलों के बारे में जानिए। इसके बाद 2 साल में मुख्तार की संपत्तियों पर हुई बड़ी कार्रवाइयों को पढ़िए।

इन 8 कार्रवाइयों ने मुख्तार को करीब 70 करोड़ की चोट पहुंचाई
11 नवंबर 2020: मुख्तार की पत्नी और सालों की 22 करोड़ की संपत्ति की गईं कुर्क

ये तस्वीर नवंबर 2020 की है। इसमें फतेहउल्लाहपुर गांव में एसडीएम सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह और सीओ सिटी ओजस्वी चावला मुख्तार की संपत्ति कुर्क करवाते दिख रहे हैं।
गाजीपुर जिला प्रशासन ने फतेहउल्लाहपुर गांव में मुख्तार की संपप्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई। पत्नी आफशां और दोनों साले सरजील रजा और अनवर शाहजहां के नाम पर रजिस्टर्ड 22 करोड़ 23 लाख की संपत्ति कुर्क की गई। इसमें एफसीआई गोदाम और मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड 8 जमीनें शामिल थीं।
13 नवंबर 2020: दलितों की जमीन पर बने मुख्तार के गोदाम पर चला बुल्डोजर

मऊ में जिस जमीन पर मुख्तार ने गोदाम बनाया गया था, वो रैनी गांव के दलितों की थी। इस पर मुकदमा भी चल रहा था। 13 नवंबर को प्रशासन ने इस पर बुल्डोजर चला दिया।
मऊ जिले के दक्षिणटोला इलाके के रैनी गांव में 13 नवंबर 2020 को मुख्तार का एफसीआई गोदाम और इस पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया। जांच में यह पता चला कि गोदाम से मुख्तार सालाना 1.80 करोड़ रुपए का किराया वसूलता था। गोदाम की कीमत 3.26 करोड़ रुपए थी।
9 जून 2021: बेटे अब्बास और उमर के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन की गई जब्त

जहांगीराबाद दशई पोखरा इलाके में मुख्तार की संपप्ति पर कुर्की की कार्रवाई करवाते पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी। तस्वीर 9 जून 2021 की है।
मऊ जिला प्रशासन ने मुख्तार को एक और बड़ा झटका दिया। 9 जून 2021 को जहांगीराबाद दशई पोखरा इलाके में मुख्तार के दोनों बेटों के नाम पर रजिस्टर्ड 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। मुख्तार ने अपनी मां राबिया खातून के नाम पर साल 2015 में इस जमीन का बैनामा कराया था। बाद में ये वसीयत बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर लिख दी गई थी।
3 अगस्त 2021: मुख्तार के साले आतिफ का आलीशान बंगला किया गया सील

ये नोटिस सैय्यदबाड़ा मोहल्ले में आतिफ के बंगले पर हुई कुर्की की कार्रवाई की है।
गाजीपुर के सैय्यदबाड़ा मोहल्ले में जिला प्रशासन की टीम मुख्तार अंसारी के साले आतिफ के बंगले पर पहुंचती है। एसपी सिटी गोपी सोनी संपत्ति की कुर्की के आदेश देते हैं। जांच में मुख्तार की पत्नी आफशां अंसारी और साले आतिफ का नाम सामने आता है। 742.88 वर्ग मीटर के इस बंगले की कीमत 1.18 करोड़ रुपए बताई गई।
26 अक्टूबर 2021: गाजीपुर में बन रहा मुख्तार का कॉम्प्लेक्स किया गया सील

गाजीपुर के लाल दरवाजा इलाके में मुख्तार के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स पर डुगडुगी बजवाकर कुर्की की कार्रवाई करती जिला प्रशासन की टीम। तस्वीर 26 अक्टूबर 2021 की है।
गाजीपुर में 26 अक्टूबर 2021 को लाल दरवाजा इलाके में मुख्तार के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स को प्रशासन ने सील कर दिया। यह कॉम्प्लेक्स मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी के नाम रजिस्टर्ड था। इसकी कुल कीमत 2 करोड़ 84 लाख रुपए थी।
अब…
आगे के मामलों पर चलने से पहले, हमारे इस सवाल का जवाब दीजिए …
21 नवंबर 2021: लखनऊ के हुसैनगंज में मुख्तार की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त

