
Edited by अमित शुक्ला | भाषा | Updated: Nov 4, 2021, 11:39 PM
दिवाली पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता संग पूजा-अर्चना की। त्यागराज स्टेडियम में यह दिवाली पूजा संपन्न हुई। इसे अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया था।
![]()
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और कैबिनेट मंत्रियों के साथ त्यागराज स्टेडियम में बने मंच पर दिवाली पूजा की। इसे अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था। अयोध्या के राम मंदिर की 30 फीट ऊंची और 80 फीट चौड़ी प्रतीकात्मक प्रतिकृति विशेष रूप से त्यागराज स्टेडियम में ”दिल्ली की दिवाली” समारोह के लिए तैयार की गई थी।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ पूजा की और झंडेवालान मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य श्रीकांत शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान किया।
दिल्ली सरकार ने समारोह के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिवाली पूजा का नेतृत्व किया और उन्होंने दिल्लीवासियों के साथ-साथ भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।’
दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और गोपाल राय और विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी दिवाली पूजा करने के लिए भव्य मंच पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन सभी की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं।
पूजा की शुरुआत प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना गीता चंद्रन के गणेश वंदना पर नृत्य प्रदर्शन के साथ हुई।
पुजारी शास्त्री ने पूजा शुरू करते हुए कहा, ‘पूरा अयोध्या शहर अब दिल्ली आ गया है। तो चलिए अब प्रार्थना करते हैं और भगवान राम का स्वागत करते हैं।’
ताक पर प्रतिबंध… दिवाली पर दिल्ली में लोगों ने जमकर जलाए पटाखे, एयर क्वालिटी का किया सत्यानाश
तीस मिनट से अधिक लंबी दिवाली पूजा के संपन्न होने के बाद मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल और उनकी बेटी कविता पौडवाल ने महालक्ष्मी आरती की।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां रामायण पर बनी एक ‘एनिमेटिड फिल्म’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म दिखाने के लिए राम मंदिर की प्रतिकृति के पीछे एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी।
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। इस सिलसिले में केजरीवाल सहित आप के कई नेताओं ने अयोध्या का दौरा किया है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : kejriwal seeks blessings of lord ram before up assembly elections
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Edited by अमित शुक्ला | भाषा | Updated: Nov 4, 2021, 11:39 PMदिवाली पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता संग पूजा-अर्चना की। त्यागराज स्टेडियम में यह दिवाली पूजा संपन्न हुई। इसे अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया था।नई दिल्लीदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और कैबिनेट मंत्रियों के साथ त्यागराज स्टेडियम में बने मंच पर दिवाली पूजा की। इसे अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था। अयोध्या के राम मंदिर की 30 फीट ऊंची और 80 फीट चौड़ी प्रतीकात्मक प्रतिकृति विशेष रूप से त्यागराज स्टेडियम में ”दिल्ली की दिवाली” समारोह के लिए तैयार की गई थी।मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ पूजा की और झंडेवालान मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य श्रीकांत शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान किया।दिल्ली सरकार ने समारोह के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिवाली पूजा का नेतृत्व किया और उन्होंने दिल्लीवासियों के साथ-साथ भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।”आतिशबाजी का धर्म से कोई नाता नहीं…’, गोपाल राय ने विपक्षी दलों से हाथ जोड़ की विनती, राजनीति के लिए और मुद्दे हैंदिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और गोपाल राय और विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी दिवाली पूजा करने के लिए भव्य मंच पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन सभी की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं।पूजा की शुरुआत प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना गीता चंद्रन के गणेश वंदना पर नृत्य प्रदर्शन के साथ हुई।पुजारी शास्त्री ने पूजा शुरू करते हुए कहा, ‘पूरा अयोध्या शहर अब दिल्ली आ गया है। तो चलिए अब प्रार्थना करते हैं और भगवान राम का स्वागत करते हैं।’ताक पर प्रतिबंध… दिवाली पर दिल्ली में लोगों ने जमकर जलाए पटाखे, एयर क्वालिटी का किया सत्यानाशतीस मिनट से अधिक लंबी दिवाली पूजा के संपन्न होने के बाद मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल और उनकी बेटी कविता पौडवाल ने महालक्ष्मी आरती की।समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां रामायण पर बनी एक ‘एनिमेटिड फिल्म’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म दिखाने के लिए राम मंदिर की प्रतिकृति के पीछे एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। इस सिलसिले में केजरीवाल सहित आप के कई नेताओं ने अयोध्या का दौरा किया है।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : kejriwal seeks blessings of lord ram before up assembly electionsHindi News from Navbharat Times, TIL Network
