मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:फौज से परेशान इमरान खान ने की भारतीय सेना की तारीफ, रूसी सैनिकों ने रास्ता रोक रहे यूक्रेनियों पर बरसाईं गोलियां

news image

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; China Plan Crash Video, India Pakistan Kashmir PoK, Aamir Khan The Kashmir Files Movies

3 घंटे पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटर

नमस्कार,
पहले योगियों और ऋषियों के दरबार में आते ही राजा उठकर प्रणाम करते थे। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में यही हुआ। पद्मश्री सम्मान लेने पहुंचे 126 साल के स्वामी शिवानंद के सामने सरकार झुककर खड़ी हो गई। उधर, चीन में दो दशकों का सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ। 30 हजार फीट की ऊंचाई से गिरकर एक विमान पहाड़ियों से टकराया और कुछ ही पलों में 132 लोग जलकर राख हो गए। बस 5 मिनट में देश-दुनिया की ऐसी ही बड़ी खबरें। पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. महिला वर्ल्ड कप में भारत-बांग्‍लादेश का मुकाबला होगा, यह मैच हैमिल्‍टन में खेला जाएगा।
  2. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगी।
  3. भारत और सेशेल्स हिंद महासागर में 10 दिन चलने वाली मिलिट्री एक्सरसाइज शुरू करेंगे।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. स्वामी शिवानंद को मिला पद्मश्री, सम्मान में झुके PM मोदी

126 साल के स्वामी शिवानंद राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को झुककर प्रणाम किया तो PM भी उनके सामने झुक गए। वाराणसी के स्वामी शिवानंद को योग और ध्यान के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री मिला है। इसी इवेंट में CDS जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। उनकी बेटियों ने ये सम्मान लिया। पैराशूटर अवनि लेखरा को पद्मश्री मिला।
पढ़ें पूरी खबर…

2. चुनाव हारे धामी फिर उत्तराखंड के CM बनेंगे, गोवा में सावंत पर मुहर
BJP ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए दोबारा पुष्कर सिंह धामी का नाम तय किया है। वे खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। यह पहली बार है, जब प्रदेश में चुनाव हारने के बाद भी किसी को CM बनाया गया है। दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने वाले भी धामी पहले व्यक्ति हैं। वे बुधवार को शपथ लेंगे। उधर, गोवा में प्रमोद सावंत को विधायक दल का नेता चुना गया है। वे दूसरी बार CM बनेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

3. इमरान बोले- भारतीय सेना करप्ट नहीं, सरकार के काम में दखल नहीं देती
कुर्सी खतरे में आने पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बोल बदल गए हैं। पहले उन्होंने भारत सरकार की तारीफ की। इसके बाद भारतीय सेना की शान में कसीदे गढ़ दिए। कहा कि भारत की सेना करप्ट नहीं है। वह सिविल गवर्नमेंट के काम में दखल नहीं देती। माना जा रहा है कि इसकी आड़ में उन्होंने अपने आर्मी चीफ जनरल बाजवा को सरकार के काम में दखल न देने की नसीहत दी है।
पढ़ें पूरी खबर…

4. चीन में 12 साल का सबसे बड़ा विमान हादसा, 132 लोगों की मौत
चीन के गुआंग्शी में 132 लोगों को ले जा रहा प्लेन पहाड़ियों में क्रैश हो गया। 7 साल पुराना यह विमान चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का था और इसने सोमवार दोपहर उड़ान भरी थी। 71 मिनट बाद यह 30 हजार फीट से 563 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे जा गिरा। हादसे में कोई जिंदा नहीं बचा। इससे पहले चीन में 2010 में एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें 44 लोग मारे गए थे।
पढ़ें पूरी खबर…

5. रूस के हमले में केमिकल प्लांट और शॉपिंग मॉल तबाह, 8 की मौत

यूक्रेन के साथ जंग के 26वें दिन रूस ने दो बड़े हमले किए। पहले अटैक में सूमी के एक केमिकल प्लांट में अमोनिया गैस लीक हो गई। इसके बाद प्लांट के 5 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को हटाया गया है। दूसरा हमला कीव के शॉपिंग मॉल पर हुआ, जहां 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, खेरसॉन में रूसी सैनिकों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ओपन फायर कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट, रद्द किए कानूनों से 86% संगठन खुश थे, किसान अदालत जैसा निकाय बनाने का सुझाव (पढ़ें पूरी खबर)
  2. अफगानिस्तान में मारे गए फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी का परिवार तालिबान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट जाएगा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. पंजाब से राज्यसभा में AAP के 5 चेहरे, 33 साल के राघव सबसे कम उम्र के मेंबर, क्रिकेटर हरभजन और प्रो. संदीप भी लिस्ट में (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन कुछ हटके…
कोरोना के बाद अपनों के बीच दूरी बढ़ी, सुसाइड की इच्छा 67% बढ़ी

दो साल पहले आया कोरोना वायरस दुनिया भर में 60 लाख से ज्यादा जानें ले चुका है। इस बीमारी ने आर्थिक रूप से जितना तोड़ा, उतना ही दिमाग को भी चोट पहुंचाई। परिवार में किसी के संक्रमित होने पर लोगों ने उससे दूरी बना ली। लॉकडाउन के दौरान भारत में ही सुसाइडल बिहेवियर में 67% की बढ़ोतरी हुई है। यहां पढ़िए कोरोना हमारी जिंदगी में क्या बदलाव लाया है।

कार्टूनिस्ट की नजर से…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

फोटो जो खुद में खबर है…

ऑस्ट्रेलिया ने 29 ऐतिहासिक कलाकृतियां भारत सरकार को सौंपी हैं। इनमें भगवान शिव, शक्ति और विष्णु की प्रतिमाएं हैं। ये सभी 9वीं-10वीं शताब्दी की हैं। बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांसा और पीतल की बनीं मूर्तियों का नाता राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से हैं। इनमें कुछ पेंटिंग भी हैं। PM मोदी ने इन्हें देखा और ऑस्ट्रेलियाई PM को शुक्रिया कहा।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
110 साल पहले आज के ही दिन बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर एक नया राज्य बना। इसे बिहार नाम दिया गया। बिहार नाम बौद्ध सन्यासियों के ठहरने की जगह विहार से निकला। ये देश का 12वां राज्य था। 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा (अब ओडिशा) नाम का एक नया राज्य अस्तित्व में आया। 2000 में एक बार फिर बिहार का विभाजन हुआ और झारखंड का जन्म हुआ। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

कैसी लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।

Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; China Plan Crash Video, India Pakistan Kashmir PoK, Aamir Khan The Kashmir Files Movies3 घंटे पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकवीडियोनमस्कार,पहले योगियों और ऋषियों के दरबार में आते ही राजा उठकर प्रणाम करते थे। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में यही हुआ। पद्मश्री सम्मान लेने पहुंचे 126 साल के स्वामी शिवानंद के सामने सरकार झुककर खड़ी हो गई। उधर, चीन में दो दशकों का सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ। 30 हजार फीट की ऊंचाई से गिरकर एक विमान पहाड़ियों से टकराया और कुछ ही पलों में 132 लोग जलकर राख हो गए। बस 5 मिनट में देश-दुनिया की ऐसी ही बड़ी खबरें। पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ…सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजरमहिला वर्ल्ड कप में भारत-बांग्‍लादेश का मुकाबला होगा, यह मैच हैमिल्‍टन में खेला जाएगा।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगी।भारत और सेशेल्स हिंद महासागर में 10 दिन चलने वाली मिलिट्री एक्सरसाइज शुरू करेंगे।5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. स्वामी शिवानंद को मिला पद्मश्री, सम्मान में झुके PM मोदी126 साल के स्वामी शिवानंद राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को झुककर प्रणाम किया तो PM भी उनके सामने झुक गए। वाराणसी के स्वामी शिवानंद को योग और ध्यान के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री मिला है। इसी इवेंट में CDS जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। उनकी बेटियों ने ये सम्मान लिया। पैराशूटर अवनि लेखरा को पद्मश्री मिला।पढ़ें पूरी खबर…2. चुनाव हारे धामी फिर उत्तराखंड के CM बनेंगे, गोवा में सावंत पर मुहरBJP ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए दोबारा पुष्कर सिंह धामी का नाम तय किया है। वे खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। यह पहली बार है, जब प्रदेश में चुनाव हारने के बाद भी किसी को CM बनाया गया है। दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने वाले भी धामी पहले व्यक्ति हैं। वे बुधवार को शपथ लेंगे। उधर, गोवा में प्रमोद सावंत को विधायक दल का नेता चुना गया है। वे दूसरी बार CM बनेंगे।पढ़ें पूरी खबर…3. इमरान बोले- भारतीय सेना करप्ट नहीं, सरकार के काम में दखल नहीं देतीकुर्सी खतरे में आने पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बोल बदल गए हैं। पहले उन्होंने भारत सरकार की तारीफ की। इसके बाद भारतीय सेना की शान में कसीदे गढ़ दिए। कहा कि भारत की सेना करप्ट नहीं है। वह सिविल गवर्नमेंट के काम में दखल नहीं देती। माना जा रहा है कि इसकी आड़ में उन्होंने अपने आर्मी चीफ जनरल बाजवा को सरकार के काम में दखल न देने की नसीहत दी है।पढ़ें पूरी खबर…4. चीन में 12 साल का सबसे बड़ा विमान हादसा, 132 लोगों की मौतचीन के गुआंग्शी में 132 लोगों को ले जा रहा प्लेन पहाड़ियों में क्रैश हो गया। 7 साल पुराना यह विमान चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का था और इसने सोमवार दोपहर उड़ान भरी थी। 71 मिनट बाद यह 30 हजार फीट से 563 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे जा गिरा। हादसे में कोई जिंदा नहीं बचा। इससे पहले चीन में 2010 में एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें 44 लोग मारे गए थे।पढ़ें पूरी खबर…5. रूस के हमले में केमिकल प्लांट और शॉपिंग मॉल तबाह, 8 की मौतयूक्रेन के साथ जंग के 26वें दिन रूस ने दो बड़े हमले किए। पहले अटैक में सूमी के एक केमिकल प्लांट में अमोनिया गैस लीक हो गई। इसके बाद प्लांट के 5 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को हटाया गया है। दूसरा हमला कीव के शॉपिंग मॉल पर हुआ, जहां 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, खेरसॉन में रूसी सैनिकों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ओपन फायर कर दिया।पढ़ें पूरी खबर…कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट, रद्द किए कानूनों से 86% संगठन खुश थे, किसान अदालत जैसा निकाय बनाने का सुझाव (पढ़ें पूरी खबर)अफगानिस्तान में मारे गए फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी का परिवार तालिबान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट जाएगा (पढ़ें पूरी खबर)पंजाब से राज्यसभा में AAP के 5 चेहरे, 33 साल के राघव सबसे कम उम्र के मेंबर, क्रिकेटर हरभजन और प्रो. संदीप भी लिस्ट में (पढ़ें पूरी खबर)खबर लेकिन कुछ हटके…कोरोना के बाद अपनों के बीच दूरी बढ़ी, सुसाइड की इच्छा 67% बढ़ीदो साल पहले आया कोरोना वायरस दुनिया भर में 60 लाख से ज्यादा जानें ले चुका है। इस बीमारी ने आर्थिक रूप से जितना तोड़ा, उतना ही दिमाग को भी चोट पहुंचाई। परिवार में किसी के संक्रमित होने पर लोगों ने उससे दूरी बना ली। लॉकडाउन के दौरान भारत में ही सुसाइडल बिहेवियर में 67% की बढ़ोतरी हुई है। यहां पढ़िए कोरोना हमारी जिंदगी में क्या बदलाव लाया है।कार्टूनिस्ट की नजर से…खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…फोटो जो खुद में खबर है…ऑस्ट्रेलिया ने 29 ऐतिहासिक कलाकृतियां भारत सरकार को सौंपी हैं। इनमें भगवान शिव, शक्ति और विष्णु की प्रतिमाएं हैं। ये सभी 9वीं-10वीं शताब्दी की हैं। बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांसा और पीतल की बनीं मूर्तियों का नाता राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से हैं। इनमें कुछ पेंटिंग भी हैं। PM मोदी ने इन्हें देखा और ऑस्ट्रेलियाई PM को शुक्रिया कहा।आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था110 साल पहले आज के ही दिन बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर एक नया राज्य बना। इसे बिहार नाम दिया गया। बिहार नाम बौद्ध सन्यासियों के ठहरने की जगह विहार से निकला। ये देश का 12वां राज्य था। 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा (अब ओडिशा) नाम का एक नया राज्य अस्तित्व में आया। 2000 में एक बार फिर बिहार का विभाजन हुआ और झारखंड का जन्म हुआ। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…कैसी लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *