![]()
- Hindi News
- Business
- Former MD Of Bharatpe Said 1000 People Will Get Employment If I Invest 10 Crores In Business
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

वित्तीय अनियमित्ताओं के आरोप में भारत-पे की मैनेजिंग डायरेक्टर की कुर्सी गंवाने वाले अश्नीर ग्रोवर इन दिनों डायनिंग टेबल को लेकर चर्चा में हैं। बिजनेस न्यूज कंपनी ब्लूमबर्ग ने दावा किया था कि अशनीर का परिवार 10 करोड़ की डायनिंग टेबल पर खाना खाता है। इस पर अश्नीर ने सफाई दी है कि मेरे पास न तो ऐसे कोई टेबल है और न ही ऐसे डायनिंग टेबल खरीदने का मेरा इरादा है।
पूरी खबर पढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लीजिए…

भारतपे के पूर्व प्रबंध निदेशक अश्नीर ग्रोवर ने ट्वीट करके कहा- मेरे पास अब तक की सबसे महंगी टेबल का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं है। न ही मेरा ऐसा करने का इरादा है। मैं व्यापार में पैसा निवेश करके रोजगार पैदा करूंगा। मैं व्यापार में 10 करोड़ रुपए लगाऊंगा और 1,000 लोगों के लिए रोजगार पैदा करूंगा, ताकि वे अपने लिए सम्मानजनक भोजन कमा सकें। उन्होंने न्यूज वेबसाइट पर कमेंट किया- झूठ के लिए मत गिरो, आप अपनी विश्वसनीयता खो देंगे। अपने ट्वीट में ग्रोवर ने घर की डाइनिंग टेबल भी पोस्ट की है।
ब्लूमबर्ग ने कहा था कि अश्नीर ग्रोवर ने एक डाइनिंग टेबल पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए। भारतपे के सह-संस्थापक ने कहा कि उनकी डाइनिंग टेबल उस राशि का 0.5 प्रतिशत भी नहीं थी।
पिछले हफ्ते दिया था इस्तीफा
अशनीर ग्रोवर ने पिछले हफ्ते ही भरतपे से इस्तीफा दे दिया था। फिनटेक फर्म भारतपे ने पिछले महीने अश्नीर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को कथित वित्तीय अनियमितताओं को लगाकर बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अश्नीर ग्रोवर ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया। ग्रोवर दंपति ने खुद पर लगे सभी आरोपों को जूठा करार दिया है।
Hindi NewsBusinessFormer MD Of Bharatpe Said 1000 People Will Get Employment If I Invest 10 Crores In Businessनई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकवित्तीय अनियमित्ताओं के आरोप में भारत-पे की मैनेजिंग डायरेक्टर की कुर्सी गंवाने वाले अश्नीर ग्रोवर इन दिनों डायनिंग टेबल को लेकर चर्चा में हैं। बिजनेस न्यूज कंपनी ब्लूमबर्ग ने दावा किया था कि अशनीर का परिवार 10 करोड़ की डायनिंग टेबल पर खाना खाता है। इस पर अश्नीर ने सफाई दी है कि मेरे पास न तो ऐसे कोई टेबल है और न ही ऐसे डायनिंग टेबल खरीदने का मेरा इरादा है।पूरी खबर पढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लीजिए…भारतपे के पूर्व प्रबंध निदेशक अश्नीर ग्रोवर ने ट्वीट करके कहा- मेरे पास अब तक की सबसे महंगी टेबल का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं है। न ही मेरा ऐसा करने का इरादा है। मैं व्यापार में पैसा निवेश करके रोजगार पैदा करूंगा। मैं व्यापार में 10 करोड़ रुपए लगाऊंगा और 1,000 लोगों के लिए रोजगार पैदा करूंगा, ताकि वे अपने लिए सम्मानजनक भोजन कमा सकें। उन्होंने न्यूज वेबसाइट पर कमेंट किया- झूठ के लिए मत गिरो, आप अपनी विश्वसनीयता खो देंगे। अपने ट्वीट में ग्रोवर ने घर की डाइनिंग टेबल भी पोस्ट की है।ब्लूमबर्ग ने कहा था कि अश्नीर ग्रोवर ने एक डाइनिंग टेबल पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए। भारतपे के सह-संस्थापक ने कहा कि उनकी डाइनिंग टेबल उस राशि का 0.5 प्रतिशत भी नहीं थी।पिछले हफ्ते दिया था इस्तीफाअशनीर ग्रोवर ने पिछले हफ्ते ही भरतपे से इस्तीफा दे दिया था। फिनटेक फर्म भारतपे ने पिछले महीने अश्नीर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को कथित वित्तीय अनियमितताओं को लगाकर बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अश्नीर ग्रोवर ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया। ग्रोवर दंपति ने खुद पर लगे सभी आरोपों को जूठा करार दिया है।