![]()
- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar News Headlines; Narendra Modi Putin Meeting, Imran Khan | Ukraine Russia War
43 मिनट पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
- वीडियो
नमस्कार,
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए क्या है भारत का प्लान B, रूस के हमले से अमीरों की नेटवर्थ कम होने का क्या है कनेक्शन, सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- पेगासस स्पाइवेयर से जासूसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा, पहले यह सुनवाई 23 फरवरी को होनी थी।
- कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब पर चल रही सुनवाई में बहस पूरी होगी, कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा है।
- विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना की ‘मिलन’ एक्सरसाइज शुरू होगी, इसमें 40 देशों की नौसेनाएं शामिल होंगी।
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. पुतिन का यूक्रेन पर हमला जारी रखने का ऐलान, नाटो ने दी धमकी

यूक्रेन पर रूस के हमले से दुनिया भर में हलचल है। कई देशों के खिलाफ होने और नाटो की ओर से नतीजा भुगतने की धमकी के बावजूद रूसी सेनाएं आगे बढ़ रही हैं। चेर्नोबिल एटमी ठिकाने पर उनका कब्जा हो गया है। राष्ट्रपति पुतिन ने अभी ऑपरेशन चलाने का ऐलान किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पुतिन ने दुनिया को खतरे में डाल दिया है। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
पढ़ें पूरी खबर…
2. PM मोदी ने पुतिन से बात की, युद्ध रोककर बातचीत शुरू करने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा और देश वापसी का मुद्दा उठाया। साथ ही युद्ध रोककर बातचीत से विवाद सुलझाने की अपील की। दरअसल, यूक्रेन का एयरस्पेस बंद होने से वहां फंसे भारतीयों की वापसी अटक गई है। इसके लिए सरकार ने तय किया है कि भारतीय नागरिकों को पोलैंड के रास्ते देश लाया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर…
3. जंग का असर जेब पर, मुकेश अंबानी को 21 हजार करोड़ का नुकसान
रूस के हमले से बने माहौल ने दुनिया भर के बाजारों में तबाही ला दी है। जंग शुरू होने के 4 से 5 घंटे में ही सबसे अमीर 20 लोगों की संपत्ति 3.11 लाख करोड़ रुपए कम हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान टेस्ला के एलन मस्क को हुआ है। उनकी नेटवर्थ में 1 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। भारत में मुकेश अंबानी को 21 हजार करोड़ और गौतम अडाणी को 9,700 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर…
4. युद्ध के माहौल पर खुशी जताकर फंसे इमरान, दुनिया भर में आलोचना

यूक्रेन में मौत के मंजर के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान रूस पहुंचे। मॉस्को में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसकी दुनिया भर में आलोचना हो रही है। इमरान ने एयरपोर्ट पर अपना स्वागत करने वाले रूसी डेलिगेशन से कहा- क्या वक्त है, जब मैं यहां पहुंचा हूं। यहां बहुत रोमांचक है। इमरान गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट की आस में रूस गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात की।
पढ़ें पूरी खबर…
5. भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया, लगातार 10वीं जीत से पाकिस्तान को पीछे छोड़ा
भारत ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 62 रन से हरा दिया। भारत ने पहले खेलते हुए 200 रनों का टारगेट दिया। ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 137 रन ही बना सकी। इस फॉर्मेट में यह टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत है। उसने 9 जीत के पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान (12 जीत) के नाम है।
पढ़ें पूरी खबर…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- 26 मार्च से शुरू होगा IPL, महाराष्ट्र में खेले जाएंगे लीग स्टेज के 70 मुकाबले; जल्द जारी होगा शेड्यूल (पढ़ें पूरी खबर)
- कसीनो के प्रमोशन में सचिन की फोटो, मास्टर ब्लास्टर ने कहा- लोगों को गुमराह किया गया, कार्रवाई करूंगा (पढ़ें पूरी खबर)
- शिवमोगा हिंसा के दौरान डॉक्टर ने बचाई जान, हॉस्पिटल में भीड़ आते देख मुस्लिम परिवार को कमरे में छिपाया (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन कुछ हटके…
रूस की सुरक्षा के लिए यूक्रेन सबसे जरूरी, पुतिन की मंशा उनकी सत्ता बनी रहे
रूस ने अचानक यूक्रेन के खिलाफ माहौल बनाया और जंग छेड़ दी। सब सोचते रह गए कि ऐसा क्यों हुआ। दरअसल पूरे विवाद के पीछे यूक्रेन की नाटो से जुड़ने की चाहत है। यूक्रेन की रूस के साथ 2200 किमी से ज्यादा लंबी सीमा है। रूस का मानना है कि यूक्रेन के बहाने नाटो की पहुंच उस तक हो सकती है। हमले की और वजहें पढ़िए इस खबर में…
कार्टूनिस्ट की नजर से…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…

यूक्रेन में बने हालात का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ा है। राजधानी कीव समेत कई शहरों में दहशत फैली हुई है। जान बचाने के लिए लोग पोलैंड भाग रहे हैं। इस वजह से कीव की सड़कों पर लंबा जाम लग गया। रूसी हमले में अब तक 10 से ज्यादा सिविलियन मारे गए हैं।

- शेयर बाजार धराशायी होने से निवेशकों को 13.4 लाख करोड़ का घाटा, मार्केट कैप घटकर 242 लाख करोड़ (पढ़ें पूरी खबर)
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का 2001 में आज के ही दिन 92 साल की उम्र में निधन हुआ था। टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन के 99.94 एवरेज का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का एवरेज भी 53.78 रहा है। ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1928 से 1948 तक 20 साल क्रिकेट खेली। 52 टेस्ट के करियर में 10 बार नॉटआउट रहते हुए उन्होंने 6,996 रन बनाए। इसमें 29 शतक और 13 अर्धशतक शामिल थे। ब्रैडमैन के नाम 12 डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
कैसी लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।
Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; Narendra Modi Putin Meeting, Imran Khan | Ukraine Russia War43 मिनट पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकवीडियोनमस्कार,यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए क्या है भारत का प्लान B, रूस के हमले से अमीरों की नेटवर्थ कम होने का क्या है कनेक्शन, सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजरपेगासस स्पाइवेयर से जासूसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा, पहले यह सुनवाई 23 फरवरी को होनी थी।कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब पर चल रही सुनवाई में बहस पूरी होगी, कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा है।विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना की ‘मिलन’ एक्सरसाइज शुरू होगी, इसमें 40 देशों की नौसेनाएं शामिल होंगी।5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. पुतिन का यूक्रेन पर हमला जारी रखने का ऐलान, नाटो ने दी धमकीयूक्रेन पर रूस के हमले से दुनिया भर में हलचल है। कई देशों के खिलाफ होने और नाटो की ओर से नतीजा भुगतने की धमकी के बावजूद रूसी सेनाएं आगे बढ़ रही हैं। चेर्नोबिल एटमी ठिकाने पर उनका कब्जा हो गया है। राष्ट्रपति पुतिन ने अभी ऑपरेशन चलाने का ऐलान किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पुतिन ने दुनिया को खतरे में डाल दिया है। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।पढ़ें पूरी खबर…2. PM मोदी ने पुतिन से बात की, युद्ध रोककर बातचीत शुरू करने की अपीलप्रधानमंत्री मोदी ने देर रात रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा और देश वापसी का मुद्दा उठाया। साथ ही युद्ध रोककर बातचीत से विवाद सुलझाने की अपील की। दरअसल, यूक्रेन का एयरस्पेस बंद होने से वहां फंसे भारतीयों की वापसी अटक गई है। इसके लिए सरकार ने तय किया है कि भारतीय नागरिकों को पोलैंड के रास्ते देश लाया जाएगा।पढ़ें पूरी खबर…3. जंग का असर जेब पर, मुकेश अंबानी को 21 हजार करोड़ का नुकसानरूस के हमले से बने माहौल ने दुनिया भर के बाजारों में तबाही ला दी है। जंग शुरू होने के 4 से 5 घंटे में ही सबसे अमीर 20 लोगों की संपत्ति 3.11 लाख करोड़ रुपए कम हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान टेस्ला के एलन मस्क को हुआ है। उनकी नेटवर्थ में 1 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। भारत में मुकेश अंबानी को 21 हजार करोड़ और गौतम अडाणी को 9,700 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।पढ़ें पूरी खबर…4. युद्ध के माहौल पर खुशी जताकर फंसे इमरान, दुनिया भर में आलोचनायूक्रेन में मौत के मंजर के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान रूस पहुंचे। मॉस्को में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसकी दुनिया भर में आलोचना हो रही है। इमरान ने एयरपोर्ट पर अपना स्वागत करने वाले रूसी डेलिगेशन से कहा- क्या वक्त है, जब मैं यहां पहुंचा हूं। यहां बहुत रोमांचक है। इमरान गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट की आस में रूस गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात की।पढ़ें पूरी खबर…5. भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया, लगातार 10वीं जीत से पाकिस्तान को पीछे छोड़ाभारत ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 62 रन से हरा दिया। भारत ने पहले खेलते हुए 200 रनों का टारगेट दिया। ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 137 रन ही बना सकी। इस फॉर्मेट में यह टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत है। उसने 9 जीत के पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान (12 जीत) के नाम है।पढ़ें पूरी खबर…कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…26 मार्च से शुरू होगा IPL, महाराष्ट्र में खेले जाएंगे लीग स्टेज के 70 मुकाबले; जल्द जारी होगा शेड्यूल (पढ़ें पूरी खबर)कसीनो के प्रमोशन में सचिन की फोटो, मास्टर ब्लास्टर ने कहा- लोगों को गुमराह किया गया, कार्रवाई करूंगा (पढ़ें पूरी खबर)शिवमोगा हिंसा के दौरान डॉक्टर ने बचाई जान, हॉस्पिटल में भीड़ आते देख मुस्लिम परिवार को कमरे में छिपाया (पढ़ें पूरी खबर)खबर लेकिन कुछ हटके…रूस की सुरक्षा के लिए यूक्रेन सबसे जरूरी, पुतिन की मंशा उनकी सत्ता बनी रहेरूस ने अचानक यूक्रेन के खिलाफ माहौल बनाया और जंग छेड़ दी। सब सोचते रह गए कि ऐसा क्यों हुआ। दरअसल पूरे विवाद के पीछे यूक्रेन की नाटो से जुड़ने की चाहत है। यूक्रेन की रूस के साथ 2200 किमी से ज्यादा लंबी सीमा है। रूस का मानना है कि यूक्रेन के बहाने नाटो की पहुंच उस तक हो सकती है। हमले की और वजहें पढ़िए इस खबर में…कार्टूनिस्ट की नजर से…खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…फोटो जो खुद में खबर है…यूक्रेन में बने हालात का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ा है। राजधानी कीव समेत कई शहरों में दहशत फैली हुई है। जान बचाने के लिए लोग पोलैंड भाग रहे हैं। इस वजह से कीव की सड़कों पर लंबा जाम लग गया। रूसी हमले में अब तक 10 से ज्यादा सिविलियन मारे गए हैं।शेयर बाजार धराशायी होने से निवेशकों को 13.4 लाख करोड़ का घाटा, मार्केट कैप घटकर 242 लाख करोड़ (पढ़ें पूरी खबर)आज के दिन इतिहास में क्या हुआ थामहानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का 2001 में आज के ही दिन 92 साल की उम्र में निधन हुआ था। टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन के 99.94 एवरेज का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का एवरेज भी 53.78 रहा है। ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1928 से 1948 तक 20 साल क्रिकेट खेली। 52 टेस्ट के करियर में 10 बार नॉटआउट रहते हुए उन्होंने 6,996 रन बनाए। इसमें 29 शतक और 13 अर्धशतक शामिल थे। ब्रैडमैन के नाम 12 डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…कैसी लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।