टेस्ट टीम में नहीं हैं ये दो खिलाड़ी, वेंगसरकर बोले

news image

भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद चार मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी होगी। इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसकर टेस्ट टीम सिलेक्शन से बहुत खुश नहीं हैं।

sarfaraz-gaikwad

मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज (India vs Sri Lanka) में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल किए हैं। सरफराज घरेलू क्रिकेट में जबर्दस्त फॉर्म में हैं। 2019-20 के रणजी ट्रॉफी सीजन (Ranji Trophy) में उन्होंने छह मैचों में 154.66 के औसत से 952 रन बनाए थे। शुक्रवार को भी इस सीजन के पहले मैच में अहमदाबाद में सौराष्ट्र के खिलाफ 275 रन ठोक दिए थे।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रहे दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) को सरफराज (Sarfaraz Khan) और गायकवाड़ (Gaikwad) को शामिल नहीं करने का फैसला सही नहीं लगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम चुनते समय सिलेक्टर्स (Indian Selectors) ने अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया है। आप सरफराज और रुतुराज (Sarfaraz and Ruturaj) को शामिल नहीं करने को कैसे समझाएंगे। ये दोनों घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टीम को देखकर लगता है कि कुछ प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्होंने टीम में जगह बनाने के लिए बहुत कुछ नहीं किया है। हर खिलाड़ी को टीम में अपनी जगह कमानी पड़ी थी। किसी को भी यह जगह आसानी से नहीं मिलनी चाहिए।’

वेंगसकर ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को कहा, ‘रुतुराज और सरफराज टीम में जगह के हकदार थे। सिलेक्टर्स उन्हें भारत के लिए नहीं चुनकर उनके मनोबल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, आर. अश्विन, कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : dilip vengsarkar not happy with selectors after exclusion of sarfaraz khan and ruturaj gaikwad from test series against sri lanka
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद चार मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी होगी। इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसकर टेस्ट टीम सिलेक्शन से बहुत खुश नहीं हैं।मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज (India vs Sri Lanka) में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल किए हैं। सरफराज घरेलू क्रिकेट में जबर्दस्त फॉर्म में हैं। 2019-20 के रणजी ट्रॉफी सीजन (Ranji Trophy) में उन्होंने छह मैचों में 154.66 के औसत से 952 रन बनाए थे। शुक्रवार को भी इस सीजन के पहले मैच में अहमदाबाद में सौराष्ट्र के खिलाफ 275 रन ठोक दिए थे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रहे दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) को सरफराज (Sarfaraz Khan) और गायकवाड़ (Gaikwad) को शामिल नहीं करने का फैसला सही नहीं लगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम चुनते समय सिलेक्टर्स (Indian Selectors) ने अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया है। आप सरफराज और रुतुराज (Sarfaraz and Ruturaj) को शामिल नहीं करने को कैसे समझाएंगे। ये दोनों घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टीम को देखकर लगता है कि कुछ प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्होंने टीम में जगह बनाने के लिए बहुत कुछ नहीं किया है। हर खिलाड़ी को टीम में अपनी जगह कमानी पड़ी थी। किसी को भी यह जगह आसानी से नहीं मिलनी चाहिए।’वेंगसकर ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को कहा, ‘रुतुराज और सरफराज टीम में जगह के हकदार थे। सिलेक्टर्स उन्हें भारत के लिए नहीं चुनकर उनके मनोबल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीमरोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, आर. अश्विन, कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)। टी20 सीरीज के लिए टीम इंडियारोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खानNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : dilip vengsarkar not happy with selectors after exclusion of sarfaraz khan and ruturaj gaikwad from test series against sri lankaHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *