पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका:पूर्व प्रदेश प्रधान एचएस हंसपाल AAP  में शामिल; पोते के लिए कांग्रेस ने नहीं दी टिकट

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका:पूर्व प्रदेश प्रधान एचएस हंसपाल AAP  में शामिल; पोते के लिए कांग्रेस ने नहीं दी टिकट

news image

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता एचएस हंसपाल का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते भगवंत मान। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस नेता एचएस हंसपाल का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते भगवंत मान।

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान एचएस हंसपाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। AAP के सीएम चेहरा सांसद भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। हंसपाल पूर्व राज्यसभा सदस्य और पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

हंसपाल विधानसभा चुनाव में अपने पोते सुंदर सिंह हंसपाल के लिए साहनेवाल से टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने उनकी मांग दरकिनार कर पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल के दामाद बिक्रम बाजवा को साहनेवाल से टिकट दे दी।

टिकट न मिलने पर कांग्रेस में कई जगह बगावत

पंजाब कांग्रेस में टिकट न मिलने पर कई सीटों पर बगावत हो चुकी है। सीएम चरणजीत चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ही कांग्रेस कैंडिडेट के खिलाफ बस्सी पठाना से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। सुल्तानपुर लोधी में कपूरथला से कांग्रेस कैंडिडेट मंत्री राणा गुरजीत के बेटे राणा इंद्रप्रताप आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। समराला से कांग्रेस के ही मौजूदा विधायक अमरीक ढिल्लो चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा भी कई सीटों पर कांग्रेस के बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

यह भी पढें : CM चन्नी को घेरने के लिए AAP का गेम प्लान:खरड़ और चमकौर साहिब में पूर्व मंत्री कंग और भदौड़ में भगवंत मान संभालेंगे मोर्चा

चंडीगढ़2 घंटे पहलेकॉपी लिंककांग्रेस नेता एचएस हंसपाल का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते भगवंत मान।पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान एचएस हंसपाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। AAP के सीएम चेहरा सांसद भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। हंसपाल पूर्व राज्यसभा सदस्य और पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।हंसपाल विधानसभा चुनाव में अपने पोते सुंदर सिंह हंसपाल के लिए साहनेवाल से टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने उनकी मांग दरकिनार कर पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल के दामाद बिक्रम बाजवा को साहनेवाल से टिकट दे दी।टिकट न मिलने पर कांग्रेस में कई जगह बगावतपंजाब कांग्रेस में टिकट न मिलने पर कई सीटों पर बगावत हो चुकी है। सीएम चरणजीत चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ही कांग्रेस कैंडिडेट के खिलाफ बस्सी पठाना से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। सुल्तानपुर लोधी में कपूरथला से कांग्रेस कैंडिडेट मंत्री राणा गुरजीत के बेटे राणा इंद्रप्रताप आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। समराला से कांग्रेस के ही मौजूदा विधायक अमरीक ढिल्लो चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा भी कई सीटों पर कांग्रेस के बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।यह भी पढें : CM चन्नी को घेरने के लिए AAP का गेम प्लान:खरड़ और चमकौर साहिब में पूर्व मंत्री कंग और भदौड़ में भगवंत मान संभालेंगे मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *