
Ritika Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 2, 2022, 4:21 PM
दिव्यांग बिरजू राम (Birju Ram) के परिवार में एक बूढ़े पिता, बीवी और दो बच्चे हैं। उन्हें हाल ही में आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने नौकरी देने की पेशकश की थी। अब वह महिन्द्रा फैमिली का हिस्सा हैं।
![]()
इस बारे में खुद आनंद महिन्द्रा ने जानकारी दी है।
हाइलाइट्स
- दिव्यांग का नाम बिरजू राम है
- बिरजू राम को महिन्द्रा लॉजिस्टिक्स ने नौकरी दी
- इस बारे में खुद आनंद महिन्द्रा ने जानकारी दी है
बिरजू राम, हाथ और पैर दोनों से दिव्यांग हैं। कुछ दिन पहले आनंद महिन्द्रा ने बिरजू राम का एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में बिरजू राम जुगाड़ से बनाए हुए एक रिक्शा पर सवार थे, जिसके जरिए वह अपनी आजीविका कमाते हैं। उस वीडियो को शेयर करते हुए महिन्द्रा ने कहा था, ‘नहीं मालूम है कि यह वीडियो कितना पुराना है और कहां का है। लेकिन इस सज्जन ने मुझे हैरान कर दिया है, जो न केवल अपनी अक्षमताओं से जूझ रहा है बल्कि उसके पास जो कुछ भी है, उसके लिए वह आभारी भी है।’
उन्होंने महिन्द्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड से अपील की थी कि क्या हम बिरजू राम को लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं? इस पर महिन्द्रा लॉजिस्टिक्स ने रिप्लाई किया था,’जरूर! हम जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वह हमारे देश की सप्लाई चेन के लिए एक एसेट होंगे। एक रियर सुपरहीरो।’ इसके बाद आनंद महिन्द्रा के ट्वीट पर कई रिप्लाई आए, जिनमें कहा गया कि दिव्यांग शख्स दिल्ली का रहने वाला है। अब महिन्द्रा लॉजिस्टिक्स ने बिरजू राम को दिल्ली में अपने एक ईवी चार्जिंग यार्ड्स में नौकरी दी है। इसके बारे में आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट के जरिए सूचित किया है।
बिरजू राम के परिवार में एक बूढ़े पिता, बीवी और दो बच्चे हैं। वह पिछले 5 साल से इस रिक्शे के जरिए अपनी आजीविका कमा कर रहे हैं।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : anand mahindra had offered a job to divyang birju ram, now he becomes a part of mahindra group
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Ritika Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 2, 2022, 4:21 PMदिव्यांग बिरजू राम (Birju Ram) के परिवार में एक बूढ़े पिता, बीवी और दो बच्चे हैं। उन्हें हाल ही में आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने नौकरी देने की पेशकश की थी। अब वह महिन्द्रा फैमिली का हिस्सा हैं।इस बारे में खुद आनंद महिन्द्रा ने जानकारी दी है।हाइलाइट्सदिव्यांग का नाम बिरजू राम हैबिरजू राम को महिन्द्रा लॉजिस्टिक्स ने नौकरी दी इस बारे में खुद आनंद महिन्द्रा ने जानकारी दी हैनई दिल्ली: कुछ दिन पहले महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने एक दिव्यांग को एक जॉब ऑफर की पेशकश की थी। अब वह महिन्द्रा फैमिली का हिस्सा बन गया है। इस दिव्यांग का नाम बिरजू राम (Birju Ram) है। बिरजू राम को महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ग्रुप की इकाई महिन्द्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics Ltd.) ने नौकरी दी है। इस बारे में खुद आनंद महिन्द्रा ने जानकारी दी है। बिरजू राम, हाथ और पैर दोनों से दिव्यांग हैं। कुछ दिन पहले आनंद महिन्द्रा ने बिरजू राम का एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में बिरजू राम जुगाड़ से बनाए हुए एक रिक्शा पर सवार थे, जिसके जरिए वह अपनी आजीविका कमाते हैं। उस वीडियो को शेयर करते हुए महिन्द्रा ने कहा था, ‘नहीं मालूम है कि यह वीडियो कितना पुराना है और कहां का है। लेकिन इस सज्जन ने मुझे हैरान कर दिया है, जो न केवल अपनी अक्षमताओं से जूझ रहा है बल्कि उसके पास जो कुछ भी है, उसके लिए वह आभारी भी है।’उन्होंने महिन्द्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड से अपील की थी कि क्या हम बिरजू राम को लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं? इस पर महिन्द्रा लॉजिस्टिक्स ने रिप्लाई किया था,’जरूर! हम जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वह हमारे देश की सप्लाई चेन के लिए एक एसेट होंगे। एक रियर सुपरहीरो।’ इसके बाद आनंद महिन्द्रा के ट्वीट पर कई रिप्लाई आए, जिनमें कहा गया कि दिव्यांग शख्स दिल्ली का रहने वाला है। अब महिन्द्रा लॉजिस्टिक्स ने बिरजू राम को दिल्ली में अपने एक ईवी चार्जिंग यार्ड्स में नौकरी दी है। इसके बारे में आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट के जरिए सूचित किया है।बिरजू राम के परिवार में एक बूढ़े पिता, बीवी और दो बच्चे हैं। वह पिछले 5 साल से इस रिक्शे के जरिए अपनी आजीविका कमा कर रहे हैं। आधे घंटे में 10 लाख लाकर सामने रखने वाले किसान के लिए आनंद महिन्द्रा ने फिर किया ट्वीट, जानें इस बार क्या कहाNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : anand mahindra had offered a job to divyang birju ram, now he becomes a part of mahindra groupHindi News from Navbharat Times, TIL Network
