![]()
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Rampur
- Fatal Attack On The Witness Of Lakhimpur Kheri Incident BJP Leader Shot A Pistol In The Mouth In Rampur, The Victim Said Threatened To Shoot If He Testified
रामपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
रामपुर में लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य गवाह हरदीप सिंह पर जानलेवा हमले का मामला उलझ गया है। इस घटना को एक तरफ पुलिस सड़क हादसा बता रही है, वहीं रालोद नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट करके कहा- इसीलिए योगी जी टेनी के बेटे की बेल चाहते थे। आरोपी BJP नेता मेहर सिंह इसे झूठा आरोप बता रहे हैं। इस मामले में भाजपा नेता समेत 2 नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया गया है।
जान से मारने की धमकी और गालीगलौज का आरोप
भुकसौरा गांव के रहने वाले हरदीप सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम वह गुरुद्वारे में मत्था टेककर वापस घर की तरफ जा रहे थे। नवाबगंज रोड पर किंग विला होटल के पास अहरौला गांव निवासी भाजपा नेता मेहर सिंह देयोल, महेश गार्डन निवासी सर्वजीत सिंह घुम्मन और तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। हरदीप सिंह का आरोप है कि भाजपा नेता मेहर सिंह देयोल ने उनके मुंह पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल मारी, जिससे वह घायल हो गया। उन्हें लखीमपुर खीरी कांड में गवाही देने पर सीधे सिर में गोली मार देने की धमकी दी।

वकील प्रशांत भूषण ने किया था ट्वीट।
भाजपा नेता बोले, झूठी घटना, सारे आरोप गलत
भाजपा नेता मेहर सिंह देओल का कहना है कि उनकी बदकिस्मती रही की, वह गुरुद्वारे से लौटते वक्त झगड़ा होते हुए देखा, तो लड़कों का झगड़ा बचाने बीच में चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि झगड़े में टीआरपी बढ़ाने के लिए उनका नाम लिया जा रहा है। मेहर सिंह का कहना है कि भाजपा के वो कार्यकर्ता हैं। उनके पास कोई पद नहीं है।

आरोपी भाजपा नेता मेहर सिंह देओल। मेहर सिंह रामपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व जिला महामंत्री है।
जयंत चौधरी ने बोला सरकार पर हमला
इस घटना को लेकर वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं जयंत चौधरी ने रमन नाम के एक यूजर का ट्वीट रीट्वीट करके यूपी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, इस घटना को पुलिस सड़क हादसा बता रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अंकित मित्तल ने कहा कि यह रोडरेज की घटना है। इस घटना का लखीमपुर कांड से कोई संबंध नहीं है।

लखीमपुर कांड में रामपुर के हैं चार गवाह
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा से जुड़े लखीमपुर कांड में रामपुर के चार मुख्य गवाह हैं। इनके नाम सपा नेता तेजिंदर सिंह विर्क, हरदीप सिंह, गुरजीत सिंह कोटिया और हरपाल सिंह हैं।

लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य गवाह दिलजोत पर भी किया गया था हमला।
पहले मुख्य गवाह दिलजोत पर किया गया था हमला
इसके पहले भी लखीमपुर कांड के गवाह दिलजोत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। तिकुनिया कांड के मुख्य गवाह दिलजोत पर तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के कड़िया डांगा चौराहे पर हमला किया गया था। दिलजोत अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से चीनी मिल बेलरायां गन्ना लेकर जा रहा था। वहीं, डांगा चौराहे के पास भाजपा का विजय जुलूस निकल रहा था। रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण जुलूस निकलने में देरी होने से भाजपा कार्यकर्ता दिलजोत पर भड़क गए। उन लोगों ने ट्रैक्टर को रोक कर दिलजोत सिंह की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में दिलजोत सिंह का सिर फट गया था।

लखीमपुर कांड के बाद जलाई गई थी गाड़ी।
लखीमपुर में क्या हुआ था?
लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर 2021 की दोपहर करीब तीन बजे किसान भारी मात्रा में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाड़ियां (थार जीप, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो) किसानों को रौंदते चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई। घटना के बाद उप मुख्यमंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया था। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचला था।
Hindi NewsLocalUttar pradeshRampurFatal Attack On The Witness Of Lakhimpur Kheri Incident BJP Leader Shot A Pistol In The Mouth In Rampur, The Victim Said Threatened To Shoot If He Testifiedरामपुर2 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोरामपुर में लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य गवाह हरदीप सिंह पर जानलेवा हमले का मामला उलझ गया है। इस घटना को एक तरफ पुलिस सड़क हादसा बता रही है, वहीं रालोद नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट करके कहा- इसीलिए योगी जी टेनी के बेटे की बेल चाहते थे। आरोपी BJP नेता मेहर सिंह इसे झूठा आरोप बता रहे हैं। इस मामले में भाजपा नेता समेत 2 नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया गया है।जान से मारने की धमकी और गालीगलौज का आरोपभुकसौरा गांव के रहने वाले हरदीप सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम वह गुरुद्वारे में मत्था टेककर वापस घर की तरफ जा रहे थे। नवाबगंज रोड पर किंग विला होटल के पास अहरौला गांव निवासी भाजपा नेता मेहर सिंह देयोल, महेश गार्डन निवासी सर्वजीत सिंह घुम्मन और तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। हरदीप सिंह का आरोप है कि भाजपा नेता मेहर सिंह देयोल ने उनके मुंह पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल मारी, जिससे वह घायल हो गया। उन्हें लखीमपुर खीरी कांड में गवाही देने पर सीधे सिर में गोली मार देने की धमकी दी।वकील प्रशांत भूषण ने किया था ट्वीट।भाजपा नेता बोले, झूठी घटना, सारे आरोप गलतभाजपा नेता मेहर सिंह देओल का कहना है कि उनकी बदकिस्मती रही की, वह गुरुद्वारे से लौटते वक्त झगड़ा होते हुए देखा, तो लड़कों का झगड़ा बचाने बीच में चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि झगड़े में टीआरपी बढ़ाने के लिए उनका नाम लिया जा रहा है। मेहर सिंह का कहना है कि भाजपा के वो कार्यकर्ता हैं। उनके पास कोई पद नहीं है।आरोपी भाजपा नेता मेहर सिंह देओल। मेहर सिंह रामपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व जिला महामंत्री है।जयंत चौधरी ने बोला सरकार पर हमलाइस घटना को लेकर वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं जयंत चौधरी ने रमन नाम के एक यूजर का ट्वीट रीट्वीट करके यूपी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, इस घटना को पुलिस सड़क हादसा बता रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अंकित मित्तल ने कहा कि यह रोडरेज की घटना है। इस घटना का लखीमपुर कांड से कोई संबंध नहीं है।लखीमपुर कांड में रामपुर के हैं चार गवाहकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा से जुड़े लखीमपुर कांड में रामपुर के चार मुख्य गवाह हैं। इनके नाम सपा नेता तेजिंदर सिंह विर्क, हरदीप सिंह, गुरजीत सिंह कोटिया और हरपाल सिंह हैं।लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य गवाह दिलजोत पर भी किया गया था हमला।पहले मुख्य गवाह दिलजोत पर किया गया था हमलाइसके पहले भी लखीमपुर कांड के गवाह दिलजोत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। तिकुनिया कांड के मुख्य गवाह दिलजोत पर तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के कड़िया डांगा चौराहे पर हमला किया गया था। दिलजोत अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से चीनी मिल बेलरायां गन्ना लेकर जा रहा था। वहीं, डांगा चौराहे के पास भाजपा का विजय जुलूस निकल रहा था। रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण जुलूस निकलने में देरी होने से भाजपा कार्यकर्ता दिलजोत पर भड़क गए। उन लोगों ने ट्रैक्टर को रोक कर दिलजोत सिंह की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में दिलजोत सिंह का सिर फट गया था।लखीमपुर कांड के बाद जलाई गई थी गाड़ी।लखीमपुर में क्या हुआ था?लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर 2021 की दोपहर करीब तीन बजे किसान भारी मात्रा में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाड़ियां (थार जीप, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो) किसानों को रौंदते चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई। घटना के बाद उप मुख्यमंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया था। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचला था।