
Jodhpur Model Attempts Suicide: जोधपुर में एक 19 साल की मॉडल ने आत्महत्या की कोशिश की है। मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में हुई है। उसके पिता जोधपुर मंडी में बिजनेसमैन हैं। गुनगुन को गंभीर हालत में जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें….
![]()
मॉडल गुनगुन उपाध्याय
अस्पताल में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद
एसीपी देरावरसिंह ने बताया कि जोधपुर के माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा थाना क्षेत्र में के पीडब्ल्यूडी चौराहा क्षेत्र में स्थित होटल लॉर्ड की छठी मंजिल से कूद कर गुनगुन ने आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम ही वह उदयपुर से जोधपुर आई थी।
पिता करते हैं मंडी में व्यवसाय
गुनगुन मॉडलिंग करती है। इसके पिता मंडी में व्यवसाय करते है। एसीपी देरावरसिंह ने बताया कि गुनगुन की हालत गंभीर है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे क्या वजह है अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। सूत्रों कि माने तो गुनगुन ने आत्महत्या के प्रयास से पूर्व अपने पिता को फोन कर बात की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : jodhpur model gungun upadhyay attempts suicide jumps from hotel rooftop
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Jodhpur Model Attempts Suicide: जोधपुर में एक 19 साल की मॉडल ने आत्महत्या की कोशिश की है। मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में हुई है। उसके पिता जोधपुर मंडी में बिजनेसमैन हैं। गुनगुन को गंभीर हालत में जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें….मॉडल गुनगुन उपाध्यायललिता व्यास, जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur Model Suicide News) में 19 साल की एक मॉडल ने होटल की छत से कूदकर जान देने की कोशिश (Model commits suicide in Jodhpur) की है। गंभीर रूप से घायल मॉडल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना जोधपुर के रातानाडा थाना क्षेत्र में स्थित एक बहुमंजिला होटल की बताई जा रही है। मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय (Gungun Upadhyay Suicide) के रूप में हुई है। गुनगुन को गंभीर हालत में जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चिकित्सको के अनुसार उसकी स्थिति काफी गंभीर है।मॉडल का इलाज कर रहे चिकित्सको की माने तो उसकी स्थिति काफी नाजुक है। उसके सीने के साथ पांव में भी फ्रैक्चर हुआ है। ऊंचाई से गिरने पर रक्त स्त्राव भी काफी हुआ है। उसे रक्त चढ़ाया जा रहा है। फिलहाल वह बेहोश है, इसलिए घटना को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।अस्पताल में पुलिस के आला अधिकारी मौजूदएसीपी देरावरसिंह ने बताया कि जोधपुर के माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा थाना क्षेत्र में के पीडब्ल्यूडी चौराहा क्षेत्र में स्थित होटल लॉर्ड की छठी मंजिल से कूद कर गुनगुन ने आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम ही वह उदयपुर से जोधपुर आई थी।पिता करते हैं मंडी में व्यवसायगुनगुन मॉडलिंग करती है। इसके पिता मंडी में व्यवसाय करते है। एसीपी देरावरसिंह ने बताया कि गुनगुन की हालत गंभीर है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे क्या वजह है अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। सूत्रों कि माने तो गुनगुन ने आत्महत्या के प्रयास से पूर्व अपने पिता को फोन कर बात की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : jodhpur model gungun upadhyay attempts suicide jumps from hotel rooftopHindi News from Navbharat Times, TIL Network
