यूक्रेन में फंसी फतेहाबाद की सुप्रिया ने मांगी मदद:बोली

news image

फतेहाबाद13 घंटे पहले

​​​​​हरियाणा के फतेहाबाद के गांव भूथन खुर्द की सुप्रिया भी भारत के उन छात्र छात्राओं में से एक है, जो कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंस कर रह गई है। उसने एक वीडियो शेयर कर हरियाणा और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वह कहती है कि 24 फरवरी से लगातार बमबारी हो रही है, वे डरे हुए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्या पता कब चपेट में आ जाएं।

सभी विद्यार्थी परेशान

भूथल खुर्द की सुप्रिया ने वीडियो मैसेज के जरिए अपने परिजनों और सरकार को अपनी पीड़ा बताई है। भास्कर संवाददाता से भी उसने बात की। उसने बताया कि वह यूक्रेन में ओडेसा नेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। उनको तुरंत मदद की जरूरत है। वे युद्ध प्रभावित क्षेत्र में फंसी हैं। उसने कहा कि वे सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं और यहां सभी विद्यार्थी परेशान हैं।

सो भी नहीं पा रहे हैं

सुप्रिया ने कहा कि क्या पता कोई कब बम की चपेट में आ जाएं, उससे पहले उन्हें सुरक्षित निकाला जाए। सरकार रोमानिया, पोलेंड के जरिये विद्यार्थियों को निकालने का दावा कर रही है, लेकिन उन तक अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची है। बमों की आवाज से वे सो तक नहीं पा रहे। वे उस खबर की इंतजार में हैं कि कब यहां से निकलने की सुविधा मिले।

वीडियो में ये बोली सुप्रिया

सुप्रिया ने वीडियो में कहा कि वह यूक्रेन में ओडेसा यूनिवर्सिटी में 5वें वर्ष की छात्रा है। 24 तारीख को साढ़े 5 बजे बमबारी शुरू हुई। मेरे दोस्तों ने यह सुना और मुझे बताया। इसके बाद दोपहर 2 बजे फिर धमाके हुए, जो मैंने अपने कानों से सुने। इसके बाद से हम घबराए हुए हैं। हम सो नहीं पा रहे, खाना-पीना तो भूल गए हैं। बस फोन देखते रहते हैं कि कब कोई मदद उन तक पहुंचेगी।

कोई ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं

हमारे परिजन भी समाचार देखकर तनाव में हैं। भारत सरकार से अपील है कि हमें जल्द से जल्द यहां से निकाला जाए। हमें कहा जा रहा है कि रोमानियां, पोलैंड के रास्ते उन्हें निकाला जाएगा, लेकिन वहां तक ले जाने के लिए अभी तक कोई ट्रांसपोर्ट सुविधा उन्हें नहीं मिली है। मेरे जैसे यहां बहुत से बच्चे फंसे हैं, उनकी जल्द से जल्द सहायता की जाए।

खेती बाड़ी करते हैं पिता

भूथन खुर्द निवासी सुप्रिया के पिता रूलीराम खेती करते हैं। वे भी बेटी की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि हम लगातार सुप्रिया के सम्पर्क में हैं। वीडियो कॉल के माध्यम से रोज़ाना बात हो रही हैं। बेटी घबराई हुई है।

फतेहाबाद13 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियो​​​​​हरियाणा के फतेहाबाद के गांव भूथन खुर्द की सुप्रिया भी भारत के उन छात्र छात्राओं में से एक है, जो कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंस कर रह गई है। उसने एक वीडियो शेयर कर हरियाणा और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वह कहती है कि 24 फरवरी से लगातार बमबारी हो रही है, वे डरे हुए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्या पता कब चपेट में आ जाएं।सभी विद्यार्थी परेशानभूथल खुर्द की सुप्रिया ने वीडियो मैसेज के जरिए अपने परिजनों और सरकार को अपनी पीड़ा बताई है। भास्कर संवाददाता से भी उसने बात की। उसने बताया कि वह यूक्रेन में ओडेसा नेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। उनको तुरंत मदद की जरूरत है। वे युद्ध प्रभावित क्षेत्र में फंसी हैं। उसने कहा कि वे सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं और यहां सभी विद्यार्थी परेशान हैं।सो भी नहीं पा रहे हैंसुप्रिया ने कहा कि क्या पता कोई कब बम की चपेट में आ जाएं, उससे पहले उन्हें सुरक्षित निकाला जाए। सरकार रोमानिया, पोलेंड के जरिये विद्यार्थियों को निकालने का दावा कर रही है, लेकिन उन तक अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची है। बमों की आवाज से वे सो तक नहीं पा रहे। वे उस खबर की इंतजार में हैं कि कब यहां से निकलने की सुविधा मिले।वीडियो में ये बोली सुप्रियासुप्रिया ने वीडियो में कहा कि वह यूक्रेन में ओडेसा यूनिवर्सिटी में 5वें वर्ष की छात्रा है। 24 तारीख को साढ़े 5 बजे बमबारी शुरू हुई। मेरे दोस्तों ने यह सुना और मुझे बताया। इसके बाद दोपहर 2 बजे फिर धमाके हुए, जो मैंने अपने कानों से सुने। इसके बाद से हम घबराए हुए हैं। हम सो नहीं पा रहे, खाना-पीना तो भूल गए हैं। बस फोन देखते रहते हैं कि कब कोई मदद उन तक पहुंचेगी।कोई ट्रांसपोर्ट सुविधा नहींहमारे परिजन भी समाचार देखकर तनाव में हैं। भारत सरकार से अपील है कि हमें जल्द से जल्द यहां से निकाला जाए। हमें कहा जा रहा है कि रोमानियां, पोलैंड के रास्ते उन्हें निकाला जाएगा, लेकिन वहां तक ले जाने के लिए अभी तक कोई ट्रांसपोर्ट सुविधा उन्हें नहीं मिली है। मेरे जैसे यहां बहुत से बच्चे फंसे हैं, उनकी जल्द से जल्द सहायता की जाए।खेती बाड़ी करते हैं पिताभूथन खुर्द निवासी सुप्रिया के पिता रूलीराम खेती करते हैं। वे भी बेटी की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि हम लगातार सुप्रिया के सम्पर्क में हैं। वीडियो कॉल के माध्यम से रोज़ाना बात हो रही हैं। बेटी घबराई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *