मुलायम की बहू अपर्णा ने बोस से की अपनी तुलना:कहा-अदिति के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुलायम की बहू अपर्णा ने बोस से की अपनी तुलना:कहा-अदिति के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

news image

  • Hindi News
  • National
  • Aparna Said In The Interview – I Have Left For The Service Of The Nation, Netaji’s Blessings Are With Me By The Grace Of God.

लखनऊ6 घंटे पहलेलेखक: आदित्य तिवारी

यूपी में चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी पार्टियां महिला वोटरों पर विशेष ध्यान दे रही हैं। ऐसे में भाजपा ने भी प्रचार के लिए अपनी महिला ब्रिगेड को मैदान में उतारा है। ये महिला नेत्री सपा और कांग्रेस से भाजपा में आई हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद रविवार को मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव से दैनिक भास्कर ने बातचीत की। अपर्णा यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए खुद की तुलना उनसे की। कहा, ‘मैं राष्ट्रसेवा के लिए निकली हूं। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।

पेश है अपर्णा से बातचीत के मुख्य अंश…

सवाल : पार्टी जॉइन करने के बाद डोर-टु-डोर कैंपेन भी शुरू कर दिया, आगे आपकी भूमिका कैसी रहेगी?
जवाब : यह तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि मेरी क्या भूमिका रहेगी। मैंने अपना यह डिसीजन राष्ट्रसेवा के लिए लिया है। भाजपा की जो नीतियां हैं, उसे चुनाव के डोर-टु-डोर प्रचार में लोगों तक पहुंचाना है। इलेक्शन कमीशन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

सवाल : भाजपा जॉइन करने से पहले क्या मुलायम और अखिलेश यादव से संपर्क करने की कोशिश की थी?
जवाब : जो बातें हो चुकी हैं, उस पर विचार-विमर्श करना जरूरी नहीं है। राजनीति करंट की होती है। हम अभी वर्तमान में हैं।

सवाल : चुनाव में आगे आपकी क्या भूमिका है?
जवाब : सब बातों की चिंता अगर मैं ही करूंगी तो हमारी पार्टी के वरिष्ठ लोग क्या करेंगे। आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। अगर बोस जी पहले ही यह सोच लेते कि हम आजादी की लड़ाई नही लड़ेंगे तो देश आजाद कैसे होता। हम राष्ट्र के लिए समर्पित हैं। हमारी सोच महिलाओं को सुरक्षित रखना है। उन्हें आगे बढ़ाते हुए स्वावलंबी बनाना है। इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी के विजन को ध्यान में रखकर महिलाओं की रक्षा करूंगी।

सवाल : चर्चा है कि आपको 2017 में कैंट से टिकट नहीं मिला, इसलिए भाजपा में आ गईं?
जवाब : 2017 में अपर्णा यादव ने तो उस सीट से चुनाव लड़ा, जहां सपा के पास 7 हजार वोट बैंक नहीं था। वहां पर कोई जातीय समीकरण भी नहीं था। 27 साल में सबसे ज्यादा वोट पाने वाली मैं ही थी। टिकट की लड़ाई कभी नहीं थी और आज भी नही है। मैं राष्ट्र की सेवा के लिए आई हूं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जो कार्य करने की शैली है, उससे राष्ट्रवाद की प्रेरणा मिलती है।

BJP में महिलाओं की लीडर अपर्णा

लखनऊ में रविवार को भाजपा के पार्टी कार्यालय पर अपर्णा यादव, अदिति सिंह और प्रियंका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

लखनऊ में रविवार को भाजपा के पार्टी कार्यालय पर अपर्णा यादव, अदिति सिंह और प्रियंका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इससे पहले पत्रकारों से अपर्णा यादव ने कहा, ‘भाजपा वो पार्टी है जिसने देश को बचाया है। इस नए भारत में मैं चाहती हूं कि योगी का आशीर्वाद मिले और नए भारत का निर्माण हो। मैंने भाजपा को राष्ट्रवाद की वजह से चुना है। विचार आगे चलता है और उसके पीछे मनुष्य जाता है। मेरा मानना है कि मनुष्य नश्वर है, लेकिन विचार कभी मरता नहीं है। शंकराचार्य जी से पूछा गया कि जब मन में बहुत द्वंद्व हो, मन स्थिर न हो…ऐसा समय आ जाए तो समाज को क्या दिशा दे सकता है? तब उन्होंने कहा कि विचार औषधि है। हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए पूरे दम से भाजपा को एक बार फिर यूपी में लाना होगा। हमें नए भारत के निर्माण के लिए आगे आना होगा।’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में लखनऊ में अपर्णा यादव, प्रियंका और अदिति सिंह ने डोर-टु-डोर कैंपेन की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में लखनऊ में अपर्णा यादव, प्रियंका और अदिति सिंह ने डोर-टु-डोर कैंपेन की।

योगी-मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे
कांग्रेस की लड़की हूं-लड़ सकती हूं कैंपेन की पोस्टर गर्ल रहीं प्रियंका मौर्य ने भी अब भाजपा जॉइन कर ली है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। कहा कि भाजपा में आकर अच्छा लग रहा है। योगी और मोदी के नेतृत्व में नए तरीके से काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे।

भाजपा की योजनाएं महिलाओं के लिए अच्छी
कांग्रेस से भाजपा में आई अदिति सिंह ने कहा, ‘अब मैं रायबरेली सदर से भाजपा से चुनाव लड़ रही हूं। भाजपा की जो योजनाएं हैं वो महिलाओं के लिए बहुत अच्छी हैं। महिलाओं को लेकर ऐसी योजना कभी किसी सरकार में नहीं रही। महिला विधायक होने के नाते पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद देती हूं।’

Hindi NewsNationalAparna Said In The Interview – I Have Left For The Service Of The Nation, Netaji’s Blessings Are With Me By The Grace Of God.लखनऊ6 घंटे पहलेलेखक: आदित्य तिवारीकॉपी लिंकवीडियोयूपी में चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी पार्टियां महिला वोटरों पर विशेष ध्यान दे रही हैं। ऐसे में भाजपा ने भी प्रचार के लिए अपनी महिला ब्रिगेड को मैदान में उतारा है। ये महिला नेत्री सपा और कांग्रेस से भाजपा में आई हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद रविवार को मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव से दैनिक भास्कर ने बातचीत की। अपर्णा यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए खुद की तुलना उनसे की। कहा, ‘मैं राष्ट्रसेवा के लिए निकली हूं। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।पेश है अपर्णा से बातचीत के मुख्य अंश…सवाल : पार्टी जॉइन करने के बाद डोर-टु-डोर कैंपेन भी शुरू कर दिया, आगे आपकी भूमिका कैसी रहेगी?जवाब : यह तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि मेरी क्या भूमिका रहेगी। मैंने अपना यह डिसीजन राष्ट्रसेवा के लिए लिया है। भाजपा की जो नीतियां हैं, उसे चुनाव के डोर-टु-डोर प्रचार में लोगों तक पहुंचाना है। इलेक्शन कमीशन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।सवाल : भाजपा जॉइन करने से पहले क्या मुलायम और अखिलेश यादव से संपर्क करने की कोशिश की थी?जवाब : जो बातें हो चुकी हैं, उस पर विचार-विमर्श करना जरूरी नहीं है। राजनीति करंट की होती है। हम अभी वर्तमान में हैं।सवाल : चुनाव में आगे आपकी क्या भूमिका है?जवाब : सब बातों की चिंता अगर मैं ही करूंगी तो हमारी पार्टी के वरिष्ठ लोग क्या करेंगे। आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। अगर बोस जी पहले ही यह सोच लेते कि हम आजादी की लड़ाई नही लड़ेंगे तो देश आजाद कैसे होता। हम राष्ट्र के लिए समर्पित हैं। हमारी सोच महिलाओं को सुरक्षित रखना है। उन्हें आगे बढ़ाते हुए स्वावलंबी बनाना है। इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी के विजन को ध्यान में रखकर महिलाओं की रक्षा करूंगी।सवाल : चर्चा है कि आपको 2017 में कैंट से टिकट नहीं मिला, इसलिए भाजपा में आ गईं?जवाब : 2017 में अपर्णा यादव ने तो उस सीट से चुनाव लड़ा, जहां सपा के पास 7 हजार वोट बैंक नहीं था। वहां पर कोई जातीय समीकरण भी नहीं था। 27 साल में सबसे ज्यादा वोट पाने वाली मैं ही थी। टिकट की लड़ाई कभी नहीं थी और आज भी नही है। मैं राष्ट्र की सेवा के लिए आई हूं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जो कार्य करने की शैली है, उससे राष्ट्रवाद की प्रेरणा मिलती है।BJP में महिलाओं की लीडर अपर्णालखनऊ में रविवार को भाजपा के पार्टी कार्यालय पर अपर्णा यादव, अदिति सिंह और प्रियंका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।इससे पहले पत्रकारों से अपर्णा यादव ने कहा, ‘भाजपा वो पार्टी है जिसने देश को बचाया है। इस नए भारत में मैं चाहती हूं कि योगी का आशीर्वाद मिले और नए भारत का निर्माण हो। मैंने भाजपा को राष्ट्रवाद की वजह से चुना है। विचार आगे चलता है और उसके पीछे मनुष्य जाता है। मेरा मानना है कि मनुष्य नश्वर है, लेकिन विचार कभी मरता नहीं है। शंकराचार्य जी से पूछा गया कि जब मन में बहुत द्वंद्व हो, मन स्थिर न हो…ऐसा समय आ जाए तो समाज को क्या दिशा दे सकता है? तब उन्होंने कहा कि विचार औषधि है। हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए पूरे दम से भाजपा को एक बार फिर यूपी में लाना होगा। हमें नए भारत के निर्माण के लिए आगे आना होगा।’केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में लखनऊ में अपर्णा यादव, प्रियंका और अदिति सिंह ने डोर-टु-डोर कैंपेन की।योगी-मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगेकांग्रेस की लड़की हूं-लड़ सकती हूं कैंपेन की पोस्टर गर्ल रहीं प्रियंका मौर्य ने भी अब भाजपा जॉइन कर ली है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। कहा कि भाजपा में आकर अच्छा लग रहा है। योगी और मोदी के नेतृत्व में नए तरीके से काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे।भाजपा की योजनाएं महिलाओं के लिए अच्छीकांग्रेस से भाजपा में आई अदिति सिंह ने कहा, ‘अब मैं रायबरेली सदर से भाजपा से चुनाव लड़ रही हूं। भाजपा की जो योजनाएं हैं वो महिलाओं के लिए बहुत अच्छी हैं। महिलाओं को लेकर ऐसी योजना कभी किसी सरकार में नहीं रही। महिला विधायक होने के नाते पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद देती हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *