मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट:टेस्ट के बाद वनडे में भी बुरी तरह पिटी टीम इंडिया, पाकिस्तान के सपोर्ट वाली साइट्स पर सरकार की डिजिटल स्ट्राइक

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट:टेस्ट के बाद वनडे में भी बुरी तरह पिटी टीम इंडिया, पाकिस्तान के सपोर्ट वाली साइट्स पर सरकार की डिजिटल स्ट्राइक

news image

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Rishabh Pant | Dainik Bhaskar News Headlines; South Africa Beats India In Second ODI, Pak Based YouTube Channels And Websites Block Over Anti India Content

नमस्कार,
आज शनिवार है, तारीख 22 जनवरी; माघ मास, कृष्ण पक्ष और चतुर्थी तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. चुनाव आयोग केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और चुनाव वाले राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ मीटिंग करेगा।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई जिलों के डीएम से योजनाओं पर बात करेंगे।
  3. गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी यूपी के कैराना और मेरठ में BJP के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
  4. अमित शाह जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के लिए डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स जारी करेंगे।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. साउथ अफ्रीका के सामने टीम इंडिया फेल, मैच के साथ सीरीज भी हारी

साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका ने 288 रनों का टारगेट 48.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यानेमन मलान ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। भारत की ओर से पंत ने 85 रनों की तेज पारी खेली।
पढ़ें पूरी खबर…

2. पर्रिकर के बेटे की भाजपा से बगावत, पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
पणजी से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे गोवा के पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने BJP छोड़ दी है। उन्होंने साफ कर दिया कि वे पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। मनोहर पर्रिकर भी इसी सीट से चुनाव लड़ा करते थे। BJP ने इस बार यहां से पर्रिकर के विरोधी रहे बाबुश मोनसेराटे को टिकट दिया है। उत्पल को आम आदमी पार्टी ने भी टिकट ऑफर की थी।
पढ़ें पूरी खबर…

3. पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, भारत विरोधी खबरें दिखाने वाले अकाउंट ब्लॉक
भारत सरकार ने पाकिस्तान पर एक बार फिर डिजिटल स्ट्राइक की है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की चेतावनी के अगले ही दिन सरकार ने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई IT नियमों के तहत की गई है। ये सभी अकाउंट पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर…

4. नया वैरिएंट नहीं आया तो 11 मार्च तक कम हो जाएगा कोरोना संक्रमण
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के टॉप साइंटिस्ट समीरन पांडा ने कहा है कि अगर ओमिक्रॉन के बाद कोरोना का कोई नया वैरिएंट नहीं आता है, तो 11 मार्च तक ये महामारी एंडेमिक स्टेज में आ जाएगी। कोई बीमारी एंडेमिक स्टेज में तब मानी जाती है जब उसकी मौजूदगी स्थायी और संक्रमण सामान्य हो जाता है।
पढ़ें पूरी खबर…

5. दिसंबर तिमाही में रिलायंस को 20,539 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के नतीजे आ गए हैं। इस दौरान कंपनी ने 20,539 करोड़ रुपए का शुद्ध फायदा कमाया है। एक साल पहले इसी अवधि में रिलायंस को 14,894 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। यानी इस बार यह 37.9% ज्यादा रहा। कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू 2.09 लाख करोड़ रुपए रहा। यह एक साल पहले की तुलना में 52.2% ज्यादा है।
पढ़ें पूरी खबर…

6.UP में चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका, लेकिन योगी के खिलाफ लड़ने की इच्छा नहीं

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की बागडोर संभाल रही प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। यह बात उन्होंने खुद कही है। क्या योगी के सामने चुनाव लड़ेगीं? इस सवाल पर उनका कहना है कि नहीं, ऐसा जरूरी नहीं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे CM कैंडिडेट नहीं है। प्रियंका ने कहा कि पिछले एक महीने से पार्टी में यह बात चल रही थी कि मुझे यूपी में चुनाव लड़ना चाहिए।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

7. टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ ही करेगा। पिछले साल UAE और ओमान में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था। इसमें पहली बार पाकिस्तान ने किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को शिकस्त दी थी। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है।
​​​​​​​​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. यूपी में BJP की तीसरी लिस्ट में 85 नाम, रायबरेली से अदिति सिंह और कन्नौज से असीम अरुण को टिकट (पढ़ें पूरी खबर)
  2. बेंगलुरु के SAI हॉस्टल में कोरोना ब्लास्ट, 16 हॉकी खिलाड़ियों और कोच समेत 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव (पढ़ें पूरी खबर)
  3. सुप्रीम कोर्ट ने कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट सेंसर करने की मांग खारिज की, मुंबई पुलिस जांच करती रहेगी (पढ़ें पूरी खबर)

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1905 में आज के ही दिन रूसी क्रांति की शुरुआत हुई थी। तब रूस में जार निकोलस द्वितीय का शासन था। जार की नीतियों के खिलाफ मजदूरों में गुस्सा था। वे अपने मेहनताने और काम के घंटों जैसे मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। मजदूरों का काफिला जार से मिलने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग के विंटर पैलेस की तरफ बढ़ रहा था। जार के पास पहुंचने से पहले ही सैनिकों ने निहत्थे मजदूरों पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना में 500 से ज्यादा लोग मारे गए। इस दिन को रूसी इतिहास में खूनी रविवार के नाम से जाना जाता है। (पढ़ें आज घटीं अन्य घटनाएं)

और अब आज का विचार
हमेशा सपने देखें और जितना जानते हैं उससे ज्यादा कोशिश करें। किसी से बेहतर बनने की फिक्र करने की बजाय खुद से बेहतर बनें। -विलियम फॉकनर, अमेरिकन राइटर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

Hindi NewsNationalNarendra Modi Rishabh Pant | Dainik Bhaskar News Headlines; South Africa Beats India In Second ODI, Pak Based YouTube Channels And Websites Block Over Anti India Contentनमस्कार,आज शनिवार है, तारीख 22 जनवरी; माघ मास, कृष्ण पक्ष और चतुर्थी तिथिसबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजरचुनाव आयोग केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और चुनाव वाले राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ मीटिंग करेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई जिलों के डीएम से योजनाओं पर बात करेंगे।गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी यूपी के कैराना और मेरठ में BJP के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।अमित शाह जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के लिए डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स जारी करेंगे।अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. साउथ अफ्रीका के सामने टीम इंडिया फेल, मैच के साथ सीरीज भी हारीसाउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका ने 288 रनों का टारगेट 48.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यानेमन मलान ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। भारत की ओर से पंत ने 85 रनों की तेज पारी खेली।पढ़ें पूरी खबर…2. पर्रिकर के बेटे की भाजपा से बगावत, पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगेपणजी से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे गोवा के पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने BJP छोड़ दी है। उन्होंने साफ कर दिया कि वे पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। मनोहर पर्रिकर भी इसी सीट से चुनाव लड़ा करते थे। BJP ने इस बार यहां से पर्रिकर के विरोधी रहे बाबुश मोनसेराटे को टिकट दिया है। उत्पल को आम आदमी पार्टी ने भी टिकट ऑफर की थी।पढ़ें पूरी खबर…3. पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, भारत विरोधी खबरें दिखाने वाले अकाउंट ब्लॉकभारत सरकार ने पाकिस्तान पर एक बार फिर डिजिटल स्ट्राइक की है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की चेतावनी के अगले ही दिन सरकार ने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई IT नियमों के तहत की गई है। ये सभी अकाउंट पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे।पढ़ें पूरी खबर…4. नया वैरिएंट नहीं आया तो 11 मार्च तक कम हो जाएगा कोरोना संक्रमणभारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के टॉप साइंटिस्ट समीरन पांडा ने कहा है कि अगर ओमिक्रॉन के बाद कोरोना का कोई नया वैरिएंट नहीं आता है, तो 11 मार्च तक ये महामारी एंडेमिक स्टेज में आ जाएगी। कोई बीमारी एंडेमिक स्टेज में तब मानी जाती है जब उसकी मौजूदगी स्थायी और संक्रमण सामान्य हो जाता है।पढ़ें पूरी खबर…5. दिसंबर तिमाही में रिलायंस को 20,539 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफादेश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के नतीजे आ गए हैं। इस दौरान कंपनी ने 20,539 करोड़ रुपए का शुद्ध फायदा कमाया है। एक साल पहले इसी अवधि में रिलायंस को 14,894 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। यानी इस बार यह 37.9% ज्यादा रहा। कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू 2.09 लाख करोड़ रुपए रहा। यह एक साल पहले की तुलना में 52.2% ज्यादा है।पढ़ें पूरी खबर…6.UP में चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका, लेकिन योगी के खिलाफ लड़ने की इच्छा नहींउत्तर प्रदेश की कांग्रेस की बागडोर संभाल रही प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। यह बात उन्होंने खुद कही है। क्या योगी के सामने चुनाव लड़ेगीं? इस सवाल पर उनका कहना है कि नहीं, ऐसा जरूरी नहीं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे CM कैंडिडेट नहीं है। प्रियंका ने कहा कि पिछले एक महीने से पार्टी में यह बात चल रही थी कि मुझे यूपी में चुनाव लड़ना चाहिए।​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…7. टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगाटी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ ही करेगा। पिछले साल UAE और ओमान में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था। इसमें पहली बार पाकिस्तान ने किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को शिकस्त दी थी। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है।​​​​​​​​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन मेंयूपी में BJP की तीसरी लिस्ट में 85 नाम, रायबरेली से अदिति सिंह और कन्नौज से असीम अरुण को टिकट (पढ़ें पूरी खबर)बेंगलुरु के SAI हॉस्टल में कोरोना ब्लास्ट, 16 हॉकी खिलाड़ियों और कोच समेत 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव (पढ़ें पूरी खबर)सुप्रीम कोर्ट ने कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट सेंसर करने की मांग खारिज की, मुंबई पुलिस जांच करती रहेगी (पढ़ें पूरी खबर)आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था1905 में आज के ही दिन रूसी क्रांति की शुरुआत हुई थी। तब रूस में जार निकोलस द्वितीय का शासन था। जार की नीतियों के खिलाफ मजदूरों में गुस्सा था। वे अपने मेहनताने और काम के घंटों जैसे मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। मजदूरों का काफिला जार से मिलने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग के विंटर पैलेस की तरफ बढ़ रहा था। जार के पास पहुंचने से पहले ही सैनिकों ने निहत्थे मजदूरों पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना में 500 से ज्यादा लोग मारे गए। इस दिन को रूसी इतिहास में खूनी रविवार के नाम से जाना जाता है। (पढ़ें आज घटीं अन्य घटनाएं)और अब आज का विचारहमेशा सपने देखें और जितना जानते हैं उससे ज्यादा कोशिश करें। किसी से बेहतर बनने की फिक्र करने की बजाय खुद से बेहतर बनें। -विलियम फॉकनर, अमेरिकन राइटरआपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *