इरफान पठान ने बोला अल्लू अर्जुन का डायलॉग तो फैन्स ने कहा

इरफान पठान ने बोला अल्लू अर्जुन का डायलॉग तो फैन्स ने कहा

news image

इरफान पठान ने बोला अल्लू अर्जुन का डायलॉग तो फैन्स ने कहा- 'पुष्पा 2' में ट्राई करो

इरफान पठान ने बोला अल्लू अर्जुन का पुष्पा का डायलॉग

नई दिल्ली :

इन दिनों अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ का जादू हर ओर चल रहा है. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम में रिलीज हो चुकी है. इसके हिंदी वर्जन ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई है और हिंदी भाषी राज्यों में भी अल्लू अर्जुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली है. बेशक पुष्पा का अगला पार्ट रिलीज होने में अभी थोड़ा समय है, लेकिन इसकी दीवानगी जमकर देखन को मिल रही है. अब मशहूर क्रिकेट खिलाडी इरफान पठान ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूरी तरह डूबकर पुष्पा का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं. 

हालांकि इस वीडियो में इरफान पठान सिर्फ पुष्पा के हिंदी डायलॉग पर लिपसिंग ही कर रहे हैं. इस वीडियो में इरफान पठान कह रहे हैं, ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लार समझे क्या, फायर है मैं. झुकूंगा नहीं.’ इस वीडियो को शेयर करते हुए इरफान पठान ने लिखा है, ‘फायर है मैं.’ इस वीडियो पर फैन्स बहुत ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं. इरफान पठान के इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, ‘पुष्पा 2 में ट्राई करो आप.’ एक फैन ने लिखा है, ‘भाई एक्सरसाइझ और फील्डिंग के टाइम झुकने का भाई.’

पुष्पा फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल लीड रोल में नजर आए. फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का एक स्पेशल सॉन्ग भी है, जिसे खूब पसंद किया गया है. अब ‘पुष्पा 2’ का इंतजार है.

तमिल सिनेमा के लिए अच्छी खबर, फिल्म ‘जय भीम’ का एक दृश्य ‘ऑस्कर’ के यूट्यूब चैनल पर आया

इरफान पठान ने बोला अल्लू अर्जुन का पुष्पा का डायलॉगनई दिल्ली : इन दिनों अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ का जादू हर ओर चल रहा है. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम में रिलीज हो चुकी है. इसके हिंदी वर्जन ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई है और हिंदी भाषी राज्यों में भी अल्लू अर्जुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली है. बेशक पुष्पा का अगला पार्ट रिलीज होने में अभी थोड़ा समय है, लेकिन इसकी दीवानगी जमकर देखन को मिल रही है. अब मशहूर क्रिकेट खिलाडी इरफान पठान ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूरी तरह डूबकर पुष्पा का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में इरफान पठान सिर्फ पुष्पा के हिंदी डायलॉग पर लिपसिंग ही कर रहे हैं. इस वीडियो में इरफान पठान कह रहे हैं, ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लार समझे क्या, फायर है मैं. झुकूंगा नहीं.’ इस वीडियो को शेयर करते हुए इरफान पठान ने लिखा है, ‘फायर है मैं.’ इस वीडियो पर फैन्स बहुत ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं. इरफान पठान के इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, ‘पुष्पा 2 में ट्राई करो आप.’ एक फैन ने लिखा है, ‘भाई एक्सरसाइझ और फील्डिंग के टाइम झुकने का भाई.’पुष्पा फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल लीड रोल में नजर आए. फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का एक स्पेशल सॉन्ग भी है, जिसे खूब पसंद किया गया है. अब ‘पुष्पा 2’ का इंतजार है.तमिल सिनेमा के लिए अच्छी खबर, फिल्म ‘जय भीम’ का एक दृश्य ‘ऑस्कर’ के यूट्यूब चैनल पर आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *