भास्कर LIVE अपडेट्स:एपल की म्यूजिक, टीवी, ऐप सहित एक दर्जन वेब सेवाएं दुनिया के कई हिस्सों में बंद रहीं

news image

  • Hindi News
  • National
  • A Dozen Web Services Including Apple’s Music, TV, Apps Remained Closed In Some Parts Of The World

पांच राज्यों के चुनाव के बाद रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 4 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा। 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

एपल की म्यूजिक, टीवी, ऐप सहित एक दर्जन वेब सेवाएं दुनिया के कई हिस्सों में बंद रहीं

एपल की म्यूजिक, एपल टीवी+, ऐप स्टोर, पॉडकास्ट, कॉन्टेक्ट्स और एपल आर्केड सहित करीब दर्जन वेब सेवाएं सोमवार को दुनिया के कई हिस्सों में बंद हो गईं। एपल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी सेवाएं सोमवार दोपहर एक आउटेज के बाद फिर से शुरू हो गई हैं। कंपनी के सिस्टम स्टेटस पेज ने पॉडकास्ट, म्यूजिक और आर्केड सहित 11 आउटेज दिखाए थे।
ऑस्ट्रेलिया में भी देखें जाएंगे दूरदर्शन के कार्यक्रम

दिल्ली दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले कार्यक्रम अब ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाए जाएंगे। भारत की सार्वजनिक प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने ऑस्ट्रेलिया के सार्वजनिक सेवा प्रसारक स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस के साथ इस संबंध में सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत के सभी वयस्कों को जल्द मिल सकता है कोविड से बचाव का बूस्टर डोज

भारत सभी वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज देने पर विचार किया जा रहा है। दुनिया के कुछ देशों में संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। इससे भारत को बचाने के लिए बूस्टर डोज पर विचार किया जा रहा है। अभी भारत में केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लेने की अनुमति है। इसे वह सरकारी केंद्रों में मुफ्त और निजी अस्पतालों में भुगतान करके ले सकते हैं।

अंडमान को पार करके म्यांमार पहुंचा तूफान

उत्तरी अंडमान में सागर के ऊपर बना एक चक्रवाती तूफान सोमवार को अंडमान द्वीप समूह को पार कर गया। अब ये तूफान म्यांमार के बंदरगाह शहर थांडवे के पास पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। ये मौसम प्रणाली पिछले सप्ताह कम दबाव के क्षेत्र के रूप में विकसित हुई थी और सोमवार को एक गहरे दबाव में बदल गई, जिससे मौसम कार्यालय ने अंडमान द्वीप समूह के लिए एक पूर्व-चक्रवात की आशंका जताई थी।

डीयू शिक्षक संघ ने कई मांगों को लेकर कक्षा बहिष्कार का किया आह्वान

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (DUTA) ने मंगलवार को कक्षाओं के बहिष्कार का आह्वान किया है। DUTA ने कहा है- हम शिक्षकों की एकमुश्त विनियमन सहित कई मांगों को पूरा कराने के लिए प्रशासन पर दबाव डालना चाहते हैं।

लेह-लद्दाख में 3.6 तीव्रता का भूकंप

लेह और लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 रही। इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

Hindi NewsNationalA Dozen Web Services Including Apple’s Music, TV, Apps Remained Closed In Some Parts Of The Worldपांच राज्यों के चुनाव के बाद रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 4 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा। 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा।आज की अन्य बड़ी खबरें…एपल की म्यूजिक, टीवी, ऐप सहित एक दर्जन वेब सेवाएं दुनिया के कई हिस्सों में बंद रहींएपल की म्यूजिक, एपल टीवी+, ऐप स्टोर, पॉडकास्ट, कॉन्टेक्ट्स और एपल आर्केड सहित करीब दर्जन वेब सेवाएं सोमवार को दुनिया के कई हिस्सों में बंद हो गईं। एपल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी सेवाएं सोमवार दोपहर एक आउटेज के बाद फिर से शुरू हो गई हैं। कंपनी के सिस्टम स्टेटस पेज ने पॉडकास्ट, म्यूजिक और आर्केड सहित 11 आउटेज दिखाए थे।ऑस्ट्रेलिया में भी देखें जाएंगे दूरदर्शन के कार्यक्रमदिल्ली दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले कार्यक्रम अब ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाए जाएंगे। भारत की सार्वजनिक प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने ऑस्ट्रेलिया के सार्वजनिक सेवा प्रसारक स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस के साथ इस संबंध में सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।भारत के सभी वयस्कों को जल्द मिल सकता है कोविड से बचाव का बूस्टर डोजभारत सभी वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज देने पर विचार किया जा रहा है। दुनिया के कुछ देशों में संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। इससे भारत को बचाने के लिए बूस्टर डोज पर विचार किया जा रहा है। अभी भारत में केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लेने की अनुमति है। इसे वह सरकारी केंद्रों में मुफ्त और निजी अस्पतालों में भुगतान करके ले सकते हैं।अंडमान को पार करके म्यांमार पहुंचा तूफानउत्तरी अंडमान में सागर के ऊपर बना एक चक्रवाती तूफान सोमवार को अंडमान द्वीप समूह को पार कर गया। अब ये तूफान म्यांमार के बंदरगाह शहर थांडवे के पास पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। ये मौसम प्रणाली पिछले सप्ताह कम दबाव के क्षेत्र के रूप में विकसित हुई थी और सोमवार को एक गहरे दबाव में बदल गई, जिससे मौसम कार्यालय ने अंडमान द्वीप समूह के लिए एक पूर्व-चक्रवात की आशंका जताई थी।डीयू शिक्षक संघ ने कई मांगों को लेकर कक्षा बहिष्कार का किया आह्वानदिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (DUTA) ने मंगलवार को कक्षाओं के बहिष्कार का आह्वान किया है। DUTA ने कहा है- हम शिक्षकों की एकमुश्त विनियमन सहित कई मांगों को पूरा कराने के लिए प्रशासन पर दबाव डालना चाहते हैं।लेह-लद्दाख में 3.6 तीव्रता का भूकंपलेह और लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 रही। इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *