![]()
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News; Woman Lawyer Claims 5 Missing From Gai Ghat Remand Home Including 2 Girls From Bangladesh
पटना2 घंटे पहलेलेखक: अमित जायसवाल
- कॉपी लिंक
- वीडियो
पटना सिटी के गाय घाट रिमांड होम का मामला अभी शांत होने वाला नहीं है। महिला वकील मीनू कुमारी के हवाले से दैनिक भास्कर इस मामले में एक नया खुलासा करने जा रहा है। महिला रिमांड होम से जुड़े मामलों को देखने वाली वकील का दावा है कि वहां रहने वाली 5 लड़कियां लापता हैं। इनमें 2 लड़कियां बांग्लादेश की रहने वाली थीं। वर्तमान में ये लड़कियां कहां हैं? किस हाल में हैं? इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है।

वकील मीनू कुमारी लड़कियों के लगातार संपर्क में थीं, लेकिन अब उनसे कोई बात नहीं हो पा रही है।
अब जब रिमांड होम के मामले पर पटना हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान ले लिया है तो महिला वकील लापता 5 लड़कियों का मुद्दा भी ‘इंटरवेन पिटिशन’ के जरिए उठाएंगी। जल्द ही इस मामले में ‘इंटरवेन पिटिशन’ हाईकोर्ट में दाखिल किया जाएगा।

डर है कि कहीं उन्हें बेच न दिया गया हो
दैनिक भास्कर से बातचीत में महिला वकील मीनू कुमारी बताती हैं कि जब हम रिमांड होम का मामला देख रहे थे तो उस दौरान वहां रहने वाली 3-4 लड़कियां मेरे संपर्क में थीं। कानूनी जानकारी के लिए वो बराबर मुझसे बात करती रहती थीं। रिमांड होम से बाहर आने की कानूनी प्रक्रिया जानने के लिए वे मुझ से बात करती थीं। उनका मामला टेकअप कर ही रहे थे। तभी पता चला कि वे लड़कियां अब वहां नहीं हैं।
उन्होंने कहा, उनका ट्रांसफर हो गया और उन्हें रिलीज कर दिया गया, लेकिन अब जो नए मामले सामने खुलकर आए हैं, उसमें यह जिक्र हो रहा है कि वहां पर लड़कियों की तस्करी भी हो रही है। वहां से लड़कियां ब्रोकर्स को बेची जाती हैं।
वकील ने कहा, मुझे डर है कि शायद उन लड़कियों को भी बेच दिया गया हो। मुझे उन लड़कियों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराना है। मेरी जानकारी में लापता लड़कियों की संख्या 5 है। इस मामले में जांच के लिए कोर्ट से मांग करूंगी। उनके रिकॉर्ड के बारे में पुछूंगी।
लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ और सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे
मीनू कुमार के अनुसार, 7 फरवरी को उनकी तरफ से हाईकोर्ट में इंटरवेन पिटिशन डाली जाएगी। जो मांगें महिला विकास मंच की तरफ से की गई हैं, उन्हें हाईकोर्ट के सामने रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश की रहने वाली जिस लड़की के कारण रिमांड होम का मामले सामने आया है, उसकी जिंदगी के साथ किए गए खिलवाड़, सुरक्षा और राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाले मुआवजे के बारे में भी मांगों को कोर्ट के सामने रखेंगे।
हर प्रेशर का सामना करने को तैयार हैं हम
दैनिक भास्कर से बातचीत में महिला वकील ने माना कि इस केस को लेकर काफी प्रेशर है। इसमें प्रशासनिक प्रेशर भी शामिल है। हालांकि, वकील मीनू का कहना है कि सारे प्रेशर को इग्नोर कर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जो चीजें सामने आएंगी, हम लोग उसका सामना करेंगे। रिमांड होम के मामले का खुलासा करने वाली और जिस दूसरी लड़की का ऑडियो सामने आया या इस केस में अन्य जो लोग भी लगे हैं, हर कोई इस काम को अपने रिस्क पर ही अंजाम देने में जुटा है। किसी को भी पुलिस की सुरक्षा नहीं मिली है।
Hindi NewsLocalBiharPatnaPatna News; Woman Lawyer Claims 5 Missing From Gai Ghat Remand Home Including 2 Girls From Bangladeshपटना2 घंटे पहलेलेखक: अमित जायसवालकॉपी लिंकवीडियोपटना सिटी के गाय घाट रिमांड होम का मामला अभी शांत होने वाला नहीं है। महिला वकील मीनू कुमारी के हवाले से दैनिक भास्कर इस मामले में एक नया खुलासा करने जा रहा है। महिला रिमांड होम से जुड़े मामलों को देखने वाली वकील का दावा है कि वहां रहने वाली 5 लड़कियां लापता हैं। इनमें 2 लड़कियां बांग्लादेश की रहने वाली थीं। वर्तमान में ये लड़कियां कहां हैं? किस हाल में हैं? इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है।वकील मीनू कुमारी लड़कियों के लगातार संपर्क में थीं, लेकिन अब उनसे कोई बात नहीं हो पा रही है।अब जब रिमांड होम के मामले पर पटना हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान ले लिया है तो महिला वकील लापता 5 लड़कियों का मुद्दा भी ‘इंटरवेन पिटिशन’ के जरिए उठाएंगी। जल्द ही इस मामले में ‘इंटरवेन पिटिशन’ हाईकोर्ट में दाखिल किया जाएगा।पटना हाईकोर्ट ने रिमांड होम केस में लिया स्वतः संज्ञान:जुवेनाइल जस्टिस मॉनिटरिंग कमेटी की अनुशंसा पर मामला रजिस्टर्ड; 7 फरवरी को होगी सुनवाईरिमांड होम से भागी लड़की की खौफनाक कहानी, सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता बाहर के लोगों के साथ भेजकर कहती है- लाइफ बन जाएगीडर है कि कहीं उन्हें बेच न दिया गया होदैनिक भास्कर से बातचीत में महिला वकील मीनू कुमारी बताती हैं कि जब हम रिमांड होम का मामला देख रहे थे तो उस दौरान वहां रहने वाली 3-4 लड़कियां मेरे संपर्क में थीं। कानूनी जानकारी के लिए वो बराबर मुझसे बात करती रहती थीं। रिमांड होम से बाहर आने की कानूनी प्रक्रिया जानने के लिए वे मुझ से बात करती थीं। उनका मामला टेकअप कर ही रहे थे। तभी पता चला कि वे लड़कियां अब वहां नहीं हैं।उन्होंने कहा, उनका ट्रांसफर हो गया और उन्हें रिलीज कर दिया गया, लेकिन अब जो नए मामले सामने खुलकर आए हैं, उसमें यह जिक्र हो रहा है कि वहां पर लड़कियों की तस्करी भी हो रही है। वहां से लड़कियां ब्रोकर्स को बेची जाती हैं।वकील ने कहा, मुझे डर है कि शायद उन लड़कियों को भी बेच दिया गया हो। मुझे उन लड़कियों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराना है। मेरी जानकारी में लापता लड़कियों की संख्या 5 है। इस मामले में जांच के लिए कोर्ट से मांग करूंगी। उनके रिकॉर्ड के बारे में पुछूंगी।लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ और सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगेमीनू कुमार के अनुसार, 7 फरवरी को उनकी तरफ से हाईकोर्ट में इंटरवेन पिटिशन डाली जाएगी। जो मांगें महिला विकास मंच की तरफ से की गई हैं, उन्हें हाईकोर्ट के सामने रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश की रहने वाली जिस लड़की के कारण रिमांड होम का मामले सामने आया है, उसकी जिंदगी के साथ किए गए खिलवाड़, सुरक्षा और राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाले मुआवजे के बारे में भी मांगों को कोर्ट के सामने रखेंगे।हर प्रेशर का सामना करने को तैयार हैं हमदैनिक भास्कर से बातचीत में महिला वकील ने माना कि इस केस को लेकर काफी प्रेशर है। इसमें प्रशासनिक प्रेशर भी शामिल है। हालांकि, वकील मीनू का कहना है कि सारे प्रेशर को इग्नोर कर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जो चीजें सामने आएंगी, हम लोग उसका सामना करेंगे। रिमांड होम के मामले का खुलासा करने वाली और जिस दूसरी लड़की का ऑडियो सामने आया या इस केस में अन्य जो लोग भी लगे हैं, हर कोई इस काम को अपने रिस्क पर ही अंजाम देने में जुटा है। किसी को भी पुलिस की सुरक्षा नहीं मिली है।
