मिर्जापुर के लाला अनिल जॉर्ज से बातचीत:अब इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच नहीं-नेपोटिज्म​​​​​​ टैलेंट से बड़ा नहीं, नए लोग सब कुछ देख बॉलीवुड में आएं

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Now There Is No Casting Couch In The Industry – Nepotism Is No Bigger Than Talent, New People Come To Bollywood To See Everything

दिल्ली के YMCA में भास्कर से बातचीत के दौरान मिर्जापुर के “लाला” अनिल जॉर्ज ने निजी जिंदगी, अपकमिंग प्रोजेक्ट से लेकर फिल्मी इंडस्ट्री में मौजूद नेपोटिज्म, कास्टिंग काउच और द कश्मीर फाइल्स मूवी पर बहुत ही बेबाकी से अपनी बात कहीं।

गदर-2, सुल्तान ऑफ दिल्ली जैसे बड़े प्रॉजेक्ट आने बाकी
अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में अनिल ने बताया कि लखनऊ में सनी देओल और अमिषा पटेल के साथ गदर-2 की शूटिंग में लगे हैं। इस पिक्चर में वो एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वो एक वेब सीरीज में भी शामिल है जिसका नाम सुल्तान ऑफ दिल्ली है। उन्होंने बताया कि उनके पास बहुत से प्रॉजेक्ट हैं, उनके फैंस को बढ़िया कहानियां परदे पर जल्द देखने को मिलेंगी जिनके नाम वो अभी नहीं बता सकते।

अनिल जॉर्ज की गदर-2, सुल्तान ऑफ दिल्ली जैसी बड़ी फिल्म जल्द ही आने वाली हैं।

अनिल जॉर्ज की गदर-2, सुल्तान ऑफ दिल्ली जैसी बड़ी फिल्म जल्द ही आने वाली हैं।

टैलेंट के आगे नेपोटिज्म की हार होती है बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर सवाल किए जाने पर अनिल ने बताया कि उहोंने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का सामना अभी तक नही किया है। लेकिन वो इसके होने से इंकार भी नही करेंगे। उन्होंने कहा “टैलेंट से बड़ा नेपोटिज्म नही है, अगर टैलेंट है तो वो आपका हाथ पकड़े के आपको आगे ले जाएगा।”

इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच अब ना के बराबर
इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के सवाल पर उन्होंने कहा “इस तरीके की बातें हर जगह होती हैं लेकिन इनसे बचकर रहना आपके हाथ में होता है।” ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप सफलता पाने के लिए किस तरह के रास्ते चुनते हैं।

इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बोले

इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बोले ” ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप सफलता पाने के लिए किस तरह के रास्ते चुनते हैं।”

कुछ सच्चाई रही होगी तभी बनी है द कश्मीर फाइल्स फिल्म
मैंने अभी तक नहीं देखी है। इसलिए मैं इसपर अपना कॉमेंट नहीं दे सकता लेकिन इतना जरूर है कि इसमें कुछ सच्चाई रही होगी तभी फिल्म बनी है। मेरी अभी तक फिल्म के डायरेक्टर से मुलाकात नहीं हुई है।

यह स्टोरी विकास सिंह ने की है। विकास दैनिक भास्कर के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं।

Hindi NewsLocalUttar pradeshNow There Is No Casting Couch In The Industry – Nepotism Is No Bigger Than Talent, New People Come To Bollywood To See Everythingदिल्ली के YMCA में भास्कर से बातचीत के दौरान मिर्जापुर के “लाला” अनिल जॉर्ज ने निजी जिंदगी, अपकमिंग प्रोजेक्ट से लेकर फिल्मी इंडस्ट्री में मौजूद नेपोटिज्म, कास्टिंग काउच और द कश्मीर फाइल्स मूवी पर बहुत ही बेबाकी से अपनी बात कहीं।गदर-2, सुल्तान ऑफ दिल्ली जैसे बड़े प्रॉजेक्ट आने बाकीअपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में अनिल ने बताया कि लखनऊ में सनी देओल और अमिषा पटेल के साथ गदर-2 की शूटिंग में लगे हैं। इस पिक्चर में वो एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वो एक वेब सीरीज में भी शामिल है जिसका नाम सुल्तान ऑफ दिल्ली है। उन्होंने बताया कि उनके पास बहुत से प्रॉजेक्ट हैं, उनके फैंस को बढ़िया कहानियां परदे पर जल्द देखने को मिलेंगी जिनके नाम वो अभी नहीं बता सकते।अनिल जॉर्ज की गदर-2, सुल्तान ऑफ दिल्ली जैसी बड़ी फिल्म जल्द ही आने वाली हैं।टैलेंट के आगे नेपोटिज्म की हार होती है बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर सवाल किए जाने पर अनिल ने बताया कि उहोंने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का सामना अभी तक नही किया है। लेकिन वो इसके होने से इंकार भी नही करेंगे। उन्होंने कहा “टैलेंट से बड़ा नेपोटिज्म नही है, अगर टैलेंट है तो वो आपका हाथ पकड़े के आपको आगे ले जाएगा।”इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच अब ना के बराबरइंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के सवाल पर उन्होंने कहा “इस तरीके की बातें हर जगह होती हैं लेकिन इनसे बचकर रहना आपके हाथ में होता है।” ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप सफलता पाने के लिए किस तरह के रास्ते चुनते हैं।इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बोले ” ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप सफलता पाने के लिए किस तरह के रास्ते चुनते हैं।”कुछ सच्चाई रही होगी तभी बनी है द कश्मीर फाइल्स फिल्ममैंने अभी तक नहीं देखी है। इसलिए मैं इसपर अपना कॉमेंट नहीं दे सकता लेकिन इतना जरूर है कि इसमें कुछ सच्चाई रही होगी तभी फिल्म बनी है। मेरी अभी तक फिल्म के डायरेक्टर से मुलाकात नहीं हुई है।यह स्टोरी विकास सिंह ने की है। विकास दैनिक भास्कर के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *