
Bharat Malhotra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Dec 19, 2021, 12:21 AM
किदांबी श्रीकांत ने लक्ष्य सेन को 69 मिनट तक चले मुकाबले में हराया। तीन गेम तक खिंचे मुकाबले में किदांबी पहला गेम हार गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
![]()
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हमवतन लक्ष्य से को 17-21, 21-14 और 21-17 से हराकर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में किदांबी पहला गेम हारे लेकिन बाकी दो गेम जीतकर वह खिताबी मुकाबले में पहुंचे। पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। शनिवार को स्पेन के हुएलावे में हुए मुकाबले में श्रीकांत ने कमाल का खेल दिखाया।
दुनिया के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी ने दमदार वापसी की। वह पहला गेम 17-21 से हार गए थे। लेकिन 69 मिनट तक चले मुकाबले में अंत में वह विजेता बनकर सामने आए। आखिरी गेम तक दोनों में कड़ा मुकाबला चल रहा था। लेकिन सेन ने अहम मौकों पर कुछ गलतियां कीं जिसका खमियाजा उन्होंने भुगता। लक्ष्य सेन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। यह उनकी पहली ही वर्ल्ड चैंपियनशिप थी।
20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने शुरुआत अच्छी की और पहले गेम में 11-8 की बढ़त बना ली। लेकिन किदांबी ने वापसी की और एक समय पर स्कोर 17-17 हो गया था।
हालांकि सेन ने यहां चूक नहीं की और 12वीं वरीयता प्राप्त किदांबी को गलतियां करने पर मजबूर किया। किदांबी उस दबाव को झेल नहीं पाए और पहला गेम सेन ने 21-17 से जीत लिया।
दूसरे गेम में भी लक्ष्य आगे चल रहे थे। और ऐसा लग रहा था कि सीनियर किदांबी का सफर समाप्त होने वाला है। सेन एक वक्त पर 8-4 से आगे थे। लेकिन यहां से किदांबी ने लय पकड़नी शुरू की। लक्ष्य की कुछ गलतियों ने उनका काम आसान किया। ब्रेक तक किदांबी 11-9 से आगे थे।
किदांबी रफ्तार पकड़ते गए और उन्होंने अपनी बढ़त 16-12 कर ली। सेन ने वापसी की कोशिश की लेकिन किदांबी ने पकड़ ढीली नहीं होने दी और गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया।
अब मैच निर्णायक गेम में पहुंच गया था। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था। स्कोर लाइन 7-7 थी। दोनों के बीच कमाल की रैलियां हो रही थीं। लेकिन ब्रेक तक लक्ष्य सेन 11-8 से आगे थे। पर मैच अभी पलटना बाकी था। छोर बदले जाने के बाद श्रीकांत ने दमदार खेल दिखाया और स्कोर को पहले 13-13 से बराबर किया और जल्द ही बढ़त हासिल करते हुए स्कोर को 19-16 से अपने पक्ष में कर लिया। आखिर में उन्होंने खुद पर संयम रखा और मैच अपने नाम कर लिया।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : kidambi srikanth becomes first indian to entering the mens single final of world badminton championship
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Bharat Malhotra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Dec 19, 2021, 12:21 AMकिदांबी श्रीकांत ने लक्ष्य सेन को 69 मिनट तक चले मुकाबले में हराया। तीन गेम तक खिंचे मुकाबले में किदांबी पहला गेम हार गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।स्पेनभारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हमवतन लक्ष्य से को 17-21, 21-14 और 21-17 से हराकर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में किदांबी पहला गेम हारे लेकिन बाकी दो गेम जीतकर वह खिताबी मुकाबले में पहुंचे। पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। शनिवार को स्पेन के हुएलावे में हुए मुकाबले में श्रीकांत ने कमाल का खेल दिखाया।दुनिया के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी ने दमदार वापसी की। वह पहला गेम 17-21 से हार गए थे। लेकिन 69 मिनट तक चले मुकाबले में अंत में वह विजेता बनकर सामने आए। आखिरी गेम तक दोनों में कड़ा मुकाबला चल रहा था। लेकिन सेन ने अहम मौकों पर कुछ गलतियां कीं जिसका खमियाजा उन्होंने भुगता। लक्ष्य सेन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। यह उनकी पहली ही वर्ल्ड चैंपियनशिप थी। 20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने शुरुआत अच्छी की और पहले गेम में 11-8 की बढ़त बना ली। लेकिन किदांबी ने वापसी की और एक समय पर स्कोर 17-17 हो गया था। हालांकि सेन ने यहां चूक नहीं की और 12वीं वरीयता प्राप्त किदांबी को गलतियां करने पर मजबूर किया। किदांबी उस दबाव को झेल नहीं पाए और पहला गेम सेन ने 21-17 से जीत लिया। दूसरे गेम में भी लक्ष्य आगे चल रहे थे। और ऐसा लग रहा था कि सीनियर किदांबी का सफर समाप्त होने वाला है। सेन एक वक्त पर 8-4 से आगे थे। लेकिन यहां से किदांबी ने लय पकड़नी शुरू की। लक्ष्य की कुछ गलतियों ने उनका काम आसान किया। ब्रेक तक किदांबी 11-9 से आगे थे। किदांबी रफ्तार पकड़ते गए और उन्होंने अपनी बढ़त 16-12 कर ली। सेन ने वापसी की कोशिश की लेकिन किदांबी ने पकड़ ढीली नहीं होने दी और गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया। अब मैच निर्णायक गेम में पहुंच गया था। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था। स्कोर लाइन 7-7 थी। दोनों के बीच कमाल की रैलियां हो रही थीं। लेकिन ब्रेक तक लक्ष्य सेन 11-8 से आगे थे। पर मैच अभी पलटना बाकी था। छोर बदले जाने के बाद श्रीकांत ने दमदार खेल दिखाया और स्कोर को पहले 13-13 से बराबर किया और जल्द ही बढ़त हासिल करते हुए स्कोर को 19-16 से अपने पक्ष में कर लिया। आखिर में उन्होंने खुद पर संयम रखा और मैच अपने नाम कर लिया।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : kidambi srikanth becomes first indian to entering the mens single final of world badminton championshipHindi News from Navbharat Times, TIL Network