हुसैनगंज में कुर्की की कार्रवाई करती आजमगढ़ पुलिस की टीम, जो 3 दिन पहले लखनऊ पहुंची थी। तस्वीर 21 नवंबर 2021 की है।
लखनऊ के हुसैनगंज में मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी के नाम पर रजिस्टर्ड 194 वर्ग मीटर की जमीन सील की जाती है। इस जमीन की कीमत 3 करोड़ थी। मामले की जांच में यह खुलासा हुआ था कि ये जमीन नजूल नाम के शख्स की थी, जिसे मुख्तार ने अवैध कमाई के जरिए खरीदा था।
22 दिसंबर 2021: मुख्तार की 17 दुकानें की गईं सील

गजल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों को सील करती गाजीपुर पुलिस की टीम।
गाजीपुर में महुआबाग इलाके में मुख्तार के गजल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों पर कुर्की की कार्रवाई हुई। मुख्तार ने इस होटल को पत्नी आफशां और बेटे अब्बास के नाम पर रजिस्टर्ड करवाया था। 22 दिसंबर को गाजीपुर प्रशासन ने इस कार्रवाई के दौरान 17 दुकानें खाली कराई। कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 10 करोड़ 10 लाख रुपए के करीब थी।
23 फरवरी 2022: विधानसभा चुनाव के बीच मुख्तार के गजल होटल पर गिरी गाज

मख्तार के गजल होटल पर डुगडुगी बजवाकर कार्रवाई करवाते एसडीएम सदर अनिरुद्ध सिंह और सीओ सिटी ओजस्वी चावला। तस्वीर 23 फरवरी 2022 की है।
यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच एकबार फिर मुख्तार के गजल होटल पर जिला प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की। गाजीपुर सदर के महुआबाग इलाके में बने इस होटल के पिछले हिस्से की जमीन को डुगडुगी बजवाकर कुर्क कर दिया गया। जांच के बाद इस बेनामी संपत्ति की कीमत 2.15 करोड़ रुपए बताई गई।
25 लाख से ज्यादा के हथियार, 72 लाख रुपए के गहने भी किए गए जब्त
2017 विधानसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में मुख्तार अंसारी ने कुल 21 करोड़ 88 लाख रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था। इसमें मुख्तार के नाम पर एक भी फोर ह्वीलर गाड़ी नहीं थी,जबकि उनकी पत्नी आफशां के पास करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति और एक पजेरो गाड़ी होने की जानकारी दी गई है। चुनावी हलफनामे पर मुख्तार के परिवार के पास 72 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के गहने भी हैं।
हलफनामे में परिवार के पास 25 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के हथियारों की भी जानकारी दी गई। इसमें पत्नी के नाम पर ढाई लाख रुपए की रिवॉल्वर और परिवार के बाकी सदस्यों के नाम पर दो राइफल, दो शॉर्ट गन और एक पिस्टल की जानकारी दी गई थी।
Hindi NewsLocalUttar pradeshHunter Of Administration On Bahubali’s Properties 9 Times In 2 Years, Got The Land Of Mother Rabia Sealed By Playing Drums5 घंटे पहलेलेखक: देवांशु तिवारीकॉपी लिंकवीडियोआज से 4 दिन पहले की बात है। गाजीपुर के महुआबाग इलाके में दोपहर 12 बजे ढोल बजने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ जाते हैं। सामने भारी पुलिस फोर्स एक जमीन को घेरकर खड़ी हो जाती है। ये संपत्ति बाहुबली मुख्तार अंसारी की मां रबिया खातून के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसे प्रशासन कुर्क करने पहुंचा था। डुगडुगी की आवाज अब शांत हो जाती है। सीओ सिटी ओजस्वी चावला माइक पर कुर्की की मुनादी पढ़ते हैं,”राबिया खातून के नाम पर लिखी गई 3 करोड़ 50 लाख रुपए की ये बेनामी संपत्ति जब्त की जाती है।”10 अप्रैल 2022 को गाजीपुर में मुख्तार की मां राबिया खातून की जमीन पर की गई कुर्की की कार्रवाई।ये कार्रवाई हमें 30 जनवरी को सीएम योगी के ‘गुंडो की गर्मी निकालने’ वाले बयान की याद दिलाती है। हापुड़ में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा था,’चिंता मत करिए, यूपी में कानून का ऐसा ही राज चुनाव बाद भी जारी रहेगा। जितनी गर्मी दिख रही है,10 मार्च के बाद सब शांत हो जाएगी।’ यानी कि योगी ने अपने बयान पर काम शुरू कर दिया है।मुख्तार की संपत्तियों पर लिया गया ये पहला एक्शन नहीं था। साल 2020 के बाद से अब तक मुख्तार और उसके रिश्तेदारों की करीब 195 करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। पहले ग्राफिक के जरिए मुख्तार पर दर्ज मामलों के बारे में जानिए। इसके बाद 2 साल में मुख्तार की संपत्तियों पर हुई बड़ी कार्रवाइयों को पढ़िए।इन 8 कार्रवाइयों ने मुख्तार को करीब 70 करोड़ की चोट पहुंचाई11 नवंबर 2020: मुख्तार की पत्नी और सालों की 22 करोड़ की संपत्ति की गईं कुर्कये तस्वीर नवंबर 2020 की है। इसमें फतेहउल्लाहपुर गांव में एसडीएम सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह और सीओ सिटी ओजस्वी चावला मुख्तार की संपत्ति कुर्क करवाते दिख रहे हैं।गाजीपुर जिला प्रशासन ने फतेहउल्लाहपुर गांव में मुख्तार की संपप्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई। पत्नी आफशां और दोनों साले सरजील रजा और अनवर शाहजहां के नाम पर रजिस्टर्ड 22 करोड़ 23 लाख की संपत्ति कुर्क की गई। इसमें एफसीआई गोदाम और मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड 8 जमीनें शामिल थीं।13 नवंबर 2020: दलितों की जमीन पर बने मुख्तार के गोदाम पर चला बुल्डोजरमऊ में जिस जमीन पर मुख्तार ने गोदाम बनाया गया था, वो रैनी गांव के दलितों की थी। इस पर मुकदमा भी चल रहा था। 13 नवंबर को प्रशासन ने इस पर बुल्डोजर चला दिया।मऊ जिले के दक्षिणटोला इलाके के रैनी गांव में 13 नवंबर 2020 को मुख्तार का एफसीआई गोदाम और इस पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया। जांच में यह पता चला कि गोदाम से मुख्तार सालाना 1.80 करोड़ रुपए का किराया वसूलता था। गोदाम की कीमत 3.26 करोड़ रुपए थी।