![]()
अमृतसर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते कैप्टन अमरिंदर सिंह।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) ने रविवार को 22 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। प्टन की पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) पार्टी के पास माझा के 4 जिलों की 25 विधानसभा सीटों में से 7 सीटें हैं। रविवार को उन्होंने इन 7 में से 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।
अभी PLC ने अमृतसर जिले की राजासांसी, जंडियाला व अजनाला और तरनतारन जिले की खडूर साहिब व पट्टी विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
रविवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने आए कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब उनकी सीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पटियाला अर्बन का नाम लिया। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने कभी भी नवजोत सिद्धू के सामने चुनाव लड़ने की बात नहीं की। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि वह सिद्धू को चुनाव जीतने नहीं देंगे।
इतना कहने के बाद कैप्टन ने सिद्धू के मुद्दे पर और बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धू मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। कांग्रेस जॉइन करने से पहले ही उन्होंने सोनिया गांधी को उसके बारे में अगाह कर दिया था।


अमृतसर11 घंटे पहलेकॉपी लिंकअपने उम्मीदवारों की घोषणा करते कैप्टन अमरिंदर सिंह।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) ने रविवार को 22 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। प्टन की पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) पार्टी के पास माझा के 4 जिलों की 25 विधानसभा सीटों में से 7 सीटें हैं। रविवार को उन्होंने इन 7 में से 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।अभी PLC ने अमृतसर जिले की राजासांसी, जंडियाला व अजनाला और तरनतारन जिले की खडूर साहिब व पट्टी विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।रविवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने आए कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब उनकी सीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पटियाला अर्बन का नाम लिया। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने कभी भी नवजोत सिद्धू के सामने चुनाव लड़ने की बात नहीं की। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि वह सिद्धू को चुनाव जीतने नहीं देंगे।इतना कहने के बाद कैप्टन ने सिद्धू के मुद्दे पर और बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धू मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। कांग्रेस जॉइन करने से पहले ही उन्होंने सोनिया गांधी को उसके बारे में अगाह कर दिया था।
