
21 दिसंबर को अहमदाबाद में छात्र और आप कार्यकर्ता भाजपा हेडक्वार्टर के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Written By Edited By अंकित ओझा
अहमदाबाद

गुजरात सरकार द्वारा क्लरिकल स्टाफ के लिए कराई गई परीक्षा में कथित पेपर लीक का विरोध प्रदर्शन करने वाले कई छात्र भी इन दिनों जेल में दिन काट रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में भाजपा हेडक्वार्टर के सामने विरोध प्रदर्शन किया था इसके बाद उनपर आईपीसी की धारा 22 के तहत केस दर्ज कर लिया गया। महामारी कानून के उल्लंघन का भी केस दर्ज किया गया।
कुल 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 10 छात्र भी शामिल हैं। इनमें से 65 लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप भी हैं। इन सभी को साबरमती सेंट्रल जेल में रखा गया है। 28 महिला आरोपियों को जमानत मिल गई है औऱ उन्हें जल्दी ही जेल से रिहा किया जा सकता है।
अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में 6 आरोपी 18 से 19 साल की आयु के बीच हैं। आप नेताओं का कहना है कि 10 छात्रों में से चार छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) के सदस्य हैं। वहीं 6 अन्य छात्र पार्टी के युवा मोर्चा के सदस्य हैं।
पढें राष्ट्रीय समाचार (National News). हिंदी समाचार (Hindi News) के लिए डाउनलोड करें Hindi News App. ताजा खबरों (Latest News) के लिए फेसबुक ट्विटर टेलीग्राम पर जुड़ें।
21 दिसंबर को अहमदाबाद में छात्र और आप कार्यकर्ता भाजपा हेडक्वार्टर के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। Written By ईएनएसEdited By अंकित ओझाअहमदाबाद December 25, 2021 8:38:20 am 21 दिसंबर को किया गया था प्रदर्शन। फोटो- एक्सप्रेस गुजरात सरकार द्वारा क्लरिकल स्टाफ के लिए कराई गई परीक्षा में कथित पेपर लीक का विरोध प्रदर्शन करने वाले कई छात्र भी इन दिनों जेल में दिन काट रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में भाजपा हेडक्वार्टर के सामने विरोध प्रदर्शन किया था इसके बाद उनपर आईपीसी की धारा 22 के तहत केस दर्ज कर लिया गया। महामारी कानून के उल्लंघन का भी केस दर्ज किया गया। कुल 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 10 छात्र भी शामिल हैं। इनमें से 65 लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप भी हैं। इन सभी को साबरमती सेंट्रल जेल में रखा गया है। 28 महिला आरोपियों को जमानत मिल गई है औऱ उन्हें जल्दी ही जेल से रिहा किया जा सकता है। अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में 6 आरोपी 18 से 19 साल की आयु के बीच हैं। आप नेताओं का कहना है कि 10 छात्रों में से चार छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) के सदस्य हैं। वहीं 6 अन्य छात्र पार्टी के युवा मोर्चा के सदस्य हैं। पढें राष्ट्रीय समाचार (National News). हिंदी समाचार (Hindi News) के लिए डाउनलोड करें Hindi News App. ताजा खबरों (Latest News) के लिए फेसबुक ट्विटर टेलीग्राम पर जुड़ें।