9 जून 2021: बेटे अब्बास और उमर के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन की गई जब्तजहांगीराबाद दशई पोखरा इलाके में मुख्तार की संपप्ति पर कुर्की की कार्रवाई करवाते पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी। तस्वीर 9 जून 2021 की है।मऊ जिला प्रशासन ने मुख्तार को एक और बड़ा झटका दिया। 9 जून 2021 को जहांगीराबाद दशई पोखरा इलाके में मुख्तार के दोनों बेटों के नाम पर रजिस्टर्ड 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। मुख्तार ने अपनी मां राबिया खातून के नाम पर साल 2015 में इस जमीन का बैनामा कराया था। बाद में ये वसीयत बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर लिख दी गई थी।3 अगस्त 2021: मुख्तार के साले आतिफ का आलीशान बंगला किया गया सीलये नोटिस सैय्यदबाड़ा मोहल्ले में आतिफ के बंगले पर हुई कुर्की की कार्रवाई की है।गाजीपुर के सैय्यदबाड़ा मोहल्ले में जिला प्रशासन की टीम मुख्तार अंसारी के साले आतिफ के बंगले पर पहुंचती है। एसपी सिटी गोपी सोनी संपत्ति की कुर्की के आदेश देते हैं। जांच में मुख्तार की पत्नी आफशां अंसारी और साले आतिफ का नाम सामने आता है। 742.88 वर्ग मीटर के इस बंगले की कीमत 1.18 करोड़ रुपए बताई गई।26 अक्टूबर 2021: गाजीपुर में बन रहा मुख्तार का कॉम्प्लेक्स किया गया सीलगाजीपुर के लाल दरवाजा इलाके में मुख्तार के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स पर डुगडुगी बजवाकर कुर्की की कार्रवाई करती जिला प्रशासन की टीम। तस्वीर 26 अक्टूबर 2021 की है।गाजीपुर में 26 अक्टूबर 2021 को लाल दरवाजा इलाके में मुख्तार के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स को प्रशासन ने सील कर दिया। यह कॉम्प्लेक्स मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी के नाम रजिस्टर्ड था। इसकी कुल कीमत 2 करोड़ 84 लाख रुपए थी।अब…आगे के मामलों पर चलने से पहले, हमारे इस सवाल का जवाब दीजिए …21 नवंबर 2021: लखनऊ के हुसैनगंज में मुख्तार की 3 करोड़ की संपत्ति जब्तहुसैनगंज में कुर्की की कार्रवाई करती आजमगढ़ पुलिस की टीम, जो 3 दिन पहले लखनऊ पहुंची थी। तस्वीर 21 नवंबर 2021 की है।लखनऊ के हुसैनगंज में मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी के नाम पर रजिस्टर्ड 194 वर्ग मीटर की जमीन सील की जाती है। इस जमीन की कीमत 3 करोड़ थी। मामले की जांच में यह खुलासा हुआ था कि ये जमीन नजूल नाम के शख्स की थी, जिसे मुख्तार ने अवैध कमाई के जरिए खरीदा था।22 दिसंबर 2021: मुख्तार की 17 दुकानें की गईं सीलगजल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों को सील करती गाजीपुर पुलिस की टीम।गाजीपुर में महुआबाग इलाके में मुख्तार के गजल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों पर कुर्की की कार्रवाई हुई। मुख्तार ने इस होटल को पत्नी आफशां और बेटे अब्बास के नाम पर रजिस्टर्ड करवाया था। 22 दिसंबर को गाजीपुर प्रशासन ने इस कार्रवाई के दौरान 17 दुकानें खाली कराई। कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 10 करोड़ 10 लाख रुपए के करीब थी।23 फरवरी 2022: विधानसभा चुनाव के बीच मुख्तार के गजल होटल पर गिरी गाजमख्तार के गजल होटल पर डुगडुगी बजवाकर कार्रवाई करवाते एसडीएम सदर अनिरुद्ध सिंह और सीओ सिटी ओजस्वी चावला। तस्वीर 23 फरवरी 2022 की है।यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच एकबार फिर मुख्तार के गजल होटल पर जिला प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की। गाजीपुर सदर के महुआबाग इलाके में बने इस होटल के पिछले हिस्से की जमीन को डुगडुगी बजवाकर कुर्क कर दिया गया। जांच के बाद इस बेनामी संपत्ति की कीमत 2.15 करोड़ रुपए बताई गई।25 लाख से ज्यादा के हथियार, 72 लाख रुपए के गहने भी किए गए जब्त2017 विधानसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में मुख्तार अंसारी ने कुल 21 करोड़ 88 लाख रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था। इसमें मुख्तार के नाम पर एक भी फोर ह्वीलर गाड़ी नहीं थी,जबकि उनकी पत्नी आफशां के पास करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति और एक पजेरो गाड़ी होने की जानकारी दी गई है। चुनावी हलफनामे पर मुख्तार के परिवार के पास 72 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के गहने भी हैं।हलफनामे में परिवार के पास 25 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के हथियारों की भी जानकारी दी गई। इसमें पत्नी के नाम पर ढाई लाख रुपए की रिवॉल्वर और परिवार के बाकी सदस्यों के नाम पर दो राइफल, दो शॉर्ट गन और एक पिस्टल की जानकारी दी गई थी।