![]()
- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar Latest News Headlines: IED Delhi Seemapuri NSG And PM Modi Punjab Election
26 मिनट पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
- वीडियो
नमस्कार,
पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी के ‘यूपी-बिहार के भइया’ वाले बयान के जवाब में PM मोदी ने क्यों किया संत रविदास का जिक्र और निजी सेक्टर में 75% आरक्षण पर क्या है सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले में दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।
- PM मोदी महाराष्ट्र के ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो रेलवे लाइन देश को समर्पित करेंगे।
- रूस-यूक्रेन तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेलारूस के राष्ट्रपति से मिलेंगे।
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. दिल्ली में बंद घर से मिली IED, किराए से रह रहे 3-4 युवक फरार

पंजाब में वोटिंग से दो दिन पहले दिल्ली के सीमापुरी में एक घर से IED मिली है। यहां के एक घर में पुलिस की स्पेशल सेल ने छापा मारा था। इस घर में 3-4 लड़के किराए से रह रहे थे। ये सभी फरार हो गए। घर की तलाशी के दौरान एक बैग में IED बरामद हुई। इसके बाद मौके पर बम स्क्वॉड के साथ नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के जवान भी पहुंच गए।
पढ़ें पूरी खबर…
2. चन्नी को मोदी का जवाब- संत रविदास यूपी के थे, उन्हें निकाल दोगे?
PM नरेंद्र मोदी ने पंजाब के अबोहर में CM चरणजीत सिंह के ‘यूपी-बिहार के भइया’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास बनारस में पैदा हुए थे। कांग्रेस कहती है कि यूपी-बिहार के भइयों को घुसने नहीं देंगे। क्या संत रविदास जी को भी निकाल दोगे। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार में हुआ था।
पढ़ें पूरी खबर…
3. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के निजी सेक्टर में 75% आरक्षण से रोक हटाई
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के निजी सेक्टर में 75% आरक्षण पर बड़ा फैसला सुनाया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने यह कानून लागू करने पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्टे हटाते हुए हाईकोर्ट को 4 हफ्ते में मामले का निपटारा करने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि इस दौरान सरकार एक्ट का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई नहीं करेगी।
पढ़ें पूरी खबर…
4. प्रचार के दौरान धक्कामुक्की में गिरे राजनाथ, नाराजगी में नहीं पहना हार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को मंच पर धक्का लगने से गिर गए थे। वे पंजाब के फरीदकोट में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। हार पहनाने आए नेताओं की भीड़ में उन्हें धक्का लगा और वे पीछे सोफे पर गिर गए। इससे राजनाथ थोड़ा नाराज दिखे और उन्होंने हार पहनने से इनकार कर दिया। घटना मंगलवार की है। इसका वीडियो अब सामने आया है।
पढ़ें पूरी खबर…
5. महिला ने मरने से पहले तिरुपति बालाजी के नाम किए 9.2 करोड़ रुपए
76 साल की एक महिला ने तिरुपति बालाजी मंदिर को 9.2 करोड़ रुपए दान किए हैं। महिला का नाम डॉ. पर्वतम है और वे चेन्नई की रहने वाली थीं। उनका निधन हो चुका है। मरने से पहले वे अपनी वसीयत लिख गई थीं। उनके परिवार ने 3.2 करोड़ रुपए के डिमांड ड्राफ्ट और 6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट मंदिर को दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- NSE की पूर्व CEO के घर छापे, एक योगी बाबा से कारोबार की जानकारी शेयर करने का आरोप (पढ़ें पूरी खबर)
- कर्नाटक हाईकोर्ट में छात्राओं की गुजारिश- शुक्रवार और रमजान में स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने दें (पढ़ें पूरी खबर)
- कुशीनगर में कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 13 की मौत, हल्दी रस्म के दौरान स्लैब टूटने से हादसा (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन कुछ हटके…
स्टॉक एक्सचेंज का योगी कनेक्शन, प्रमोशन-इंक्रीमेंट तक बाबा की सलाह से हुए
भारत का सबसे बड़ा फाइनेंशियल मार्केट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) कई साल तक एक योगी के इशारे पर चलता रहा। इस योगी को कोई नहीं जानता। NSE की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण का दावा है कि योगीजी कहीं भी प्रकट हो जाते हैं। चित्रा उसी से पूछा करती थीं कि किस कर्मचारी को कितनी रेटिंग देनी है और किसे प्रमोशन देना है। पढ़िए इस कनेक्शन की इनसाइड स्टोरी…
कार्टूनिस्ट की नजर से…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…

ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भीषण तबाही मचाई है। यहां अब तक 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। पहाड़ का मलबा बस्ती पर गिरने से कई घर तबाह हो गए। बताया जाता है कि यहां सिर्फ 3 घंटे में इतनी बारिश हुई, जो आमतौर पर 30 दिन में होती है। इससे घरों और गलियों में पानी घुस गया।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
आज से ठीक 92 साल पहले 1930 में अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबॉग ने प्लूटो की खोज की थी। 11वीं की एक स्टूडेंट ने सुझाव दिया कि रोम में अंधेरे के देवता प्लूटो हैं। यह ग्रह भी अंधेरे में रहता है, इसलिए इसे प्लूटो नाम देना चाहिए। ऐसे इसका नाम तय हो गया। 1992 तक सब ठीक चला। इसके बाद कुछ वैज्ञानिकों ने कहा कि प्लूटो बहुत छोटा है। चांद से भी बहुत छोटा। इसलिए इसे ग्रह नहीं माना जा सकता। 2006 तक प्लूटो को सौरमंडल के नौ ग्रहों में गिना गया। इसके बाद ग्रहों की नई परिभाषा के मुताबिक, इससे यह तमगा छीन लिया गया। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
कैसा लगा आज का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।
Hindi NewsNationalDainik Bhaskar Latest News Headlines: IED Delhi Seemapuri NSG And PM Modi Punjab Election26 मिनट पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकवीडियोनमस्कार,पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी के ‘यूपी-बिहार के भइया’ वाले बयान के जवाब में PM मोदी ने क्यों किया संत रविदास का जिक्र और निजी सेक्टर में 75% आरक्षण पर क्या है सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले में दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।PM मोदी महाराष्ट्र के ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो रेलवे लाइन देश को समर्पित करेंगे।रूस-यूक्रेन तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेलारूस के राष्ट्रपति से मिलेंगे।5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. दिल्ली में बंद घर से मिली IED, किराए से रह रहे 3-4 युवक फरारपंजाब में वोटिंग से दो दिन पहले दिल्ली के सीमापुरी में एक घर से IED मिली है। यहां के एक घर में पुलिस की स्पेशल सेल ने छापा मारा था। इस घर में 3-4 लड़के किराए से रह रहे थे। ये सभी फरार हो गए। घर की तलाशी के दौरान एक बैग में IED बरामद हुई। इसके बाद मौके पर बम स्क्वॉड के साथ नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के जवान भी पहुंच गए।पढ़ें पूरी खबर…2. चन्नी को मोदी का जवाब- संत रविदास यूपी के थे, उन्हें निकाल दोगे?PM नरेंद्र मोदी ने पंजाब के अबोहर में CM चरणजीत सिंह के ‘यूपी-बिहार के भइया’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास बनारस में पैदा हुए थे। कांग्रेस कहती है कि यूपी-बिहार के भइयों को घुसने नहीं देंगे। क्या संत रविदास जी को भी निकाल दोगे। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार में हुआ था।पढ़ें पूरी खबर…3. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के निजी सेक्टर में 75% आरक्षण से रोक हटाईसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के निजी सेक्टर में 75% आरक्षण पर बड़ा फैसला सुनाया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने यह कानून लागू करने पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्टे हटाते हुए हाईकोर्ट को 4 हफ्ते में मामले का निपटारा करने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि इस दौरान सरकार एक्ट का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई नहीं करेगी।पढ़ें पूरी खबर…4. प्रचार के दौरान धक्कामुक्की में गिरे राजनाथ, नाराजगी में नहीं पहना हाररक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को मंच पर धक्का लगने से गिर गए थे। वे पंजाब के फरीदकोट में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। हार पहनाने आए नेताओं की भीड़ में उन्हें धक्का लगा और वे पीछे सोफे पर गिर गए। इससे राजनाथ थोड़ा नाराज दिखे और उन्होंने हार पहनने से इनकार कर दिया। घटना मंगलवार की है। इसका वीडियो अब सामने आया है।पढ़ें पूरी खबर…5. महिला ने मरने से पहले तिरुपति बालाजी के नाम किए 9.2 करोड़ रुपए76 साल की एक महिला ने तिरुपति बालाजी मंदिर को 9.2 करोड़ रुपए दान किए हैं। महिला का नाम डॉ. पर्वतम है और वे चेन्नई की रहने वाली थीं। उनका निधन हो चुका है। मरने से पहले वे अपनी वसीयत लिख गई थीं। उनके परिवार ने 3.2 करोड़ रुपए के डिमांड ड्राफ्ट और 6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट मंदिर को दिए हैं।पढ़ें पूरी खबर…कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…NSE की पूर्व CEO के घर छापे, एक योगी बाबा से कारोबार की जानकारी शेयर करने का आरोप (पढ़ें पूरी खबर)कर्नाटक हाईकोर्ट में छात्राओं की गुजारिश- शुक्रवार और रमजान में स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने दें (पढ़ें पूरी खबर)कुशीनगर में कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 13 की मौत, हल्दी रस्म के दौरान स्लैब टूटने से हादसा (पढ़ें पूरी खबर)खबर लेकिन कुछ हटके…स्टॉक एक्सचेंज का योगी कनेक्शन, प्रमोशन-इंक्रीमेंट तक बाबा की सलाह से हुएभारत का सबसे बड़ा फाइनेंशियल मार्केट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) कई साल तक एक योगी के इशारे पर चलता रहा। इस योगी को कोई नहीं जानता। NSE की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण का दावा है कि योगीजी कहीं भी प्रकट हो जाते हैं। चित्रा उसी से पूछा करती थीं कि किस कर्मचारी को कितनी रेटिंग देनी है और किसे प्रमोशन देना है। पढ़िए इस कनेक्शन की इनसाइड स्टोरी…कार्टूनिस्ट की नजर से…खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…फोटो जो खुद में खबर है…ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भीषण तबाही मचाई है। यहां अब तक 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। पहाड़ का मलबा बस्ती पर गिरने से कई घर तबाह हो गए। बताया जाता है कि यहां सिर्फ 3 घंटे में इतनी बारिश हुई, जो आमतौर पर 30 दिन में होती है। इससे घरों और गलियों में पानी घुस गया।आज के दिन इतिहास में क्या हुआ थाआज से ठीक 92 साल पहले 1930 में अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबॉग ने प्लूटो की खोज की थी। 11वीं की एक स्टूडेंट ने सुझाव दिया कि रोम में अंधेरे के देवता प्लूटो हैं। यह ग्रह भी अंधेरे में रहता है, इसलिए इसे प्लूटो नाम देना चाहिए। ऐसे इसका नाम तय हो गया। 1992 तक सब ठीक चला। इसके बाद कुछ वैज्ञानिकों ने कहा कि प्लूटो बहुत छोटा है। चांद से भी बहुत छोटा। इसलिए इसे ग्रह नहीं माना जा सकता। 2006 तक प्लूटो को सौरमंडल के नौ ग्रहों में गिना गया। इसके बाद ग्रहों की नई परिभाषा के मुताबिक, इससे यह तमगा छीन लिया गया। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…कैसा लगा आज का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।