फिर हुई गुरबाणी से छेड़छाड़:गलतियों के साथ अमेरिकी वेबसाइट पर अपलोड हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब, ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जताया रोष

news image

अमृतसरएक घंटा पहले

वेबसाइट जिस पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को अपलोड किया गया।

चीन के बाद अमेरिका में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गलतियों के साथ छापा गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस पर सख्त नोटिस लिया है। वहीं दूसरी तरफ ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी इस घटना पर ऐतराज जताया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अमेरिका में छापने की हरकत अमेरिकी संस्था सिख बुक क्लब के मालिक व पब्लिशर थमिंदर सिंह आनंद की ओर से की गई है।

वेबसाइट पर अपलोड किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गलतियां भी हैं।

वेबसाइट पर अपलोड किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गलतियां भी हैं।

SGPC प्रधान एडवोकेट एचएस धामी ने कहा कि अमेरिकी संस्था सिख बुक क्लब के मालिक व पब्लिशर थमिंदर सिंह आनंद ने पावन स्वरूप को sikhbookclub.com पर PDF बनाकर अपलोड भी कर दिया है। आरोपी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की PDF फाइल को डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है। आरोपी की तरफ से वेबसाइट पर अपलोड किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब में कई गलतियां भी हैं। प्रधान धामी ने मांग उठाई है कि अमेरिका में थमिंदर सिंह पर इस हरकत के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वेबसाइट से PDF फाइल को हटाने व उसे डाउनलोड न करने के लिए भी कहा है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह।

पहले भी थमिंदर सिंह आनंद पावन स्वरूप की छपाई का कर चुका प्रयास

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि मामला सामने आने के बाद कमेटी का गठन कर दिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थमिंदर सिंह आनंद ने पहले भी चीन से पावन स्वरूप प्रिंट करने का प्रयास किया था। तब आरोपी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को प्रिंट करवा कर अमेरिका में भेजने की कोशिश की थी। SGPC ने उसके खिलाफ तब अमृतसर में 28 नवंबर 2014 को FIR दर्ज करवाई थी। आरोपी के खिलाफ पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में रिट भी दायर की गई। मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होने वाली है।

पहले भी किए गए ऐसे प्रयास

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि कुछ समय पहले अमेरिका के ओंकार सिंह नाम के व्यक्ति ने भी गुरबाणी की लिपि के साथ छेड़छाड़ की थी। इस पर अकाल तख्त साहिब ने रोक लगवाई थी। ओंकार सिंह दोबारा छेड़छाड़ की कोशिशों में है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अमृतसरएक घंटा पहलेकॉपी लिंकवीडियोवेबसाइट जिस पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को अपलोड किया गया।चीन के बाद अमेरिका में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गलतियों के साथ छापा गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस पर सख्त नोटिस लिया है। वहीं दूसरी तरफ ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी इस घटना पर ऐतराज जताया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अमेरिका में छापने की हरकत अमेरिकी संस्था सिख बुक क्लब के मालिक व पब्लिशर थमिंदर सिंह आनंद की ओर से की गई है।वेबसाइट पर अपलोड किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गलतियां भी हैं।SGPC प्रधान एडवोकेट एचएस धामी ने कहा कि अमेरिकी संस्था सिख बुक क्लब के मालिक व पब्लिशर थमिंदर सिंह आनंद ने पावन स्वरूप को sikhbookclub.com पर PDF बनाकर अपलोड भी कर दिया है। आरोपी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की PDF फाइल को डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है। आरोपी की तरफ से वेबसाइट पर अपलोड किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब में कई गलतियां भी हैं। प्रधान धामी ने मांग उठाई है कि अमेरिका में थमिंदर सिंह पर इस हरकत के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वेबसाइट से PDF फाइल को हटाने व उसे डाउनलोड न करने के लिए भी कहा है।ज्ञानी हरप्रीत सिंह।पहले भी थमिंदर सिंह आनंद पावन स्वरूप की छपाई का कर चुका प्रयासश्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि मामला सामने आने के बाद कमेटी का गठन कर दिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थमिंदर सिंह आनंद ने पहले भी चीन से पावन स्वरूप प्रिंट करने का प्रयास किया था। तब आरोपी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को प्रिंट करवा कर अमेरिका में भेजने की कोशिश की थी। SGPC ने उसके खिलाफ तब अमृतसर में 28 नवंबर 2014 को FIR दर्ज करवाई थी। आरोपी के खिलाफ पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में रिट भी दायर की गई। मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होने वाली है।पहले भी किए गए ऐसे प्रयासज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि कुछ समय पहले अमेरिका के ओंकार सिंह नाम के व्यक्ति ने भी गुरबाणी की लिपि के साथ छेड़छाड़ की थी। इस पर अकाल तख्त साहिब ने रोक लगवाई थी। ओंकार सिंह दोबारा छेड़छाड़ की कोशिशों में है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *