पंजाब में 117 सीटों पर 1304 उम्मीदवार:94 साल के बादल सबसे उम्रदराज; 25 साल के मुनीश सबसे छोटे; 2 ट्रांसजेंडर; 93 महिलाएं मैदान में

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Elections 2022 Vs Parkash Singh Badal Oldest Candidate In Punjab Elections, Know Who Is Youngest Candidate

चंडीगढ़5 घंटे पहलेलेखक: मनीष शर्मा

  • कॉपी लिंक

पंजाब में लंबी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। बादल 5 बार पंजाब के CM रह चुके हैं। इस बार लंबी से वह 6वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, गुरदासपुर की भोआ विस सीट से चुनाव लड़ रहे मुनीश कुमार सबसे छोटी उम्र के हैं। उन्हें शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने टिकट दिया है। पंजाब चुनाव में 80 साल से ज्यादा उम्र के 6 उम्मीदवार हैं, जबकि 25 साल तक के 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। 117 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2 ट्रांसजेंडर और 93 महिलाएं शामिल हैं। पंजाब में 20 फरवरी की सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

80 साल बाद भी चुनावी चाह वाले उम्मीदवार

पंजाब में प्रकाश सिंह बादल के अलावा खडूर साहिब से अकाली टिकट पर चुनाव लड़ रहे 84 साल के रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा दूसरे बुजुर्ग कैंडिडेट हैं। इसके बाद होशियारपुर से ओमप्रकाश जक्खू, धर्मकोट से तोता सिंह, मलोट से बिद्रा राम और सुनाम से बलदेव मान हैं। इन सबकी उम्र 80 साल के पार है।

यह सबसे यंग कैंडिडेट

भोआ से मुनीश कुमार के अलावा अमृतसर साउथ से तरूण मेहता, तरनतारन से सुखमनदीप सिंह ढिल्लो, खन्ना से परमजीत वालिया, गिद्दड़बाहा से गुरजिंदर सिंह, कोटकपूरा से हरसिमरनजोत सिंह, तलवंडी साबो से रैंपी कौर, मानसा से राजकुमार और महल कलां से सुपिंदर सिंह सबसे यंग कैंडिडेट हैं।

पंजाब में एक करोड़ से ज्यादा महिला वोटर

पंजाब में इस बार कुल 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 वोटर हैं। इनमें 1 करोड़ 12 लाख 98 हजार 081 पुरुष और 1 करोड़ 2 लाख 996 वोटर हैं। इसके अलावा 727 ट्रांसजेंडर, 1 लाख 58 लाख 341 दिव्यांग, 1 लाख 9 हजार 624 सर्विस वोटर, 1,608 NRI वोटर और 5 लाख 9 हजार 205 वोटर 80 से ज्यादा उम्र के हैं।

2013 पोलिंग स्टेशन नाजुक

पंजाब में 14 हजार 684 पोलिंग जगहों पर 24 हजार 740 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें 1,051 जगहों पर बने 2013 पोलिंग स्टेशन नाजुक करार दिए गए हैं। इन जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों का हाफ सेक्शन और पंजाब पुलिस की तैनाती रहेगी।

पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर डॉ. एस करुणा राजू

पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर डॉ. एस करुणा राजू

पंजाब में आयोग के इंतजाम

पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर डॉ. एस करुणा राजू ने बताया, ‘चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 972 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें, 857 स्टेटिक सर्विलांस टीमें, 479 वीडियो निगरानी टीमें, 159 वीडियो व्यूइंग टीमें और 119 अकाउंट टीमें तैनात की गई हैं, जो 24 घंटे काम करेंगी।’

Hindi NewsLocalPunjabPunjab Elections 2022 Vs Parkash Singh Badal Oldest Candidate In Punjab Elections, Know Who Is Youngest Candidateचंडीगढ़5 घंटे पहलेलेखक: मनीष शर्माकॉपी लिंकपंजाब में लंबी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। बादल 5 बार पंजाब के CM रह चुके हैं। इस बार लंबी से वह 6वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, गुरदासपुर की भोआ विस सीट से चुनाव लड़ रहे मुनीश कुमार सबसे छोटी उम्र के हैं। उन्हें शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने टिकट दिया है। पंजाब चुनाव में 80 साल से ज्यादा उम्र के 6 उम्मीदवार हैं, जबकि 25 साल तक के 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। 117 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2 ट्रांसजेंडर और 93 महिलाएं शामिल हैं। पंजाब में 20 फरवरी की सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।80 साल बाद भी चुनावी चाह वाले उम्मीदवारपंजाब में प्रकाश सिंह बादल के अलावा खडूर साहिब से अकाली टिकट पर चुनाव लड़ रहे 84 साल के रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा दूसरे बुजुर्ग कैंडिडेट हैं। इसके बाद होशियारपुर से ओमप्रकाश जक्खू, धर्मकोट से तोता सिंह, मलोट से बिद्रा राम और सुनाम से बलदेव मान हैं। इन सबकी उम्र 80 साल के पार है।यह सबसे यंग कैंडिडेटभोआ से मुनीश कुमार के अलावा अमृतसर साउथ से तरूण मेहता, तरनतारन से सुखमनदीप सिंह ढिल्लो, खन्ना से परमजीत वालिया, गिद्दड़बाहा से गुरजिंदर सिंह, कोटकपूरा से हरसिमरनजोत सिंह, तलवंडी साबो से रैंपी कौर, मानसा से राजकुमार और महल कलां से सुपिंदर सिंह सबसे यंग कैंडिडेट हैं।पंजाब में एक करोड़ से ज्यादा महिला वोटरपंजाब में इस बार कुल 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 वोटर हैं। इनमें 1 करोड़ 12 लाख 98 हजार 081 पुरुष और 1 करोड़ 2 लाख 996 वोटर हैं। इसके अलावा 727 ट्रांसजेंडर, 1 लाख 58 लाख 341 दिव्यांग, 1 लाख 9 हजार 624 सर्विस वोटर, 1,608 NRI वोटर और 5 लाख 9 हजार 205 वोटर 80 से ज्यादा उम्र के हैं।2013 पोलिंग स्टेशन नाजुकपंजाब में 14 हजार 684 पोलिंग जगहों पर 24 हजार 740 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें 1,051 जगहों पर बने 2013 पोलिंग स्टेशन नाजुक करार दिए गए हैं। इन जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों का हाफ सेक्शन और पंजाब पुलिस की तैनाती रहेगी।पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर डॉ. एस करुणा राजूपंजाब में आयोग के इंतजामपंजाब के मुख्य चुनाव अफसर डॉ. एस करुणा राजू ने बताया, ‘चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 972 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें, 857 स्टेटिक सर्विलांस टीमें, 479 वीडियो निगरानी टीमें, 159 वीडियो व्यूइंग टीमें और 119 अकाउंट टीमें तैनात की गई हैं, जो 24 घंटे काम करेंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *