पंजाब कांग्रेस के CM फेस में नया ट्विस्ट:राहुल गांधी के करीबी ने ट्विटर पर पोल शुरू किया, चन्नी, सिद्धू और जाखड़ ऑप्शन दिए

पंजाब कांग्रेस के CM फेस में नया ट्विस्ट:राहुल गांधी के करीबी ने ट्विटर पर पोल शुरू किया, चन्नी, सिद्धू और जाखड़ ऑप्शन दिए

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Punjab Elections Vs Rahul Gandhi, Rahul Gandhi’s Close Aide Puts Up Poll On Twitter, Who Should Be Congress’ CM Face For Punjab

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ट्विटर पर शुरू किया गया पोल। - Dainik Bhaskar

ट्विटर पर शुरू किया गया पोल।

पंजाब में कांग्रेस के बीच सीएम चेहरे को लेकर मचे घमासान में नया ट्विस्ट आ गया है। राहुल गांधी के करीबी निखिल अल्वा ने इसके लिए ट्विटर पर एक पोल शुरू किया है। जिसमें पूछा गया है कि पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होना चाहिए?। इसमें मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू, कैंपेन कमेटी चेयरमैन सुनील जाखड़ का नाम शामिल है। चौथा ऑप्शन सीएम चेहरे की जरूरत न होने का है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है।

कांग्रेस चन्नी, सिद्धू और जाखड़ के चेहरे को लेकर चुनाव में जाने की बात कह रही है

कांग्रेस चन्नी, सिद्धू और जाखड़ के चेहरे को लेकर चुनाव में जाने की बात कह रही है

चौंकाने वाला इसलिए…. कांग्रेस संयुक्त लीडरशिप की बात कह रही

ट्विटर पर पोल डालने वाले निखिल अल्वा राहुल गांधी के करीबी और उनके ऑफिस में हैं। ऐसे में उनका यह पोल चौंकाने वाला है। कांग्रेस अब तक कहती रही है कि पंजाब में संयुक्त लीडरशिप में चुनाव लड़ा जाएगा। जिसमें सीएम चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू और सुनील जाखड़ शामिल हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस के महासचिव और पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी ने भी यही बात कही। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी पंजाब में सीएम चेहरा घोषित करने के बारे में सोच रहे हैं।

राहुल की टीम में निखिल अल्वा

ट्विटर पोल डालने वाले निखिल अल्वा पूर्व गवर्नर मारग्रेट अल्वा के बेटे हैं। मारग्रेट दिग्गज कांग्रेसी के साथ सोनिया गांधी की करीबी रही हैं। निखिल 2019 चुनाव से पहले राहुल गांधी की मीडिया टीम में थे। इसके बाद उन्होंने राहुल के सोशल मीडिया की जिम्मेदारी निभाई। इस वक्त वह राहुल गांधी के वीडियो कंटेंट की जिम्मेदारी देख रहे हैं।

सोनू सूद के जरिए दे चुके संकेत

इससे पहले कांग्रेस ने बॉलीवुड स्टार सोनू सूद के जरिए संकेत दिए थे कि पंजाब में चरणजीत चन्नी कांग्रेस का सीएम चेहरा हो सकते हैं। कांग्रेस ने सोनू सूद का वीडियो जारी किया था। जिसमें सोनू कह रहे हैं कि सीएम किसी बैक बेंचर को बनाना चाहिए। जो यह न कहे कि वह डिजर्व करता है बल्कि उसे कहा जाए कि तुम्हे सीएम बनना है। इसके बाद सीएम चरणजीत चन्नी के वीडियो दिखाए जाते हैं। यह वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया था।

Hindi NewsLocalChandigarhPunjab Elections Vs Rahul Gandhi, Rahul Gandhi’s Close Aide Puts Up Poll On Twitter, Who Should Be Congress’ CM Face For Punjabचंडीगढ़3 घंटे पहलेकॉपी लिंकट्विटर पर शुरू किया गया पोल।पंजाब में कांग्रेस के बीच सीएम चेहरे को लेकर मचे घमासान में नया ट्विस्ट आ गया है। राहुल गांधी के करीबी निखिल अल्वा ने इसके लिए ट्विटर पर एक पोल शुरू किया है। जिसमें पूछा गया है कि पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होना चाहिए?। इसमें मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू, कैंपेन कमेटी चेयरमैन सुनील जाखड़ का नाम शामिल है। चौथा ऑप्शन सीएम चेहरे की जरूरत न होने का है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है।कांग्रेस चन्नी, सिद्धू और जाखड़ के चेहरे को लेकर चुनाव में जाने की बात कह रही हैचौंकाने वाला इसलिए…. कांग्रेस संयुक्त लीडरशिप की बात कह रहीट्विटर पर पोल डालने वाले निखिल अल्वा राहुल गांधी के करीबी और उनके ऑफिस में हैं। ऐसे में उनका यह पोल चौंकाने वाला है। कांग्रेस अब तक कहती रही है कि पंजाब में संयुक्त लीडरशिप में चुनाव लड़ा जाएगा। जिसमें सीएम चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू और सुनील जाखड़ शामिल हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस के महासचिव और पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी ने भी यही बात कही। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी पंजाब में सीएम चेहरा घोषित करने के बारे में सोच रहे हैं।राहुल की टीम में निखिल अल्वाट्विटर पोल डालने वाले निखिल अल्वा पूर्व गवर्नर मारग्रेट अल्वा के बेटे हैं। मारग्रेट दिग्गज कांग्रेसी के साथ सोनिया गांधी की करीबी रही हैं। निखिल 2019 चुनाव से पहले राहुल गांधी की मीडिया टीम में थे। इसके बाद उन्होंने राहुल के सोशल मीडिया की जिम्मेदारी निभाई। इस वक्त वह राहुल गांधी के वीडियो कंटेंट की जिम्मेदारी देख रहे हैं।सोनू सूद के जरिए दे चुके संकेतइससे पहले कांग्रेस ने बॉलीवुड स्टार सोनू सूद के जरिए संकेत दिए थे कि पंजाब में चरणजीत चन्नी कांग्रेस का सीएम चेहरा हो सकते हैं। कांग्रेस ने सोनू सूद का वीडियो जारी किया था। जिसमें सोनू कह रहे हैं कि सीएम किसी बैक बेंचर को बनाना चाहिए। जो यह न कहे कि वह डिजर्व करता है बल्कि उसे कहा जाए कि तुम्हे सीएम बनना है। इसके बाद सीएम चरणजीत चन्नी के वीडियो दिखाए जाते हैं। यह वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *