तमिलनाडु के मीनाक्षी मंदिर में चिथिराई उत्सव मनाया गया:रथ यात्रा में 5 लाख लोग शामिल हुए, 16 अप्रैल को होगा कार्यक्रम का समापन

news image

  • Hindi News
  • National
  • Chithirai Festival Celebrated In Tamil Nadu’s Meenakshi Temple| People Participated In The Rath Yatra| End On April

मदुरई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के मदुरई स्थित मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में चिथिराई थेरोट्‌टम (रथ उत्सव) शुक्रवार को आयोजित किया गया। रथ यात्रा में पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए। 12 दिवसीय वार्षिक चिथिराई ब्रह्मोत्सव उत्सव के चलते यह आयोजन किया गया। इस उत्सव की शुरूआत 5 अप्रैल को हुई थी। ये 16 अप्रैल को संपन्न होगा।

यात्रा निकालने से पहले भगवान सुंदरेश्वर और देवी पिरियाविदाई के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। यात्रा की व्यवस्था के लिए करीब 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड‌्यूटी लगाई गई है।

चिथिराई उत्सव मदुरई का फेसम त्योहार है, जिनमें हर साल हजारों की संख्या में में टूरिस्ट शामिल होते हैं।

चिथिराई उत्सव मदुरई का फेसम त्योहार है, जिनमें हर साल हजारों की संख्या में में टूरिस्ट शामिल होते हैं।

भगवान विनायक, मुरुगन और नयनमार्स की शोभा यात्रा
जुलूस में लकड़ी के छोटे रथों में भगवान विनायक, भगवान मुरुगन और भगवान नयनमार्स रखा गया और उत्सव मनाया गया। तमिल महीने चिथिरई में मनाए जाने वाले रथ उत्सव में राज्य के विभिन्न हिस्सों से भक्त पहुंचते हैं। कोविड के कारण पिछले दो साल से इस कार्यक्रम को देखने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु नहीं आ पा रहे थे, लेकिन इस साल पूरे धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ इस दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल हुए
चिथिराई ब्रह्मोत्सव उत्सव के दौरान भक्तों ने पूरी तरह सजे हुए लकड़ी के रथों को खींचकर धूमधाम से उत्सव को मनाया। इन रथों को खींचने के लिए देश विदेश से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Hindi NewsNationalChithirai Festival Celebrated In Tamil Nadu’s Meenakshi Temple| People Participated In The Rath Yatra| End On Aprilमदुरई2 घंटे पहलेकॉपी लिंकतमिलनाडु के मदुरई स्थित मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में चिथिराई थेरोट्‌टम (रथ उत्सव) शुक्रवार को आयोजित किया गया। रथ यात्रा में पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए। 12 दिवसीय वार्षिक चिथिराई ब्रह्मोत्सव उत्सव के चलते यह आयोजन किया गया। इस उत्सव की शुरूआत 5 अप्रैल को हुई थी। ये 16 अप्रैल को संपन्न होगा।यात्रा निकालने से पहले भगवान सुंदरेश्वर और देवी पिरियाविदाई के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। यात्रा की व्यवस्था के लिए करीब 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड‌्यूटी लगाई गई है।चिथिराई उत्सव मदुरई का फेसम त्योहार है, जिनमें हर साल हजारों की संख्या में में टूरिस्ट शामिल होते हैं।भगवान विनायक, मुरुगन और नयनमार्स की शोभा यात्राजुलूस में लकड़ी के छोटे रथों में भगवान विनायक, भगवान मुरुगन और भगवान नयनमार्स रखा गया और उत्सव मनाया गया। तमिल महीने चिथिरई में मनाए जाने वाले रथ उत्सव में राज्य के विभिन्न हिस्सों से भक्त पहुंचते हैं। कोविड के कारण पिछले दो साल से इस कार्यक्रम को देखने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु नहीं आ पा रहे थे, लेकिन इस साल पूरे धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ इस दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल हुएचिथिराई ब्रह्मोत्सव उत्सव के दौरान भक्तों ने पूरी तरह सजे हुए लकड़ी के रथों को खींचकर धूमधाम से उत्सव को मनाया। इन रथों को खींचने के लिए देश विदेश से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *