कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में करीब 25000 नए केस, 492 मौतें; हॉन्गकॉन्ग में मरीज बढ़ने से अस्पतालों में जगह कम पड़ी

news image

  • Hindi News
  • National
  • Corona Omicron Variant | Outbreak India Live Updates | 18 February | Delhi Mumbai Bhopal Indore Kerala| Coronavirus Variant Omicron Outbreak World LIVE Updates

नई दिल्ली6 मिनट पहले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,818 नए केस मिले हैं। इस दौरान 492 मरीजों की मौत हुई और करीब 42,000 मरीज रिकवर हुए हैं। 8 राज्यों में बीते 24 घंटे में कोरोना के 100 से भी कम केस सामने आए हैं। देश में कोरोना से अब तक 5,10,905 लोगों की मौत हो चुकी है और 4.27 करोड़ केस अब तक सामने आ चुके हैं।

इधर, मिजोरम में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1,119 मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 10,592 है। वहीं 752 लोग कोरोना से रिकवर हुए है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22.01% पर पहुंच गई है।

हॉन्गकॉन्ग में दो दिन में केस दोगुने हुए, अस्पतालों में जगह नहीं
इधर, हॉन्गकॉन्ग में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पतालों में जगह नहीं बची है। हालात ये हैं कि जगह न होने से मरीजों का अस्पताल के बाहर लॉन और वेटिंग एरिया तक में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। हॉन्गकॉन्ग शाम शुई पो के कारिटास मेडिकल सेंटर के बाहर 40 से ज्यादा बुजुर्ग बेड पर ही कतार में लगकर अस्पताल में भर्ती होने के इंतजार में हैं।

हॉन्गकॉन्ग में जारी भीषण सर्दी ने कोरोना मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हॉन्गकॉन्ग के इन हालात से वहां की जीरो कोविड नीति फेल होती दिख रही है। चीन के राष्ट्रपति ने प्रशासन को हालात पर काबू पाने के लिए सभी जरूरी उपाय करने को कहा है। ​​​

WHO ने कहा- 7 दिन ही रहें क्वारैंटाइन
कोरोना ग्राफ में कमी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कोरोना मरीज के क्वारैंटाइन में रहने के समय को घटाने का फैसला किया है। WHO ने कहा है कि संक्रमण से रिकवर होने के बाद अब सिर्फ 7 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी होगा। इससे पहले संक्रमित को 14 दिन क्वारैंटाइन में रहना होता था।

स्वीडन के प्रधानमंत्री कोरोना पॉजिटिव
स्वीडन के प्रधानमंत्री इग्नाजियो कैसिस कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन उनका PCR टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वीडन में पिछले हफ्ते ही कोरोना गाइडलाइन खत्म करने का ऐलान किया गया था।

गुजरात में ऑफलाइन खुलेंगे स्कूल
गुजरात के शिक्षा विभाग ने 21 फरवरी से सभी स्कूल ऑफलाइन मोड में खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, स्कूल में बच्चों को माता-पिता की सहमति मिलने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने को लेकर SOP भी जारी कर दी है।

देश में कोरोना के आंकड़े
कुल केस : 4.27 करोड़
कुल रिकवरी : 4.19 करोड़
कुल मौतें : 5.10 लाख
एक्टिव केस : 2.83 लाख

प्रमुख राज्यों में कोरोना का हाल

केरल: एक्टिव केस में अचानक बढ़ोतरी
केरल में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 8,655 नए केस मिले हैं और 126 मरीजों की जान चली गई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 14,371 एक्टिव केस सामने आए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से नीचे आ चुकी है।

महाराष्ट्र: नए मामलों में गिरावट, 40 की मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2,797 नए केस मिले हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में बीते दिनों की तुलना में कोरोना ग्राफ में गिरावट हुई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 2748 नए केस मिले थे, वहीं 41 लोगों की मौत हो गई थी।

मध्य प्रदेश: मौतें दोगुनी हुईं, 1300 नए केस
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1,328 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,31,589 हो गई है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 6 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,709 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उत्तर प्रदेश: तेजी से बढ़ रही मौतें, नए मरीज घटे
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 467 नए केस मिले हैं और 15 मरीजों की जान गई है। राज्य में गुरुवार को 824 केस सामने आए थे और 10 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को यूपी में 1189 नए केस मिले थे और पांच मरीजों की मौत हुई थी।

दिल्ली: 24 घंटे में 739 नए मामले, 5 मौतें
दिल्ली में कोरोना के बीते 24 घंटे में 739 नए केस सामने आए हैं और 5 मरीजों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 766 केस मिले थे। हालांकि मौत का मामला पिछले तीन दिनों से स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के कुल 18.54 लाख केस अब तक सामने आ चुके हैं।

राजस्थान: मरीजों की संख्या में गिरावट
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1500 से ज्यादा केस सामने आए हैं, 7 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में गुरुवार को 1700 केस मिले थे। राज्य में पिछले दिनों सरकार ने कोरोना के ग्राफ में कमी को देखते हुए कई पाबंदियां हटाने का ऐलान किया था।

गुजरात: तीसरे दिन नए केस 1000 से कम
गुजरात में कोरोना के नए मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में 870 दर्ज की गई है। लगातार तीसरा दिन है, जब राज्य में नए मरीजों की संख्या 1000 से कम रही। राज्य में 13 मरीजों की मौत भी बीते 24 घंटे में हो चुकी है। हालांकि, राज्य में 12 लाख से अधिक लोग अब तक कोरोना को हरा चुके हैं।

पंजाब: मौतें घटीं, 24 घंटे में 269 नए केस
पंजाब में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की जान चली गई है, जबकि 269 नए केस सामने आए हैं। बीते तीन दिनों के मुकाबले पंजाब में कोरोना से मौत के मामलों में कमी आई है। गुरुवार को पंजाब में 12, बुधवार को 13 और मंगलवार को 14 मरीजों की मौत हुई थी।

Hindi NewsNationalCorona Omicron Variant | Outbreak India Live Updates | 18 February | Delhi Mumbai Bhopal Indore Kerala| Coronavirus Variant Omicron Outbreak World LIVE Updatesनई दिल्ली6 मिनट पहलेकॉपी लिंकवीडियोदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,818 नए केस मिले हैं। इस दौरान 492 मरीजों की मौत हुई और करीब 42,000 मरीज रिकवर हुए हैं। 8 राज्यों में बीते 24 घंटे में कोरोना के 100 से भी कम केस सामने आए हैं। देश में कोरोना से अब तक 5,10,905 लोगों की मौत हो चुकी है और 4.27 करोड़ केस अब तक सामने आ चुके हैं।इधर, मिजोरम में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1,119 मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 10,592 है। वहीं 752 लोग कोरोना से रिकवर हुए है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22.01% पर पहुंच गई है।हॉन्गकॉन्ग में दो दिन में केस दोगुने हुए, अस्पतालों में जगह नहींइधर, हॉन्गकॉन्ग में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पतालों में जगह नहीं बची है। हालात ये हैं कि जगह न होने से मरीजों का अस्पताल के बाहर लॉन और वेटिंग एरिया तक में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। हॉन्गकॉन्ग शाम शुई पो के कारिटास मेडिकल सेंटर के बाहर 40 से ज्यादा बुजुर्ग बेड पर ही कतार में लगकर अस्पताल में भर्ती होने के इंतजार में हैं।हॉन्गकॉन्ग में जारी भीषण सर्दी ने कोरोना मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हॉन्गकॉन्ग के इन हालात से वहां की जीरो कोविड नीति फेल होती दिख रही है। चीन के राष्ट्रपति ने प्रशासन को हालात पर काबू पाने के लिए सभी जरूरी उपाय करने को कहा है। ​​​WHO ने कहा- 7 दिन ही रहें क्वारैंटाइनकोरोना ग्राफ में कमी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कोरोना मरीज के क्वारैंटाइन में रहने के समय को घटाने का फैसला किया है। WHO ने कहा है कि संक्रमण से रिकवर होने के बाद अब सिर्फ 7 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी होगा। इससे पहले संक्रमित को 14 दिन क्वारैंटाइन में रहना होता था।स्वीडन के प्रधानमंत्री कोरोना पॉजिटिवस्वीडन के प्रधानमंत्री इग्नाजियो कैसिस कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन उनका PCR टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वीडन में पिछले हफ्ते ही कोरोना गाइडलाइन खत्म करने का ऐलान किया गया था।गुजरात में ऑफलाइन खुलेंगे स्कूलगुजरात के शिक्षा विभाग ने 21 फरवरी से सभी स्कूल ऑफलाइन मोड में खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, स्कूल में बच्चों को माता-पिता की सहमति मिलने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने को लेकर SOP भी जारी कर दी है।देश में कोरोना के आंकड़ेकुल केस : 4.27 करोड़कुल रिकवरी : 4.19 करोड़कुल मौतें : 5.10 लाखएक्टिव केस : 2.83 लाखप्रमुख राज्यों में कोरोना का हालकेरल: एक्टिव केस में अचानक बढ़ोतरीकेरल में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 8,655 नए केस मिले हैं और 126 मरीजों की जान चली गई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 14,371 एक्टिव केस सामने आए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से नीचे आ चुकी है।महाराष्ट्र: नए मामलों में गिरावट, 40 की मौतमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2,797 नए केस मिले हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में बीते दिनों की तुलना में कोरोना ग्राफ में गिरावट हुई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 2748 नए केस मिले थे, वहीं 41 लोगों की मौत हो गई थी।मध्य प्रदेश: मौतें दोगुनी हुईं, 1300 नए केसमध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1,328 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,31,589 हो गई है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 6 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,709 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।उत्तर प्रदेश: तेजी से बढ़ रही मौतें, नए मरीज घटेउत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 467 नए केस मिले हैं और 15 मरीजों की जान गई है। राज्य में गुरुवार को 824 केस सामने आए थे और 10 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को यूपी में 1189 नए केस मिले थे और पांच मरीजों की मौत हुई थी।दिल्ली: 24 घंटे में 739 नए मामले, 5 मौतेंदिल्ली में कोरोना के बीते 24 घंटे में 739 नए केस सामने आए हैं और 5 मरीजों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 766 केस मिले थे। हालांकि मौत का मामला पिछले तीन दिनों से स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के कुल 18.54 लाख केस अब तक सामने आ चुके हैं।राजस्थान: मरीजों की संख्या में गिरावटराजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1500 से ज्यादा केस सामने आए हैं, 7 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में गुरुवार को 1700 केस मिले थे। राज्य में पिछले दिनों सरकार ने कोरोना के ग्राफ में कमी को देखते हुए कई पाबंदियां हटाने का ऐलान किया था।गुजरात: तीसरे दिन नए केस 1000 से कमगुजरात में कोरोना के नए मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में 870 दर्ज की गई है। लगातार तीसरा दिन है, जब राज्य में नए मरीजों की संख्या 1000 से कम रही। राज्य में 13 मरीजों की मौत भी बीते 24 घंटे में हो चुकी है। हालांकि, राज्य में 12 लाख से अधिक लोग अब तक कोरोना को हरा चुके हैं।पंजाब: मौतें घटीं, 24 घंटे में 269 नए केसपंजाब में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की जान चली गई है, जबकि 269 नए केस सामने आए हैं। बीते तीन दिनों के मुकाबले पंजाब में कोरोना से मौत के मामलों में कमी आई है। गुरुवार को पंजाब में 12, बुधवार को 13 और मंगलवार को 14 मरीजों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *