अपने जरुरी दस्‍तावेजों को डिजी लॉकर पर रख सकते हैं सुरक्षित, जानिए अपलोड करने का प्रोसेस

news image

किसी व्यक्ति के आधार नंबर से जुड़ा डिजी लॉकर ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने दस्तावेज़ों को संग्हीत करने के लिए 1GB क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है। यहां दस्‍तावेज सुरक्षित रहता है, क्‍योंकि सभी सूचनाओं के लिए 256-बिट सिक्योर सॉकेट लेयर का इस्‍तेमाल किया जाता है।

आज के समय में फोन में या घर पर अपने जरुरी दस्‍तावेज संभालकर रख पाना थोड़ा मुश्किल सा है। क्‍योंकि अगर आपको फोन खो गया और यह किसी गलत व्‍यक्ति के हाथ लग गया तो वह इसका मिसयूज कर सकता है। वहीं घर पर रखने पर ऐसा हो सकता है कि आपके जरुरी दस्‍तावेज खो जाएं।

इन्‍हीं समस्‍याओं को लेकर डिजिटल रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कार पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि जैसे आधिकारिक दस्तावेजों को रखने के लिए सरकार द्वारा जनता के लिए क्लाउड-आधारित ऐप डिजी लॉकर बनाया गया है। इस ऐप में दस्‍तावेज अपलोड हो जाने से आप अपने दस्‍तावेज को साथ ले जाने के बजाय घर में संभालकर रख सकते हैं। साथ ही अगर कोई जरुरत पड़ती है तो डिजी लॉकर की मदद से दिखा सकते हैं।

किसी व्यक्ति के आधार नंबर से जुड़ा डिजी लॉकर ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने दस्तावेज़ों को संग्हीत करने के लिए 1GB क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है। क्लाउड स्टोरेज सुरक्षित है क्योंकि यह प्रेषित सभी सूचनाओं के लिए 256-बिट सिक्योर सॉकेट लेयर (एसएसएल) एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है।

डिजी लॉकर में अकाउंट कैसे बनाएं

  • सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अब साइनअप का विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी आदि सबमिट करें और अपना बनाया गया पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपके दिए गए नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • अब आप ओटीपी या फिंगरप्रिंट विकल्प का उपयोग करके प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड बनाकर लॉग इन कर सकेंगे।

डिजी लॉकर पर दस्तावेज कैसे करें अपलोड

  • डिजी लॉकर पर दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए, सबसे पहले डिजी लॉकर ऐप डाउनलोड करना होगा और लॉग इन करना होगा।
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद सबसे पहले अपलोड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करना होगा और फिर अपलोड आइकन पर क्लिक करें।
  • अब, स्थानीय ड्राइव से फ़ाइल ढूंढें और अपलोड करने के लिए ‘ओपन’ चुनें।
  • अपलोड की गई फाइल को कटैगरी में डालने के लिए ‘सेलेक्ट डॉक टाइप’ पर क्लिक करें। यहां सभी दस्तावेज एक साथ दिखाई देंगे।
  • इसके बाद सेव पर क्लिक करें। आप चाहें तो फाइल का नाम भी बदल सकते हैं।

किसी व्यक्ति के आधार नंबर से जुड़ा डिजी लॉकर ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने दस्तावेज़ों को संग्हीत करने के लिए 1GB क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है। यहां दस्‍तावेज सुरक्षित रहता है, क्‍योंकि सभी सूचनाओं के लिए 256-बिट सिक्योर सॉकेट लेयर का इस्‍तेमाल किया जाता है। आज के समय में फोन में या घर पर अपने जरुरी दस्‍तावेज संभालकर रख पाना थोड़ा मुश्किल सा है। क्‍योंकि अगर आपको फोन खो गया और यह किसी गलत व्‍यक्ति के हाथ लग गया तो वह इसका मिसयूज कर सकता है। वहीं घर पर रखने पर ऐसा हो सकता है कि आपके जरुरी दस्‍तावेज खो जाएं। इन्‍हीं समस्‍याओं को लेकर डिजिटल रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कार पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि जैसे आधिकारिक दस्तावेजों को रखने के लिए सरकार द्वारा जनता के लिए क्लाउड-आधारित ऐप डिजी लॉकर बनाया गया है। इस ऐप में दस्‍तावेज अपलोड हो जाने से आप अपने दस्‍तावेज को साथ ले जाने के बजाय घर में संभालकर रख सकते हैं। साथ ही अगर कोई जरुरत पड़ती है तो डिजी लॉकर की मदद से दिखा सकते हैं। किसी व्यक्ति के आधार नंबर से जुड़ा डिजी लॉकर ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने दस्तावेज़ों को संग्हीत करने के लिए 1GB क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है। क्लाउड स्टोरेज सुरक्षित है क्योंकि यह प्रेषित सभी सूचनाओं के लिए 256-बिट सिक्योर सॉकेट लेयर (एसएसएल) एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है। डिजी लॉकर में अकाउंट कैसे बनाएं सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।अब साइनअप का विकल्प पर क्लिक करें।इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी आदि सबमिट करें और अपना बनाया गया पासवर्ड दर्ज करें।आपके दिए गए नंबर पर ओटीपी आएगा।अब आप ओटीपी या फिंगरप्रिंट विकल्प का उपयोग करके प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।इसके बाद आप अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड बनाकर लॉग इन कर सकेंगे। डिजी लॉकर पर दस्तावेज कैसे करें अपलोड डिजी लॉकर पर दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए, सबसे पहले डिजी लॉकर ऐप डाउनलोड करना होगा और लॉग इन करना होगा।ऐप डाउनलोड होने के बाद सबसे पहले अपलोड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करना होगा और फिर अपलोड आइकन पर क्लिक करें।अब, स्थानीय ड्राइव से फ़ाइल ढूंढें और अपलोड करने के लिए ‘ओपन’ चुनें।अपलोड की गई फाइल को कटैगरी में डालने के लिए ‘सेलेक्ट डॉक टाइप’ पर क्लिक करें। यहां सभी दस्तावेज एक साथ दिखाई देंगे।इसके बाद सेव पर क्लिक करें। आप चाहें तो फाइल का नाम भी बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *