
Authored by पूनम पाण्डे | Edited by पंकज सिंह | नवभारत टाइम्स | Updated: Nov 1, 2021, 7:08 PM
हाल ही में एक विज्ञापन पर विवाद हुआ और कहा गया कि हिंदुओं के त्योहार दिवाली पर यह हमला है, विवाद के बाद विज्ञापन वापस भी ले लिया गया, इसे आप कैसे देखते हैं? इस सवाल पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने कहा कि जो लोग अपने फायदे के लिए धर्म बेचने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें हमें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए।
Diwali Sale: कंपनियां क्यों लगाती हैं 99, 499, 999 जैसे प्राइस टैग, समझिए इसके पीछे का गणित
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा देश भर के हर मुस्लिम मोहल्ले में दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगा। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने कहा कि दिवाली सिर्फ हिंदुओं का त्योहार नहीं है। दिवाली में दीया और अली दोनों शामिल हैं। सिद्दिकी ने कहा कि कुछ लोगों ने राजनीति के तहत दीया को अली से अलग कर दिया है, हम वह जोड़ने का काम करेंगे।
अब अली दीया जलाएंगे और ये मैसेज देंगे कि हिंदुस्तान की खूबसूरती यही है, चाहे बैसाखी हो, चाहे दिवाली, चाहे ईद हो, ये किसी एक धर्म के त्योहार नहीं हैं। जब हम पास आएंगे एक दूसरे को गले लगाएंगे तो नफरत अपने आप कम होगी। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर अली जिलानी ने कहा कि दिवाली मिलन कार्यक्रम के जरिए हम लोगों को यह भी बताएंगे कि किस तरह पीएम मोदी की सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जमीन पर उतर रही है।
उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में यह कार्यक्रम करेंगे। जिसमें युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के लोग भी रहेंगे। मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी भी इसमें शिरकत करेंगे। इसमें सब मिलकर दीया जलाएंगे और संवाद करेंगे। जमाल सिद्दिकी ने कहा कि लोगों ने यह मिथ फैलाया है कि दिवाली सिर्फ हिंदुओं का त्योहार है। हम इस मिथ को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली तो रोशनी का त्योहार है, यह भगवान श्रीराम के वापस आने का त्योहार है। भगवान श्रीराम सबके लिए पुरुषोत्तम हैं। जो लोग दूरियां फैला रहे हैं, बांटने की कोशिश कर रहे हैं, हम उनके खिलाफ लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
![]()
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : bjp minority morcha president diwali celebration hindu muslim come together
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Authored by पूनम पाण्डे | Edited by पंकज सिंह | नवभारत टाइम्स | Updated: Nov 1, 2021, 7:08 PMहाल ही में एक विज्ञापन पर विवाद हुआ और कहा गया कि हिंदुओं के त्योहार दिवाली पर यह हमला है, विवाद के बाद विज्ञापन वापस भी ले लिया गया, इसे आप कैसे देखते हैं? इस सवाल पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने कहा कि जो लोग अपने फायदे के लिए धर्म बेचने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें हमें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। Diwali Sale: कंपनियां क्यों लगाती हैं 99, 499, 999 जैसे प्राइस टैग, समझिए इसके पीछे का गणितनई दिल्लीबीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा देश भर के हर मुस्लिम मोहल्ले में दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगा। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने कहा कि दिवाली सिर्फ हिंदुओं का त्योहार नहीं है। दिवाली में दीया और अली दोनों शामिल हैं। सिद्दिकी ने कहा कि कुछ लोगों ने राजनीति के तहत दीया को अली से अलग कर दिया है, हम वह जोड़ने का काम करेंगे।अब अली दीया जलाएंगे और ये मैसेज देंगे कि हिंदुस्तान की खूबसूरती यही है, चाहे बैसाखी हो, चाहे दिवाली, चाहे ईद हो, ये किसी एक धर्म के त्योहार नहीं हैं। जब हम पास आएंगे एक दूसरे को गले लगाएंगे तो नफरत अपने आप कम होगी। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर अली जिलानी ने कहा कि दिवाली मिलन कार्यक्रम के जरिए हम लोगों को यह भी बताएंगे कि किस तरह पीएम मोदी की सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जमीन पर उतर रही है।हाई कोर्ट ने कहा- पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं, कृपया सुप्रीम कोर्ट जाएं, क्या है पूरा मामलाउन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में यह कार्यक्रम करेंगे। जिसमें युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के लोग भी रहेंगे। मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी भी इसमें शिरकत करेंगे। इसमें सब मिलकर दीया जलाएंगे और संवाद करेंगे। जमाल सिद्दिकी ने कहा कि लोगों ने यह मिथ फैलाया है कि दिवाली सिर्फ हिंदुओं का त्योहार है। हम इस मिथ को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली तो रोशनी का त्योहार है, यह भगवान श्रीराम के वापस आने का त्योहार है। भगवान श्रीराम सबके लिए पुरुषोत्तम हैं। जो लोग दूरियां फैला रहे हैं, बांटने की कोशिश कर रहे हैं, हम उनके खिलाफ लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : bjp minority morcha president diwali celebration hindu muslim come togetherHindi News from Navbharat Times, TIL Network
